DRMS NEWS

DRMS NEWS

खनिज, राजस्व, पुलिस अमले ने संयुक्त कार्यवाही कर 08 अलग अलग स्थानों पर से रेत के अवैध भण्डारण को मौके से किया जप्त

 अवैध रेत भण्डारण करने वालों के विरूद्व की गई कार्यवाही

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 11 अक्टूबर 2023

DRMS news शहडोल।  कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन  एवं निर्देशन में  जिले के ब्यौहारी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बुडवा एवं आसपास के क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की प्राप्त शिकायतों की जाँच हेतु खनिज, राजस्व, पुलिस अमले के द्वारा आमजन से प्राप्त शिकायतों के आधार पर तहसील ब्यौहारी के ग्राम बुडवा. सथनी एवं जनकपुर के कुल 08 अलग अलग जगहों पर रेत के अवैध भण्डारण को मौके से जप्त कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सुपुर्दगी में दिया गया, 08 अलग अलग जगहों पर जप्त रेत की कुल मात्रा लगभग 205 घनमीटर है। 

राजस्व अभिलेखों एवं मौके पर उपस्थित लोगों के कथन अनुसार, अवैध रेत भण्डारित स्थल के भूमि-स्वामियों क्रमशः राम किशोर खैरवार, पन्ना लाल गुप्ता, द्वारिका शर्मा, सुन्दर सिंह गहरवार, अभिषेक तिवारी, राम दयाल तिवारी, कृष्ण कुमार शिव कुमार है, जिनकी भूमि पर पुष्पेन्द्र तिवारी, कामता यादव, रिन्कू पाण्डेय के द्वारा अवैध भण्डारण किया गया। अवैध रेत भण्डारण किये जाने के फलस्वरूप भूमि- स्वामियों, अवैध भण्डारणकर्ताओं के विरुद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन बुधवार 11 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

हैलीपेड की अनुमति प्रदान करने हेतु सक्षम अधिकारी नियुक्त 

DRMS news शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में हैलीपेड की अनुमति प्रदान करने हेतु सक्षम अधिकारी अपर कलेक्टर को नियुक्त किया है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

निर्वाचन कार्य को जिम्मेदारी के साथ सफल बनाएं- जिला  निर्वाचन अधिकारी 

DRMS news शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में आज आगामी विधानसभा निर्वाचन के मददेनजर मास्टर ट्रेनर्साें की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स, ईव्हीएम मशीन एवं व्हीव्हीपीएटी पैड की जानकारी बेहतर ढंग से रखे जिससे कोई भी परेशानी होने पर उसका निराकरण तत्काल किया जा सकें। उन्होंने कहा  कि मास्टर ट्रेनर्स निर्वाचन कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाए। 

मास्टर ट्रेनर्सों की बैठक आयोजित 

उन्होंने कहा कि जिन मास्टर ट्रेनर्साें को ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी पैड की जानकारी आधी अधूरी हो या किसी भी प्रकार की परेशानियां हो रही है तो इसका प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते है। साथ ही  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव संबंधी  दिशा-निर्देशों का तत्परता से पालन करेंगे। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निवार्चन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ