चिकला गाँव से रात्रि में प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को नहीं मिल रहा था कोई साधन डायल-112/100 से लगाई मदद की गुहार
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 30 नवम्बर 2023
DRMS NEWS मंदसौर। थाना सीतामऊ के अंतर्गत चिकला गाँव में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है कि सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 09:07 सूचना मिलने पर तत्काल मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अर्जुन माली पायलेट वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 26 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी, महिला के पति ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 सेवा द्वारा तत्काल महिला को परिजन के साथ शासकीय अस्पताल सीतामऊ पहुँचाया गया। परिजन ने डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया ।
==================
झाबुआ के थांदला में रात्रि में 45 वर्षीय व्यक्ति को सीने में दर्द होने पर डायल-112/100 सेवा ने व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया
DRMS NEWS झाबुआ। थाना थांदला के अंतर्गत कॉलर का स्वास्थ्य खराब हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 11:42 बजे सूचना प्राप्ति पर तत्काल झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र हरजने पायलेट रतन गोस्वामी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 45 वर्षीय व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण व्यक्ति को सीने में दर्द हो रहा था, डायल- 112/100 सेवा द्वारा व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया गया।
==================
बाइक पर सवार थी महिलाएं, अचानक मक्सी रोड पर बाइक का हुआ पेट्रोल खत्म, परिवार ने डायल-112/100 को कॉल कर मांगी मदद
DRMS NEWS उज्जैन । थाना पवासा के अंतर्गत मक्सी रोड पर कॉलर की बाइक का ईंधन खत्म हो गया है, कॉलर के साथ दो महिलाएँ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 01:26 बजे सूचना प्राप्ति पर तत्काल उज्जैन जिले के पवासा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ सउनि राजेश पंचोली आरक्षक प्रफुल शुक्ला पायलेट पंकज चन्द्रवंशी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मक्सी जा रहे परिवार की बाइक का सुनसान क्षेत्र में पेट्रोल खत्म हो गया था। रात्रि में आसपास से कोई मदद नहीं मिलने पर कॉलर ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल 112/100 स्टाफ अपने साथ पेट्रोल लेकर परिवार के पास पहुँचे और बाइक में पेट्रोल डाल कर परिवार को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। कॉलर संजय सिंह और उनके परिवार द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया ।
==================
बक्छपुर गाँव के पास रात्रि में रीवा से बागेश्वर धाम जा रहे परिवार की कार हुई खराब
DRMS NEWS पन्ना। थाना माडला के अंतर्गत बक्छपुर गाँव के पास रात्रि में कॉलर की कार खराब हो गयी है, कॉलर के साथ उनका परिवार है पुलिस सहायता की आवश्यकता है कि सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 03:29 बजे सूचना प्राप्ति पर तत्काल पन्ना जिले के माडला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बताया कि रीवा से बागेश्वर धाम जा रहे परिवार की कार रात्रि में सुनसान क्षेत्र में खराब हो गयी थी। रात्रि में आसपास से कोई मदद नहीं मिलने पर कॉलर ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी।
डायल 112/100 स्टाफ द्वारा एफ़आरवी वाहन से परिवार के सदस्यो को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया । कॉलर एवं परिवार के सभी सदस्यो द्वारा डायल 112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया।
==================
घर का रास्ता भटककर सदाशिव नगर में खेड़ापति गार्डेन के पास एक 05 वर्षीय बालिका मिली
DRMS NEWS देवास। थाना सिविल लाईन के अंतर्गत सदाशिव नगर में खेड़ापति गार्डेन के पास एक 05 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल देवास जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। बालिका से कॉलोनी की जानकारी लेकर डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़. आर. व्ही वाहन से लेकर रवाना हुए, जहाँ बालिका के परिजन मिले, जिन्हे बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
==================
पति की हत्या के लिये पत्नी को आजीवन कारावास 10 हजार रूपये अर्थ दण्ड से दण्डित
DRMS NEWS शहडोल। श्रीमान अपर सत्र न्यायाधीश ब्यौहारी द्वारा सत्र प्रकरण क्रमांक 16/20 शासन विरूद्ध संतोष पटेल वगैरह में महिला आरोपी देवकी पटेल पति रमेश पटेल उम्र करीब 37 वर्ष निवासी ग्राम तेंदुआढ़ थाना ब्यौहारी जिला शहडोल म.प्र. को वी.सी. के द्वारा धारा 302 भादवि0 में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास एवं 10 हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया। शासन की ओर से उक्त प्रकरण में आर0 के0 चतुर्वेदी अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी ब्यौहारी जिला शहडोल द्वारा पैरवी की गई।
पति का गला दबाकर की हत्या
घटना के संबंध में नवीन कुमार वर्मा(एडीपीओ) बताया कि 20 दिसम्बर 2019 को जब रात्रि में मृतक रमेश पटेल अपने घर ग्राम तेंतुआढ़ में परछी मे सो रहा था, उसी समय 9 बजे रात्रि में आरोपी देवकी पटेल ने अपने प्रेमी संतोष पटेल को बुलाकर सोते समय ही अपने पति का गला दबाकर हत्या कर दिया, जिसकी रिपोर्ट मृतक के भाई द्वारा थाना ब्यौहारी में की गई रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन द्वारा प्रस्तुत किए गए सशक्त तर्कों से सहमत होकर एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विचारण उपरांत आरोपीगणों को धारा 302 भा.द.वि. में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास एवं 10 हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया।




0 टिप्पणियाँ