
कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 30 नवम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने 30 नवम्बर 2023 को संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने ईवीएम एवं डाक मतपत्र गिनने के लिये लगाईं गई टेबल, स्ट्राँग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम पहुँचाने के लिये बनाए गए अलग-अलग कारिडोर, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था, मतगणना परिसर में प्रवेश, सहित मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
इसी प्रकार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने मतगणना संबंधित अन्य जानकारी भी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजू लता पटले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
=======================
बच्चों को दागने पर सजा व जुर्माने का प्रावधान,
बाल संरक्षण पर हुआ उन्मुखीकरण कार्यशाला
DRMS NEWS शहडोल। जनपद पंचायत ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर के सभागार में बाल संरक्षण पर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज लारोकर ने जिले के ग्रामीण अंचलों में नवजात शिशुओं के बीमार होने पर दागने जैसी कुप्रथाओं के संबंध में बताया गया कि आंगबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम के साथ संयुक्त रुप से गृह भेंट कर ऐसे बच्चों का चिन्हांकन करते हुये स्वास्थ्य लाभ प्रदाय किया जाए।
किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के अन्तर्गत दागने जैसा कृत्य बच्चों के प्रति क्रूरता की श्रेणी में आता है, जिसमें सजा व जुर्माने का प्रावधान है।
कार्यशाला में लोगों को बताया गया कि किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रावधानो पर विस्तृत चर्चा करते हुये बालको के साथ संवेदनशीलता रखते हुये कार्य करने की आवश्यकता है।
साथ ही बाल संरक्षण सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुये अनाथ व देखरेख संरक्षण वाले बच्चों को स्पान्सरशिप योजना का लाभ दिलाये जाने संबंधी जानकारी भी दी गई।

0 टिप्पणियाँ