
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया वेयर हाउस एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 31 अक्टूबर 2023
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कलेक्टर परिसर में बनाए गए ईव्हीएम वेयरहाउस एवं जिला मुख्यालय के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में बनाए गए ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा मतदान दल को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए आने जाने वाले मार्ग बेहतर हो एवं पेयजल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था आदि की व्यवस्था हो यह सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग आफिसर श्रीमती प्रगति वर्मा, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
==========================
विधान सभा ब्यौहारी व जयसिंहनगर हेतु निर्वाचन प्रेक्षक का हुआ शहडोल आगमन
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा शहडोल जिले के विधानसभा क्षेत्र 83-ब्यौहारी, 84-जयसिंहनगर के लिए नियुक्त प्रेक्षक एस. राममूर्ति का शहडोल आगमन हो चुका है।
प्रेक्षक एस.राममूर्ति का दूरभाष क्रमांक 77688660 60 है, जिस पर प्रेक्षक से सम्पर्क किया जा सकता है। विधान सभा क्षेत्र ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर के किसी भी नागरिक को प्रेक्षक के समक्ष अपनी बात रखना है तो वे प्रेक्षक के कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शायं 6 बजे के बीच सर्किट हाउस शहडोल के कक्ष क्रमांक 2 में मिल सकते हैं।
=====================
प्रजातंत्र से बने देश महान सब मिलकर करो मतदान, सेल्फी लेकर दिया मतदान का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। जिले में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इसी अनुक्रम में जिले के ग्राम पंचायत भदवाही सहित अन्य ग्रामों में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें मतदाताओं द्वारा सेल्फी ली गई और मतदान करने का संदेश दिया। मतदाताओं ने कहा कि 17 नवम्बर को हम मतदान अवश्य करेंगे, प्रजातंत्र से बने देश महान सब मिलकर करो मतदान, वोट हमारा है अधिकार इसे हम न करें बेकार।
=========================
मेरा मतदान मेरा अधिकार, छात्राओं ने बनाई मतदान की रंगोली
DRMS NEWS शहडोल। आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रकिय्रा में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में स्कूली छात्राओं द्वारा मतदान की रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा रंगोली में लिखा गया चला चली मतदान करी अपने मत के मान करी, करें राष्ट्र का जो उत्थान करे उसी को हम मतदान, आपका वोट, आपकी आवाज मेरा मतदान मेरा अधिकार के स्लोगन लिखा गया।
==========================
प्रेक्षक हरीशचन्द्र कन्डपाल ने मीडिया मॉनीटरिंग कक्ष का किया निरीक्षण
DRMS NEWS शहडोल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा जैतपुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक हरीश कंडवाल ने आज विधानसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर कार्यालय में बनाए गए मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन कक्ष का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन के प्रकरणों के संबंध में नोडल अधिकारी मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन उप संचालक जनसंपर्क जी.एस. मर्सकोले से विस्तृत जानकारी ली, जिस पर नोडल अधिकारी मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन द्वारा प्रेक्षक को बताया गया कि मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन कक्ष में समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों एवं पेड न्यूज पर पैनी निगाह रखी जा रही है। वहीं लोकल चैनलों एवं आकशवाणी में चल रहे विज्ञापनों की भी मॉनीटरिंग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मीडिया मॉनीटरिंग एवं सर्टिफिकेशन सेल द्वारा शोसल मीडिया में चलने वाले विज्ञापनों पर भी कड़ाई से निगाह रखी जा रही है। इस अवसर पर पुलिस प्रेक्षक सुश्री पूनम, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
==========================
निर्वाचन प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया
DRMS NEWS शहडोल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक हरीश चंद्र कंडपाल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जैतपुर विधानसभा के अंतर्गत बनाए गए सेंट्रल स्कूल धनपुरी, शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय धनपुरी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी, बटुरा, ओपीएम प्रशिक्षण केन्द्र में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, ठहरने की व्यवस्था बेहतर हो यह सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार निर्वाचन प्रेक्षक ने निर्वाचन से जुड़ी अन्य अवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
==========================
DRMS NEWS शहडोल। आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रकिय्रा में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जमुई विकास खंड सोहागपुर के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रथ के साथ ग्राम पंचायत जमुई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जगारूक किया गया, साथ ही मतदान का महत्व भी बताया गया।
==========================
सुभाष को मिला मताधिकार, मतदाताओं से की मतदान करने की अपील
DRMS NEWS शहडोल। जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इसी कड़ी में आज शहडोल निवासी सुभाष राय जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण होने पर नाम मतदाता सूची में दर्ज हो चुका है जिससे मतदान करने का अधिकार प्राप्त हो गया है अब सुभाष आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रक्रिया में सहभागिता निभाएंगे।
सुभाष राय ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मैं काफी उत्सुक हूं की पहली बार आगामी 17 नवंबर को मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करूंगा। मैं शहडोल जिले के सभी मतदाताओं से अपील करता हु कि 17 नवंबर को अपने नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर मतदान अवश्य करेंगे।
==========================
भारत देश महान है करना सबको मतदान है लिखा गया दीवार में स्लोगन
DRMS NEWS शहडोल। आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाता मतदान करे इसके लिए विभिन्न गतिविधियां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किये जा रहे है।
इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत नवागांव सहित अन्य ग्रामों में दीवार लेखन का कार्य कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
दीवार लेखन में लिखा गया कि 17 नवम्बर को मतदान अवश्य करे,भारत देश महान है करना सबको मतदान है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, राष्ट्र का अच्छा निर्माण करना है हम सभी को मतदान करना है, जैसे अन्य स्लेागन प्रदर्शित किये जा रहे है।
==========================
बढ़ाएं कदम दिखाएं मतदान का दम, महिलाओं ने लगाई मतदान की मेंहदी
DRMS NEWS शहडोल। मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कंचनपुर की महिलाओं द्वारा मतदान की मेंहदी लगाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और लिखा मतदान मेरा अधिकार है तथा मतदान का महत्व भी बताया गया मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि सभी मतदाता 17 नवम्बर को मतदान करने अवश्य जाए और शत-प्रतिशत मतदान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
==========================
मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित, 15 नवम्बर से 17 नवम्बर तक शुष्क दिवस घोषित
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ग) के पालन में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा-1 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से 15 नवम्बर 2023 को सायं 06 बजे से 17 नवम्बर (दिन शुक्रवार) को मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना 03 दिसंबर 2023 (दिन रविवार) को शहडोल जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, देशी मद्य भाण्डागार, विदेशी मद्य भाण्डागार, एफ. एल.-2, एफ एल-3 होटल बार, भांग एवं रिटेल आउटलेट दुकाने पूर्णतः बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
जारी आदेश में कहा है कि घोषित शुष्क दिवस मे जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकाने, देशी मद्य भण्डागार, विदेशी मद्य भण्डागार, होटल बार, रेस्टोरेन्ट बार, भांग एवं रिटेल आउटलेट से मदिरा क्रय,विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
==========================
विधानसभा निर्वाचन 2023, मतदान के 48 घंटे पहले प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों को कराना होगा पूर्व प्रमाणित, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में मतदान के 48 घंटे पहले प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों को पूर्व प्रमाणित कराना होगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश भी जारी किए गए हैं। मध्यप्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रिंट मीडिया में मतदान की तिथि व मतदान से पूर्व दिवस पर प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणन के लिए समय सीमा तय कर दी है।
प्रिंट मीडिया में प्रकाशन के लिए विज्ञापनों को पूर्व प्रमाणन के लिए आवेदकों को मतदान के दिन और मतदान से पूर्व दिवस पर विज्ञापन के प्रकाशित होने की प्रस्तावित तिथि से दो दिन पहले मीडिया सर्टिफकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) को आवेदन देकर पूर्व प्रमाणन कराना होगा।









0 टिप्पणियाँ