DRMS NEWS

DRMS NEWS

डीएमएफ भवन कलेक्ट्रेट परिसर में स्वर्गीय प्रसन्न सिंह के नाम पर स्थापित किया जाएगा

 स्वर्गीय प्रसन्न सिंह पटवारी के मृत्यु पर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 27 नवम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल  कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो सहित अन्य अधिकारियों द्वारा 27 नवम्बर 2023 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में मृतक पटवारी श्री प्रसन्न सिंह के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएमएफ भवन कलेक्ट्रेट परिसर में स्वर्गीय प्रसन्न सिंह के नाम पर स्थापित किया जाएगा।

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात्रि के ब्योहारी तहसील के अंतर्गत ग्राम बुढ़वा के गोपालपुर क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई एवं रेत माफियाओं के द्वारा गश्ती टीम पर हमला हुआ जिसमें पटवारी श्री प्रसन्न सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 ===========================

सीलिंग हेतु लगाए गए कर्मचारियों का दिया गया प्रशिक्षण 

DRMS NEWS शहडोल विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 3 दिसंबर को मतगणना कार्य किया जावेगा, मतगणना पश्चात ईवीएम, वीवीपीएटी सीलिंग कार्य किया जाना है, जिसके लिए लगाये गये कर्मचारियों को प्रशिक्षण 27 नवम्बर 2023 को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागर में दिया गया।

===========================

एडीजी जोन डीसी सागर ने गश्ती टीम पर हमला करने वाले आरोपी के विरुद्ध 30 हजार रूपये इनाम की उद्घोषणा

DRMS NEWS शहडोलजिले में खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से  शहडोल जिले में  अवैध रेत के अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। 

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जानकारी दी है कि शुक्रवार की रात्रि के ब्यौहारी तहसील के अंतर्गत आज ग्राम बुढ़वा के गोपालपुर क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई एवं रेत माफियाओं के द्वारा गश्ती टीम पर हमला हुआ, जिसमें पटवारी श्री प्रसन्न सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है और रेत माफियाओं के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि मृतक पटवारी के परिजनों को सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया है कि 25 नवंबर 2023 के दरमियानी रात्रि अज्ञात टेक्टर चालक द्वारा प्रशासन की टीम पर टेक्टर चढ़ा कर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पटवारी प्रसन्न सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई। 

पुलिस को सूचना मिलते ही मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए धारा 302 भादवि एवं अन्य धाराओं  के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घटनाक्रम  पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु देर रात ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चंद्र सागर द्वारा आरोपी के विरुद्ध 30,000 के इनाम की उद्घोषणा की गई है। घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर वाहन को जप्त किया गया। पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी को घटना के बाद शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया गया और एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

===========================

कोषालय में वेतन देयक प्रस्तुत करने के संबंध में पत्र जारी

DRMS NEWS शहडोल।  कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के कार्यालय प्रमुख एवं आहरण संवितरण अधिकारी को पत्र जारी कर कहा है कि म.प्र. कोषालय संहिता 2020 के सहायक नियम 109 (3) के प्रावधानानुसार समस्त शासकीय सेवकी का मासिक वेतन भुगतान आगामी माह की 5 तारीख तक किया जाना अनिवार्य है, प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक आगामी माह में भुगतान होने वाले वेतन/मानदेय/पैशन/मजदूरी के देयक कोषालय में प्रस्तुत किये जाये, जिससे माह की प्रथम तारीख को समस्त सेवकों को भुगतान प्राप्त हो सके। 

उन्होंने पत्र में कहा है कि माह नवंबर 2023 के वेतन मानदेय पैशन मजदूरी के देयक दिनांक 30 नवंबर 2023 तक कोषालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिन शासकीय सेवकों के किसी कारण से नियमित वेतन भुगतान नहीं हो पा रहे हैं, की जानकारी संलग्न निर्धारित प्रारूप में दिनांक 30 नवम्बर 2023 शायं 04:00 बजे तक जिला कोषालय शहडोल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए ।

===========================

 ग्राम गोपालपुर में प्रशासनिक अमले पर जानलेवा हमला कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

DRMS NEWS शहडोल।  विगत 3 दिवसों से ब्यौहारी अनुभाग में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अवैध रेत के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 25 नवम्बर 2023 को रात्रि 9.00 बजे तक राजस्व, पुलिस और माईनिंग की टीम मौके पर कार्यवाही कर रही थी, जिसके बाद देर रात्रि 4 पटवारियों का दल पेट्रोलिंग के उद्देश्‍य से ग्राम गोपालपुर गया था। 

ग्राम गोपालपुर में अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते ट्रेक्टर को प्रशासनिक अमले द्वारा पूछताछ हेतु रोका जा रहा था जिस दौरान आरोपी द्वारा अमले पर ट्रेक्टर चढ़ाते हुए जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पटवारी प्रसन्न सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना देवलोंद में धारा 302, 379 भा.द.वि., धारा 4/21 खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

घटनाक्रम पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु देर रात ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी. सी. सागर द्वारा आरोपी के विरुद्ध 30,000 के इनाम की उद्घोषणा की गई है।

प्रकरण में पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर को जप्त किया गया एवं घटना में संलिप्त आरोपी शुभम विश्‍वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कुंआ थाना रामनगर जिला मैहर एवं वाहन मालिक नारायण सिंह निवासी जिला मैहर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अति. पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल डीसी सागर द्वारा ग्राम गोपालपुर घटना स्‍थल का निरीक्षण किया गया। घटना के संबंध में एसडीओपी ब्यौहारी एंव थाना प्रभारी देवलोंद से जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के संबंध में समुचित निर्देश दिये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ