मैहर से लौट रही महिलाओं को घर पहुँचने का कोई साधन नहीं मिलने पर, एफ.आर.व्ही. वाहन से 15 किलोमीटर दूर उनके गाँव गोपालपुर छोड़ा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 29 अक्टूबर 2023
DRMS news सीधी। थाना रामपुर नैकिन के अंतर्गत मैहर से गोपालपुर गाँव लौट रही महिलाओं को घर पहुँचने का कोई साधन नहीं मिल रहा था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 12:13 बजे प्राप्त हुई।
घटना की सूचना प्राप्ति पर तत्काल सीधी जिले के थाना रामपुर नैकिन क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि महिलाएँ मैहर से गोपालपुर गाँव लौट रही थी बस से रामपुर नैकिन के पास तक आ गयी थी, यहाँ से उन्हे घर पहुँचने का कोई साधन नहीं मिल रहा था, डायल-112/100 स्टाफ ने महिलाओं को एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर 15 किलोमीटर दूर उनके गाँव गोपालपुर छोड़ा। महिलाओं द्वारा डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
युवती ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत हुई गंभीर
DRMS news अनूपपुर। थाना करणपठार के अंतर्गत एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। युवती को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु यह सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 28-10-2023 को रात्रि 11:30 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल अनूपपुर जिले के थाना करणपठार क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली युवती को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर बेनीवारी अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित युवती का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
कुएं मे गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को, डायल- 112/100 स्टाफ ने बाहर निकलवाकर उपचार हेतु पहुँचाया अस्पताल
DRMS news दमोह। थाना पथरिया के अंतर्गत बंसा कलाँ मे एक व्यक्ति कुएं मे गिर गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई। घटना की सूचना प्राप्ति पर तत्काल दमोह जिले के थाना पथरिया क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से कुएं मे गिरे व्यक्ति को डायल-112/100 स्टाफ ने स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला एवं एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर पथरिया अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अज्ञात वाहन ने एक सवारी ऑटो को मारी टक्कर एक घायल
DRMS news श्योपुर । थाना मानपुर के अंतर्गत बगदुआ गाँव मे अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई।
इस दुर्घटना की सूचना पर तत्काल श्योपुर जिले के थाना मानपुर क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हुए व्यक्ति को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय श्योपुर मे भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल सवार दो घायल
DRMS news सागर। थाना मालथौन के अंतर्गत होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल से गिरकर दो व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई।
सड़क दुघर्टना की सूचना प्राप्ति पर तत्काल सागर जिले के थाना मालथौन क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल से गिरकर घायल हुए दो व्यक्तियों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर मालथौन अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ