
नगरीय पुलिस भोपाल और बचपन संस्था द्वारा
97 बालक-बालिकाओं को उनके सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए कराया सृजन भ्रमण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 28 नवम्बर 2023
DRMS NEWS भोपाल। सृजन भ्रमण कार्यक्रम “ एक पहल शक्ति से सुरक्षा “ की ओर इन पंक्तियों को चरितार्थ करता हुआ भोपाल पुलिस कमिश्नरेट का सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत नवाचार, जिसकी शुरुआत जून 2022 से विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं एवं पुलिस कमिश्नरेट भोपाल द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई बस्तियों में रहने वाली बालिकाओं की सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए है ।
इसी तारतम्य में 28 नवम्बर 2023 को नगरीय पुलिस भोपाल और बचपन संस्था द्वारा सृजन–6, 9 गोतम नगर एवं गोविंदपुरा के कुल 97 बालक-बालिकाओं को निम्न स्थानों पर विजिट करवाई गई और संबंधित स्थान की कार्यप्रणाली को समझाया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रत्येक समाज सेवी संस्था के साथ जुड़े सृजन व मैं हूँ अभिमन्यू के बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणली समझने के लिये सृजन भ्रमण कार्यक्रम को, सृजन की कोर टीम के द्वारा लगातार संपादित किया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रक्रिया में 1. महिला थाना- थाना प्रभारी सुश्री शिल्पा कौरव द्वारा महिला थाने के कार्य, परामर्शदाता, बालकों हेतु रूम, विवेचक कक्ष, डाटा संग्रहण कक्ष की भूमिका के साथ सम्पूर्ण थाने की विजित दो समूह ने करवारी गई।।
2 एस जे पी यू विजिट- प्रभारी निरीक्षक किरण पेंड्रो द्वारा विधि विरोधी बालकों हेतु उपलब्ध सुविधाओं, काउंसलिंग प्रक्रिया आदि की जानकारी एवम भ्रमण के माध्यम से SJPU की समझ निर्माण की जानकारी बालिकाओं को दी गई।
3. 100 डायल विजिट- डायल 100 विजित के दौरान डायल 100 से RI (रेडियो) नरोत्तम चौहान व उनके सहयोगी प्रधान आर. शैलेन्द्र भदौरीया द्वारा बालक व बालिकाओं को संबोधित करते हुये डायल 100 से हम कैसे अपने आस-पास होने वाले अपराधों में अंकुश लगा सकते है, होने वाले अपराधों की रोकथाम कैसे कर सकते है, घटित अपराधों में पीड़ित की सहायता कैसे कर सकते है, स्वयं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम, आदि अन्य जानकारी दी गई ।
सृजन से जुड़ी बालिकाओं व मैं हूँ अभिमन्यु से जुडे़ बालकों के द्वारा सर्जन व मै हूँ अभिमन्यू से जुड़ने के बाद के अपने अनुभव साझा किये की सृजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनके आत्मविश्वास में बहुत अधिक वृद्धि हुई एवं इनको कानून का सही मतलब समझ आया, जिसके द्वारा अपनी बस्तियों में होने वाले अत्याचारों एवं अपराधों की रोकथाम हेतु उनके द्वारा पुलिस की मदद से बहुत सी महिलाओं की मदद की गई।
उन्होने अपने स्वयं के अंदर कितना बदलाव पाया व समाज में अपराधों के खिलाफ कैसे अपनी अहम भूमिका निभाई व बालक समूह द्वारा बताया गया कि महिलाओ के प्रति उन्होनें अपनी सोच में कैसे परिवर्तन लाये व महिलाओं का सम्मान करना व महिला अपराध की रोकथाम करने वाली अपनी बात बताई । 5 शोर्य स्मारक विजिट हमारे देश की अमर शहीदों के युद्ध और शौर्य गाथाओं की अनुभूति से अवगत कराया गया।
भ्रमण कार्यक्रम में डायल 100 से RI (रेडियो) नरोत्तम चौहान , उपनिरीक्षक (रेडियो) वैशाली रामटे, प्रधान आर. शैलेन्द्र भदौरिया व अन्य कर्मचारी एवम पुलिस आयुक्त कार्यालय से उपनिरीक्षक श्रीमती मोनिका गरवाल, सूबेदार ऋतुराज वारिव, प्रधान आरक्षक मानमति सिंह, ट्रेनर आरक्षक गोविंद पाल, महिला आरक्षक नुपुर सिंह उपस्थित रहे।
===============================
हनी ट्रेप के मास्टर माइंड को थाना गोविन्दपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
DRMS NEWS भोपाल। थाना गोविंदपुरा अंतर्गत 25 अप्रैल 2023 को फरियादी एस.सेन्थिल निवासी बरखेड़ा भेल भोपाल को हनी ट्रेप मामले में आरोपी बाबू मंडल उर्फ दिपांकर मंडल अपने साथियों मनोज मेवारी, कपिल, निपा धोटे, राहुल गिरी, पूजा, रुही उर्फ सोनम उर्फ वंदना व पुष्पेन्द्र के साथ योजना बनाकर फरियादी भेल अधिकारी एस. सेन्थिल निवासी बरखेड़ा भेल भोपाल के घर रुही उर्फ सोनम उर्फ वंदना को भेजकर सभी पीछे से बलेनो एवं बुलेरो वाहन से जाकर फरियादी को नाबालिक रुही उर्फ वंदना उर्फ सोनम के केस में फंसाने व जेल भिजवाने की धमकी देकर फरियादी एस. सेन्थिल के साथ मारपीट कर अलमारी में रखे 23 हजार 500 रुपये एवं एटीएम कार्ड, क्रडिट कार्ड, मोबाईल, पर्स, मोटर सायकल की चाबी छीनकर एमपी नगर एटीएम बूथ से फरियादी के एटीएम कार्ड से 16 हजार रुपये निकाल लिये तथा मोहित रेजेन्सी होटल से फरियादी का कार्ड स्वीप कर 1 लाख 15 हजार रुपये निकाल लिये।
फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुध्द अपराध क्रमांक 196/2023 धारा 389, 394, 450, 294, 323, 170, 120 बी, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण संगीन प्रकृति का होने से आरोपीयों की पकड़ धकड़ हेतु श्रीमति श्रृद्धा तिवारी डीसीपी जोन-2 के द्वारा टीम गठित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदाय किये गये।
महावीर मुजाल्दे अति. पुलिस उपायुक्त जोन -2 व दीपक नायक सहायक पुलिस आयुक्त गोविन्दपुरा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी गोविन्दपुरा के नेतृत्व में दो टीम का गठन किया गया।
23 नवम्बर 2023 को थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर थाना गोविन्दपुरा, उ.नि. गजराज सिंह थाना गोविन्दपुरा, उ.नि. नीलेश पटेल थाना गोविन्दपुरा, प्र.आर. शेखर त्यागी थाना गोविन्दपुरा, आर. सुभाष तोमर थाना गोविन्दपुरा, आर. लोकेन्द्र सिंह थाना गोविन्दपुरा, आर. अवतार गुर्जर, सहयोग प्राप्त सउनि अजय सिंह थाना पिपलानी, प्र.आर. ब्रजेश सिंह थाना पिपलानी, आर. अविनाश राय थाना पिपलानी, आर. जितेन्द्र दांगी थाना पिपलानी पुलिस टीमों में लगे अधिकारी कर्मचारियों द्वारा लगातार आरोपी की तलाश कर हनी ट्रेप के मास्टर माइंड दिपांकर मंडल उर्फ बाबू मंडल पिता दीपक कांति मंडल उम्र 47 साल निवासी मकान नम्बर 16 ए आर के इन्कलेव थाना मिसरोद भोपाल को पकड़ा गया।
आरोपी दिपांकर उर्फ बाबू मंडल से घटना में प्रयुक्त वाहन बलेनो कार व बुलेरो जीप को जप्त किया गया और 2. राहुल गिरी पिता हरिओम गिरी उम्र 36 साल निवासी मकान नम्बर 09 एसआरजी होम खजुरी कलां थाना पिपलानी भोपाल को गिरफ्तार कर आरोपियों से 1. बलेनो कार क्रमांक एमपी 04 ईए 7868, 2. बुलेरो जीप क्रमांक एमपी 04 सीआर 6114 जप्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ