DRMS NEWS

DRMS NEWS

बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के कुछ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान

प्रदेश में 17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 2 नवम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में 17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

श्री राजन ने बताया कि मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5 रू 30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया अभ्यर्थी या उसके अधिकृत एजेन्ट की उपस्थिति में होगी। 

यदि कोई अभ्यर्थी या उसका एजेन्ट 5 रू 30 बजे मतदान केन्द्र पर उपस्थित नहीं होता है, तो 15 मिनट तक उसका इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मतदान दलों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। 

न्यूनतम 50 वोट से मॉकपोल किये जाने का प्रावधान है, जिसमें नोटा भी शामिल होगा। मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व बैलेट यूनिट एवं वीवीपीएटी को वीवीपीएटी कम्पार्टमेंट में रखा जाएगा। कंट्रोल यूनिट को पीठासीन अधिकारी की टेबल या मतदान अधिकारी के टेबल पर रखना होगा।

बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के कुछ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान

श्री राजन ने बताया कि प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसमें बालाघाट जिले के तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 108-बैहर (अ.ज.जा.), 109-लांजी और 110 -परसवाड़ा के सभी मतदान केंद्र, मंडला जिले के 105- बिछिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के-47 मतदान केंद्रों पर, 107-मंडला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 8 मतदान केंद्रों तथा डिण्डोरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-104 डिण्डोरी के 40 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी।

===============

पर्वतारोही ने मतदाताओं से की मतदान करने की अपील

DRMS NEWS शहडोल जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

इसी कड़ी में शहडोल निवासी विंध्य क्षेत्र एवं शहडोल संभाग की पहली पर्वतारोही शैलजा तिवारी ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 17 नवम्बर को सभी मतदाता अपने मतदान केन्द्र अवश्य रूप से जाए तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना अमूल्य मतदान अवश्य करें, आपका एक वोट देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास  का मार्ग प्रशस्त करेगा।

===============

मेंहदी लगाकर छात्रों ने बताया मतदान का संदेश

DRMS NEWS शहडोल जिले के एकीकृत हायर सेंकेण्ड्री  स्कूल धुरवार  की छात्राओं ने हाथों में मतदान की मेंहदी लगाई और 17 नवम्बर को मतदान करने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र की पहचान, सबसे पहले करें मतदान।

===============

कलापथक दल द्वारा आयोजित होंगे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

DRMS NEWS शहडोल  विधासभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए  कलापथक दल द्वारा ग्रामों का भ्रमण कर मतदान  के प्रति जागरूक करने के उददेश्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें।

सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण प्रज्ञा मरावी ने जानकारी दी  है कि बताया कि 3 नवम्बर को जयसिंहनगर के बनसुकली 4 नवम्बर को  सीधी, 5 नवम्बर को सोहागपुर के  अमरहा, 6 नवम्बर को  जयसिंहनगर के अमझोर,7 नवम्बर को  चितरांव,8 नवम्बर  जयसिंहनगर, 9 नवम्बर को बुढार के झींकबिजुरी, 10 नवम्बर को बुढार के कमता, 11 नवम्बर को शहडोल, 12 नवम्बर को  बाणसागर,13 नवम्बर को चन्नौडी एवं 14 नवम्बर को सोहागपुर के मझंगवा में कलापथक दल द्वारा कार्यक्रम आयेाजित किये जाएगें।

===============

गोहपारू में बाइक रैली निकालकर दिया गया मतदान का संदेश

DRMS NEWS शहडोल निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए  स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शहडोल के गोहपारू में  युवा मतदाताओं द्वारा बाइक रैली निकालकर मतदान करने के लिए मतदाताओं को संदेश दिया गया।

===============

कलापथक दल ने बताया 17 नवम्बर को वोट डालने जाना है

DRMS NEWS शहडोल  स्वीप गतिविधियां के तहत मंगलवार को कलापथक दल द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों, सब्जी मंडी एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों में कलापथक दल द्वारा मतदान के गीत  गाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है एवं आगामी 17 नवम्बर को मतदान करने के लिए आमंत्रित कर रहे है।

 ===============

छात्राओं ने रंगोली बनाकर कहा-चलो मतदान करें

DRMS NEWS शहडोल आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रकिय्रा में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए  कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लोगों को जागरूक करन के उदेश्य से विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।  

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धुरवार सहित अन्य स्कूली छात्राओं द्वारा मतदान की रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा रंगोली में लिखा गया  करें राष्ट्र का जो उत्थान करे उसी को हम मतदान, चलो मतदान करें के स्लोगन लिखा  गया।

===============

चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, किया गया दीवार लेखन

DRMS NEWS शहडोलजिले के ग्राम पंचायत गुर्रा, गोहपारू सहित अन्य ग्रामों में दीवार लेखन का कार्य कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दीवार लेखन में लिखा गया कि 17 नवम्बर को मतदान अवश्य करे, चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, वोट डालने जाना है अपाना कर्त्तव्य निभाना है। जैसे अन्य स्लेागन प्रदर्शित किये जा रहे है।

===============

छात्र-छात्राओं ने कहा- सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली 

DRMS NEWS शहडोलशहडोल के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत तगावर, घोरसा, टिहकी सहित अन्य स्कूलों, के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही  विद्यार्थियों ने लोगो से मिलकर कहा कि 17 नवम्बर को मतदान करने जाना है किसी तरह का बहाना नही बहाना है मतदान करने अवश्य जाना। 

मतदाता जागरूकता रैली के दौरान सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, छोड़कर अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान, मतदान करने को रहें तैयार के नारे भी लगाए।

===============

आनेस्वर यादव को कलेक्टर ने किया जिला बदर

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1, धारा-5 की कंडिका (क) एवं (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत आनेश्वर यादव पिता मायाराम यादव उर्फ कोदू यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम रतहर ‌‌(उदयपुर) गोहपारू, थाना गोहपारू जिला शहडोल (म.प्र.) को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला शहडोल म.प्र की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा में लगे हुए म.प्र. राज्य के जिलों सीधी, सतना, उमरिया, एवं अनूपपुर चतुर्दिक राजस्व की सीमाओं से 03 माह की कालावधि के लिये निष्कासित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

===============

मोहम्मद वसीम उर्फ बबलू उर्फ मंजा को कलेक्टर ने किया जिला बदर

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1, धारा-5 की कंडिका (क) एवं (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत मोहम्मद वसीम उर्फ बबलू उर्फ मंजा पिता गुलाम मोहम्मद उम्र 31 साल, निवासी धपनुरी नं. 4 अमरकंटक रोड धनपुरी, थाना धनपुरी, जिला शहडोल (म.प्र.) को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला शहडोल म.प्र की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा में लगे हुए म.प्र. राज्य के जिलों सीधी, सतना, उमरिया, एवं अनूपपुर चतुर्दिक राजस्व की सीमाओं से 06 माह की कालावधि के लिये निष्कासित कर दिया है। 

जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

===============

शहडोल करेगा शत-प्रतिशत मतदान, मानव श्रृंखला बनाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान हेतु संदेश 

DRMS NEWS शहडोल शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जिले में  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वीप गतिविधियां आयेाजित की जा रही है। इसी तारतम्य में 02 नवम्बर 2023 को जिला मुख्यालय के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया । 

स्कूली छात्र-छात्राओं ने कहा कि शहडोल ने ठाना है मतदान करने जाना है, सबसे पहले करें मतदान उसके बाद सारे काम जैसे अन्य मतदान संबंधी नारे लगाए और मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि  आपका हर वोट लोकतंत्र की  ताकत है, आगामी 17 नवम्बर को मतदान करने अवश्य रूप से जाए और जागरूक मतदाता की पहचान बताएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ