संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 26 अक्टूबर 2023
DRMS NEWS शहडोल। स्वीप गतिविधियों के ब्यौहारी के ग्राम सूखा, अमझोर में महिलाओं ने मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली तथा मतदान करने की शपथ ली।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन गुरुवार 26 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
श्रमिकों ने वोटर सेल्फी प्वाइंट में ली सेल्फी
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल के ग्राम लफदा में कार्य कर रहें श्रमिकों ने वोटर सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी और 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में सहभागिता निभाने की अपील की।
======================
सैला नृत्य कर बताया मतदान का महत्व
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के ग्राम पाथर में स्थानीय लोगों द्वारा सैला नृत्य कर मतदान का महत्व बताया और 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में भूमिका निभाने की अपील की।
======================
85 लीटर हाथ भटटी एवं 520 किलो महुआ लाहन मदिरा जप्त
DRMS NEWS शहडोल। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्यवाही के तहत आबकारी विभाग द्वारा 85 लीटर हाथ भटटी मदिरा एवं 520 किलो महुआ लाहन मदिरा जप्त कर कार्यवाही की गई।
======================
नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिवस तीन नामांकन पत्र दाखिल
DRMS NEWS शहडोल। जिला निर्वाचन कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिवस विधासभा क्षेत्र जयसिंहनगर के लिए एक नामाकंन पत्र एवं जैतपुर विधानसभा के लिए 2 नामाकंन पत्र दाखिल हुआ है। इसके अलावा ब्यौहारी विधानसभा के लिये कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ ।
======================सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो
महिलाओं द्वारा दिया जा रहा मतदान का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। ग्राम नौगई, देवरी सहित अन्य ग्रामों में महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है जैसे अन्य मतदान संबंधी नारे लगाएं।
======================
महिलाओं ने ली मतदान करने की शपथ
DRMS NEWS शहडोल। ग्राम पंचायत देवरी, कौआसरई सहित अन्य ग्रामों में महिलाओं को आगामी 17 नवम्बर को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
======================
मतदान कार्मिकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 27 से 30 अक्टूबर तक
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोपों ने जानकारी दी है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान कार्मिकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 को शासकीय पालीटेक्निक कालेज शहडोल में दो पाली में प्रथम पाली 10 बजे से 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2 बजे से 5 बजे तक एवं शासकीय इंदिरा गांधी महाविद्यालय शहडोल में एक पाली में 11 बजे से 5 बजे तक होना है।
======================
गाने-बाजे के साथ महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
DRMS NEWS शहडोल। जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत आज ब्यौहारी के ग्राम धांधोकुई में महिलाओं ने गाने बाजे के साथ मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने के उददेश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
रैली के दौरान महिलाओ ने मतदाताओं से 17 नवम्बर को मतदान करने की अपील की और कहा कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो लोकतंत्र का पर्व मनाएं वोट डालने जरूर जाए।
======================





0 टिप्पणियाँ