DRMS NEWS

DRMS NEWS

सीईओ जिला पंचायत ने मतदान केन्द्र में आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया जायजा


सीईओ जिला पंचायत ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 29 अक्टूबर 2023

DRMS NEWS शहडोल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जिले में बनाए गए ग्राम टिहकी, तेन्दुआढ ग्राम सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने मतदान केन्द्र में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

उन्होंने अधिकारियों को ग्राम पंचायतों को मतदाता जागरूकता अभियान की अधिक से अधिक गतिविधियों को संचालित कर मतदान दिवस के दिन शत प्रतिशत मतदान कराये जाने के निर्देश दिये गये। 

निरीक्षण के दौरान अशोक कुमार मरावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

========================

कैंडल जलाकर दिया गया मतदान का संदेश

DRMS NEWS शहडोल जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना  वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में  विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।  

इसी कड़ी में एकीकृत शासकीय बालक हाई स्कूल सोहागपुर में सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग आनंद राय सिंहा सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा कैंडल जलाकर मतदान करने का संदेश दिया गया तथा  जिले  के मतदाताओं से अपील की गई की आगामी 17 नवम्बर को मतदान करने अवश्य जाए।

========================

प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र जैतपुर का हुआ शहडोल आगमन

DRMS NEWS शहडोल विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा शहडोल जिले के विधानसभा क्षेत्र जैतपुर 85 के लिए नियुक्त प्रेक्षक हरीश्चन्द्र कन्डपाल (आई ए एस) का शहडोल आगमन हो चुका है। प्रेक्षक हरीश्चन्द्र कन्डपाल का दूरभाष नंबर 07652-250 864 है जिस पर प्रेक्षक से सम्पर्क किया जा सकता है।

========================

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

DRMS NEWS शहडोल जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर से अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन  ने शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो एवं लोगों को मतदान का महत्व  बताने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर 2023 को मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

यह मतदाता जागरूकता रथ शहडोल के कुदरी- कोटमा, चांपा, सिन्दुरी भर्री, बड़खेरा, पटासी, कुटकरी, बरूका, छतवई, पिपिरिया व अन्य ग्रामों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग आनंद राय सिन्हा, सीईओ मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

========================

बार्डरों पर रखे पैनी नजर, उल्लंघन पर करें कार्यवाही- जिला निर्वाचन अधिकारी

DRMS NEWS शहडोल  विधानसभा निर्वाचन  2023 के मददेनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के अन्तर्राज्जीय चेकपोस्ट नुटरी, साखी जैतपुर चेक पोस्टो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएसटी और एसएसटी टीम को निर्देशित किया कि जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया चेकपोस्टों का निरीक्षण

उन्होंने कहा कि बाहर से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जाए और यदि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाते है तो कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, जिससे जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान हो सके और मतदान को कोई भी कारक प्रभावित न कर सकें। 

उन्होंने कहा कि अन्तर्राज्जीय एवं अंतर्जिला बार्डरों पर पैनी नजर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

========================

स्वीप गतिविधियों के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम 

DRMS NEWS शहडोल जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम छ्तवई में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में 28 अक्टूबर 2023 को स्वीप गतिविधियों के तहत  बोरा दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही प्रतिभागियों को पुरुस्कृत भी किया गया एवं महिलाओं ने मतदान की रंगोली एवं मानव श्रृंखला भी बनाई। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने 17 नवंबर को होने वाले मतदान में मतदान करने की शपथ भी मतदाताओं को दिलाई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग  आनंद राय सिन्हा, सीईओ मुद्रिका सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

========================

मतदाता शिक्षा और जागरूकता के सर्वोत्तम अभियान को मिलेगा नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 

DRMS NEWS शहडोल मतदाता शिक्षा और जागरूकता के लिये सर्वोत्तम अभियान चलाने वाले मीडिया संस्थानों को भारत निर्वाचन आयोग नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 चार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान करेगा। आयोग ने 10 दिसम्बर 2023 तक संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं।

मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक प्रस्ताव भेज सकेंगे

अवर सचिव (संचार) भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 19 अक्टूबर को जारी पत्र के अनुसार मतदाता शिक्षा और मतदान जागरूकता के सर्वोत्तम अभियान के लिये नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 प्रदान किये जायेंगे। 

चार श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार

मीडिया संस्थानों को पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किये जायेंगे। पुरस्कार मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने और मतदान के प्रति जागरूकता के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये चलाये जा रहे उत्कृष्ट अभियानों को प्रोत्साहित करने के लिये दिये जा रहे हैं।

प्राप्त निर्देशानुसार प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन) मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो) मीडिया और ऑनलाइन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया श्रेणियों में पृथक-पृथक पुरस्कार दिये जायेंगे। 

वर्ष 2023 में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिये मीडिया संस्थानों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न चार श्रेणियों में अपने प्रस्ताव भेजने होंगे। प्रस्ताव ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से भेजे जा सकते हैं। सभी नामांकनों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गठित जूरी द्वारा विचार कर निर्णय लिये जायेंगे।

नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 से संबंधित विस्तृत विवरण (मेमोरेण्डम) कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश की वेबसाइट www. ceomadhyapradesh.nic.in और जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट www.mpinfo.org पर उपलब्ध है। प्रस्ताव राजेश कुमार सिंह, अंडर सेक्रेटरी (कम्युनिकेशन) इलेक्शन कमीशन ऑफ इण्डिया, निर्वाचन सदन, अशोक रोड, नई दिल्ली 110001 पर भेजे जा सकते हैं। संस्थान अपने प्रस्ताव मेमोरेण्डम में निर्दिष्ट शर्तों का पालन करते हुए ई-मेल एड्रेस media-division@eci.gov.in पर भी भेजे सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ