संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 29 अक्टूबर 2023
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले की निवासी नगर गौरव पूजा वस्त्रकार जो कि अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर है। पूजा ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मुझे गर्व है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप आइकॉन नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि आगामी 17 नवंबर को मतदान केंद्र अवश्य जाएं और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना अमूल्य मतदान करें।
========================
बाहर गए मतदाताओं को मतदान हेतु करें आमंत्रित - जिला निर्वाचन अधिकारी
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आज विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सभागार में बीएलओ एवं सेक्टर ऑफीसरों से निर्वाचन कार्य हेतु चर्चा की।
बीएलओ एवं सेक्टर अधिकारियों से कलेक्टर ने की चर्चा
चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जो मतदाता किसी कारणवश या कोई कार्य करने बाहर गए हुए हैं उन्हें 17 नवंबर को होने वाले मतदान प्रक्रिया में मतदान करने के लिए आमंत्रित किया जाए, जिससे शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों को एक वोट का महत्व बताएं और इस लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता निभाने की अपील करें।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन,अनु विभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह धुर्वे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, सीईओ मुद्रिका सिंह सहित बीएलओ एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
========================
अक्टूबर माह के मानदेय देयक 31 अक्टूबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कार्यालय प्रमुख एवं आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए है कि माह अक्टूबर 2023 के वेतन, मानदेय देयक दिनांक 31 अक्टूबर 2023 तक कोवालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिन शासकीय सेवकों के किसी कारण से नियमित वेतन भुगतान नहीं हो पा रहे हैं, इनकी जानकारी 01 नवम्बर 2023 शायं 04ः00 बजे तक जिला कोषालय शहडोल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे इसकी समीक्षा की जा सके।
========================
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, व्यक्त की कड़ी नाराजगी
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ, जीआरएस सहित अन्य अधिकारियों की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में ली।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ एवं सचिव जो मतदाता किसी कारणवश या कार्य करने के लिए बाहर गए हुए हैं उन्हें 17 नवंबर को मतदान करने के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर बुलाए तथा उनकी सूची भी बनाएं।
वरिष्ठ मतदाताओं का कराए सम्मान
उन्होंने कहा कि जो मतदाता बाहर है उनसे सतत संपर्क में रहे और कोई भी दिक्कत होती है तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान, पौधरोपण कराया जाए इसके लिए वरिष्ठ मतदाताओं को चिन्हित कर ले।
महिलाएं पहले वोट करे फिर बनाएं खाना, करें प्रेरित- जिला निर्वाचन अधिकारी
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ले, साथ ही मतदान दिवस के दिन महिलाओं को पहले वोट देने फिर खाना बनाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ, जीआरएस व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की कहा गंभीरता के साथ कार्य करें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि जिस मतदान केंद्र में शत प्रतिशत मतदान होगा उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसी प्रकार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने जनपद पंचायत बुढ़ार के सभागार में भी बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बीएलओ एवं सेक्टर अधिकारियों से कलेक्टर ने की चर्चा
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन सहित सेक्टर ऑफिसर, जीएफएस व निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ