
ट्रक से बचने क्रासिंग के दौरान टेटका-करकी रोड पर छोटा मालवाहक जीतो पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से युवक घायल
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 28 नवम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। थाना जयसिंहनगर के अंतर्गत करकी और टेटका रोड पर छोटा मालवाहक जीतो पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को 28 नवम्बर 2023 की सुबह 05:20 बजे सूचना मिलने पर तत्काल शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि क्रॉसिंग के दौरान ट्रक को बचाने के चलते ऑटो पेड़ मे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हुए युवक को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर जयसिंहनगर अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ