DRMS NEWS

DRMS NEWS

मध्य प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य बेहतर- कलेक्टर

स्थापना दिवस के अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

शहडोल 01 नवम्बर 2023- जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने ध्वजारोहण किया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, मध्य प्रदेश गान गाया गया एवं कलेक्टर ने नागरिकों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। 

मध्य प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य बेहतर

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत के मध्य भाग में स्थित है इसी कारण से इसे मध्य प्रदेश और हृदय प्रदेश के नाम से जाना जाता है। मध्य प्रदेश का प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने के लिए कई नदियां, पहाड़, पेड़-पौधें है, यहा का वातावरण काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि  मध्य प्रदेश में चारों ओर पेड़-पौधे ही दिखाई देते है। 

उन्होंनें कहा कि मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवम्बर को प्रदेश भर में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य करना चाहिए जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे है। उन्होंने कहा कि लोगो को हर क्षेत्र में निष्ठापूर्वक के साथ कार्य करना चाहिए। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने  जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोक तांत्रिक देश है। भारत में मतदान का बहुत महत्व है, जो देश के लोकतांत्रिक ढांचे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका  निभाता है।

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण एवं दिलाई मतदान की शपथ

स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये एवं स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदान गीत गाए व 17 नवम्बर को मतदान करने की अपील भी गई। साथ ही  जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने  कलेक्टेªट कार्यालय के अधिकारियों, विद्यालयों के शिक्षकों व अन्य मतदाताओं ने  मतदान करने की शपथ भी दिलाई। 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने भी स्थापना दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त  किये।  

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनियो एक्का, श्रीमती प्रगति वर्मा, सीएमएचओ डॉ.रामस्नेही पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।

=====================

हरदी सचिव रामचरण साहू का एक दिवस का वेतन राजसात

शहडोल 1  नवम्बर  2023-  मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जिला पंचायत राजेश जैन द्वारा जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत हरदी-32 के सचिव रामचरण साहू द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एक दिवस का वेतन राजसात कर दिया गया है।

=====================

सेक्टर ऑफिसरों को दिया गया प्रशिक्षण 

शहडोल 1 नवम्बर 2023-  आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल में  सेक्टर अफिसर को प्रशिक्षण दिया गया।

    प्रशिक्षण में  मतदान दलों को मतदान सामाग्री प्राप्त करने, मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन विधि लागू करने, मतदाता की पहचान का सत्यापन, अमिट स्याही लगाने, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, प्रपत्रों की पूर्ति, मतपत्र लेखा तैयार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में ईव्हीएम व वीवीपीएटी का हेण्ड आन प्रशिक्षण भी दिया गया एवं ईव्हीएम व वीवीपीएटी का

संचालन भी करवाया गया।

=====================

जागो-जागो हे मतदाता, तुम भारत के भाग्य विधाता सेल्फी लेकर दिया गया मतदान का संदेश

शहडोल 1 नवम्बर 2023-  आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो सके इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उददेश्य से विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

     इसी अनुक्रम में जिले के ग्राम पंचायत चरहेट सहित अन्य ग्रामों में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें मतदाताओं द्वारा सेल्फी ली गई और मतदान करने का संदेश दिया। मतदाताओं ने कहा कि 17 नवम्बर को हम मतदान अवश्य करेंगे, प्रजातंत्र से बने देश महान सब मिलकर करो मतदान।

=====================

वोट हमारा है अधिकार, इसे हम न करें बेकार,

मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर दिया मतदान का संदेश

शहडोल 1 नवंबर  2023- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है। जिसके तहत आज ग्राम पंचायत चरहेट, कुदरी सहित अन्य ग्रामों में  मतदाताओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों  को जागरूक किया गया तथा 17 नवंबर को मतदान करने की अपील भी की गई । रैली के दौरान वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, वोट हमारा है अधिकार इसे हम न करें बेकार के नारे भी लगाए गए।

=====================

शहडोल ने ठाना है, मतदान करने जाना है,

युवा मतदाता डोर-टू-डोर जाकर जागा रहे मतदान की अलख

शहडोल।  जिले के विभिन्न ग्रामों में युवा मतदाताओं द्वारा  डोर-टू-डोर जाकर  मतदान  करने की अलख जगा रहे है। साथ ही मतदाताओं को बताया जा रहा है कि लोकतंत्र में वोट डालना  मतदाताओं  का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। 

इस लोकतंत्र के  महापर्व में हिस्सा लें और अपना वोट आगामी 17 नवम्बर को नजदीकी मतदान केन्द्र जाकर अवश्य करें, शहडोल ने ठाना है मतदान करने जाना है।

=====================

मुझे मतदाता होने पर गर्व है, दीवार लेखन से बताया जा रहा  मतदान का महत्व 

शहडोल 1 नवम्बर 2023-   जिले में दीवार लेखन के माध्यम से 17 नवम्बर होने वाले मतदान प्रक्रिया में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दीवार लेखन में   मुझे मतदाता होने का गर्व है यूथ चला बूथ,  वोट हमारा अधिकार इसे हम न करेंगे बेकार,  वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है जैसे अन्य स्लोगन  प्रदर्शित किये जा रहे है।

=====================

व्यय प्रेक्षक ने किया चेकपोस्ट व मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के दिए निर्देश

शहडोल 1 नवम्बर 2023- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक दिनेश मीना ने आज जिले के विधानसभा क्षेत्र जैतपुर -85 के अंतर्गत मतदान केन्द्र अमहा साखी एवं मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ के अंतर्राज्जीय चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक ने स्थैतिक निगरानी दल. उड़नदस्ता दल को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने चेक पोस्ट पर तैनात स्थैतिक निगरानी दल के सदस्यों को व्यय निगरानी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक दिनेश मीना द्वारा विधानसभा जैतपुर - 85 के व्यय अनुवीक्षण हेतु लगाए गए दल, सहायक व्यय, प्रेक्षक लेखा दल, लेखा निगरानी दल, वीडियों निगरानी दल तथा वीडियों अवलोकन दल के सदस्यों को विधानसभा क्षेत्र 85 - जैतपुर हेतु स्थापित कार्यालय तहसील बुढार में आवश्यक निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ