DRMS NEWS

DRMS NEWS

ईव्हीएम मशीनों के लाने व ले जाने के लिए बेहतर व्यवस्था सुगम हो

निर्वाचन प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 30 अक्टूबर 2023

DRMS NEWS शहडोल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा  शहडोल जिले के विधानसभा क्षेत्र जैतपुर  के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री हरीश कंडवाल ने आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम, टेबूलेशन कक्ष, रिजर्व  कक्ष साहित अन्य कक्षो का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने कहा कि ईव्हीएम मशीनों के लाने व ले जाने के लिए बेहतर व्यवस्था सुगम हो जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, बैठक व्यवस्था हो, सीसीटीव्ही चालू रहे यह सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार प्रेक्षक ने निर्वाचन से अन्य जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं की सराहना भी की। 

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोमोनुस टोप्पो, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री संजय खरे सहित अन्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थें।

========================

भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन संबंधित निर्देश

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला  जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार बताया है कि  मतदाता टर्नआउट ऐप का उपयोग रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दर्ज किए गए प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का अनुमानित अनंतिम मतदाता टर्न आउट विवरण प्रदर्शित करने के लिए किया जाएगा। 

इस एप्लीकेशन का उपयोग मीडिया द्वारा अनुमानित मतदाता टर्न आउट डाटा कैप्चर करने के लिए भी किया जा सकता है। यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। एनकोर गणना-  एन्कोर गणना एप्लीकेशन https://encore.eci.gov.in/ डाले गए मतों को डिजिटलीकृत करने, चरण-वार डेटा को तालिकाबद्ध करने और तदुपरांत मतगणना की विभिन्न सांविधिक रिपोर्टों को निकालने हेतु रिटर्निंग अधिकारी के लिए एंड-टु-एंड एप्लीकेशन है। परिणाम वेवसाइट और परिणाम रुझान टीवी:- प्रामाणिक आंकड़ों का एक एकल स्रोत कायम करने के लिए चरण-वार सूचना का यथासमय प्रकाशन अत्यावश्यक हो जाता है। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा दर्ज किया गया मतगणना डाटा, आयोग परिणाम वेबसाइट https://result.eci.gov. in/ के माध्यम से जनता के अवलोकनार्थ रुझान और परिणाम के रूप में उपलब्ध रहता है। 

परिणाम इन्फोग्राफिक्स के साथ दर्शाए जाते हैं और मतगणना हाल के बाहर अथवा किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बड़े डिस्प्ले स्क्रीनों के जरिए ऑटो- स्क्रॉल पेनल के साथ प्रदर्शित किए जाते हैं। 

रूझान और परिणाम वीएचए मोबाइल एप पर भी उपलब्ध हैं,  ईवीएम प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस): ईवीएम प्रबंधन प्रणाली ईवीएम यूनिटों की सूची का प्रबंधन करने के लिए डिज़ाइन की गई है, ईवीएम प्रबंधन में एक निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण तरीकों में से एक तरीका मतदान केंद्रों में काम पर लगाए जाने से पहले मशीनों के यादृच्छिकीकरण रैंडमाइजेशन) का प्रशासनिक प्रोटोकॉल है। 

ईवीएम/वीवीपैट का यादृच्छिकीकरण ईएमएस के माध्यम से मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों] चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों और आयोग के प्रेक्षकों की उपस्थिति में किया जाता है। 

मतदाता पोर्टल- (https://voters.eci.gov.in/) के माध्यम से कोई भी प्रयोक्ता अन्य सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकता है और उन तक पहुंच सकता है जैसे कि निर्वाचक सूची देखना मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन करना, मतदाता पहचान पत्र में संशोधन हेतु ऑनलाइन आवेदन करना, मतदान बूथ, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र और संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का ब्योरा देखना, तथा बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का स्पर्क ब्यौरा प्राप्त करना, मतदाता हेल्पलाइन ऐप (वीएचए): कोई भी नागरिक अन्य सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकता  है और उन तक पहुंच सकता है जैसे मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन करना, मतदाता पहचान पत्र में संशोधन हेतु ऑनलाइन आवेदन करना, मतदान बूथ, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र और संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का ब्यौरा देखना, तथा बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का संपर्क ब्यौरा प्राप्त करना। यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर एवं एपल स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।

========================

दीप जलाकर दिया गया मतदान का संदेश

DRMS NEWS शहडोल जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्ति हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में नगरपालिका शहडोल द्वारा जिला मुख्यालय के मानस भवन में दीप जलाकर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया। इसी प्रकार मानव श्रृखला बनाकर मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।

========================

अपार जनसमूह कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जयसिंहनगर, जैतपुर, ब्यौहारी विधायक प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
DRMS NEWS शहडोल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सोमवार को शहडोल जिले के तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

मां भगवती की पूजा अर्चना कर तीनों विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया दाखिल

शहडोल जिले की तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों द्वारा सोमवार की दोपहर शुभ मुहूर्त के साथ भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अधिकृत प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधानसभा क्षेत्र जैतपुर जयसिंह मरावी, विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी शरद कोल ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भारी जन समर्थन के साथ तीनों प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा।

वहीं सोमवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों ने अपार जन समूह कार्यकर्ताओं के साथ शहडोल नगर के हृदय स्थल स्थित श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर माँ भगवती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं अपार जन समूह कार्यकर्ताओं के साथ शहडोल नगर के न्यू गांधी चौक चौपाटी राजेंद्र टॉकीज अंबेडकर चौक पुराना बस स्टैंड जस्तम चौक तक नगर का भ्रमण कर भारी जनसमूह गाजे बाजे के साथ के एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की अगुवाई में शहडोल कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया नामांकन दाखिल के पश्चात तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों ने मीडिया से चर्चा की एवं भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया।

भाजपा का जनसंपर्क हुआ तेज
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहडोल जिले की तीनों विधानसभाओं में महाजन संपर्क अभियान तेजी पर है जयसिंहनगर विधायक प्रत्याशी श्रीमती मनीषा सिंह ने लोगों के घर-घर जाकर आशीर्वाद मांग रहे हैं तो वही पांच बार से विधायक एवं जैतपुर विधायक प्रत्याशी जयसिंह मरावी ने भी क्षेत्र में पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य गिना रहे हैं तो वहीं युवा ब्यौहारी विधायक प्रत्याशी शरद कोल जीने भी लोगों के घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं एवं क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत कराकर संपर्क अभियान में तेजी से जुड़ गए हैं। वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी 15 मंडल के अध्यक्ष एवं तीनों विधानसभाओं के वरिष्ठ नेता एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व अपार जनसमूह समर्थक मौजूद रहे।

========================

वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है

दीवार लेखन कर मतदाताओं को बताया गया मतदान का महत्व

DRMS NEWS शहडोल आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाता मतदान करे इसके लिए विभिन्न गतिविधियां  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में  आयोजित किये जा रहे है। 

इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत मसियारी सहित अन्य ग्रामों में दीवार लेखन का कार्य कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

दीवार लेखन में लिखा गया कि 17 नवम्बर को मतदान अवश्य करे,  वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, राष्ट्र का अच्छा निर्माण करना है हम सभी को मतदान करना है, जैसे अन्य स्लेागन प्रदर्शित किये जा रहे है।

========================

आपका वोट, आपकी आवाज

छात्राओं ने मतदान की रंगोली बनाकर  कहा, 

17 नवम्बर को करें मतदान 

DRMS NEWS शहडोल आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रकिय्रा में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में स्कूली छात्राओं द्वारा मतदान की रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा रंगोली में लिखा गया करें राष्ट्र का जो उत्थान करे उसी को हम मतदान, आपका वोट, आपकी आवाज मेरा मतदान मेरा अधिकार के स्लोगन लिखा गया।

========================

पम्पलेट बनाकर किया मतदाताओं को जागरूक

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उददेश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

     इसी अनुक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों में मतदाताओं को मतदान का पम्लेट बनाकर मतदान करने का संदेश दिया। पम्पलेट में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, बुढे़ हो या जवान सभी करें मतदान स्लोगन भी लिखे गए।

========================

प्रेक्षक हरीशचन्द्र कन्डपाल ने मीडिया मॉनीटरिंग कक्ष का किया निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा जैतपुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक हरीश कंडवाल ने आज विधानसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर कार्यालय में बनाए गए मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन कक्ष का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन के प्रकरणों के संबंध में नोडल अधिकारी मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन उप संचालक जनसंपर्क जी.एस. मर्सकोले से विस्तृत जानकारी ली, जिस पर नोडल अधिकारी मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन द्वारा प्रेक्षक को बताया गया कि मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन कक्ष में समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों एवं पेड न्यूज पर पैनी निगाह रखी जा रही है। 

वहीं लोकल चैनलों एवं आकशवाणी में चल रहे विज्ञापनों की भी मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन सेल द्वारा शोसल मीडिया में चलने वाले विज्ञापनों पर भी कड़ाई से निगाह रखी जा रही है। इस अवसर पर पुलिस प्रेक्षक सुश्री पूनम, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

========================

दिव्यांग मतदाता मधुश्री राय ने  मतदाताओं से की मतदान करने की अपील

DRMS NEWS शहडोल शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए दिव्यांग मतदाता श्रीमती मधुश्री राय ने शहडोल जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है  कि आगामी 17 नवम्बर को मतदान केन्द्र अवश्य जाए और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें।

========================

मतदाताओं ने सेल्फी लेकर दिया मतदान का संदेश

DRMS NEWS शहडोल  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उददेश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

     इसी अनुक्रम में जिले के ग्राम पंचायत कल्याणपुर, चुहिरा सहित अन्य ग्रामों में  वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें मतदाताओं द्वारा सेल्फी  ली गई और मतदान करने का संदेश दिया। मतदाताओं ने कहा कि 17 नवम्बर को हम मतदान अवश्य करेंगे, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, बूढे़ हो या जवान सभी करें मतदान।

========================

प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र जैतपुर का हुआ शहडोल आगमन

DRMS NEWS शहडोल विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा शहडोल जिले के विधानसभा क्षेत्र जैतपुर 85 के लिए नियुक्त प्रेक्षक हरीश्चन्द्र कन्डपाल (आई ए एस) का  शहडोल आगमन हो चुका है।  

प्रेक्षक हरीश्चन्द्र कन्डपाल का दूरभाष नंबर 07652- 250864, 6266278115 है जिस पर प्रेक्षक से सम्पर्क किया जा सकता है।

========================

मतदान दिवस पर श्रमिकों को वापस लाने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, 

कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07652-356832

DRMS NEWS शहडोल कलेक्क्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर शहडोल जिले में प्रवासी मजदूरों को मतदान दिवस पर मतदान करने हेतु वापस बुलाने के लिए ई-दक्ष केन्द्र, कलेक्टर परिसर शहडोल में कंट्रोल रूम (07652-356832) स्थापित किया है। इस कार्य हेतु राजेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला शहडोल जिनका मोबाइल नम्बर 9425473915 है, नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों हेतु नोडल एवं प्रभारी अधिकारी नियुक्त

जारी आदेश में कहा गया है कि, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत समस्त जिला शहडोल (म०प्र०) को एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पाबंद किया जाता है तथा निर्देशित किया जाता है कि वे बी०एल०ओ० से प्रवासी मजदूरों की सूची प्राप्त कर ई-दक्ष केन्द्र में हरिकृष्ण सोनी, वरिष्ठ प्रशिक्षक, मोबाईल नम्बर-9893963070 को उपलब्ध करायेंगे ताकि प्रवासी मजदूरों के संचालकों से संपर्क स्थापित किया जा सके। 

जारी आदेश के अनुसार ऐसे प्रवासी मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराने के लिए मुद्रिका प्रसाद सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शहडोल मोबाइल नंबर-8966850095 को ग्रामीण क्षेत्र तथा अक्षर बुंदेला परियोजना अधिकारी नगरीय प्रशासन शहडोल मोबाइल नंबर-7748810007 को नगरीय क्षेत्र का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ