DRMS NEWS

DRMS NEWS

अवधपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की घटना के महज 6 घन्टे में ही तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घर से गायब हुई नाबालिग बालिका को महिला थाना स्टॉफ के सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 21 नवम्बर 2023

DRMS NEWS भोपाल। 19 नवंबर को जरिए टेलीफोन सूचनाकर्ता द्वारा महिला थाने के ASI अमर सिंह विमल को सूचना दी कि वह एक सब्जी विक्रेता है जो कि जहांगीराबाद में सब्जी बेचने का काम करता है, एक बालिका संदिग्ध अवस्था में काफी देर से बाजार में बार बार घूमते दिखाई दे रही है। 

तभी दिवस अधिकारी ASI अमर सिंह विमल द्वारा मामले की गंभीरता को समझते भी तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पा कौरव द्वारा निर्देशित किए जाने पर सोनी विमल हमराह महिला आरक्षक 4138 रेवा डढ़ोर के रवाना हुए एवं सब्जी विक्रेता बबलू खान को पाबंद किया गया कि पुलिस के पहुंचने तक बच्ची पर नजर बनाए रखेI 

बबलू खान द्वारा बताये पते गर्ल्स स्कुल जहांगीराबाद के सामने पहुंचने पर बच्ची मिली, जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपने तथा परिवार से संबंधित जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई एवं बतायी की घरवाले शादी कराने का बोल रहे हैं, किन्तु मैं अभी पढ़ना चाहती हूं, इसलिए घर से बिना बताये सहेली के यहां आ गई थी I 

बच्ची को स्टाफ महिला थाना लेकर आया एवं जानकारी सेट के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, बच्ची के संबंध में उसके निवास स्थल से संबंधी रातीबड़ थाने संपर्क किया गया, जिनके द्वारा बताया कि बच्ची के गुमशुदगी पर 363 भादवि का अपराध दर्ज है महिला थाना की सूचना पर रातीबड़ थाना पुलिस बच्ची की मां तथा भाई के साथ उपस्थित हुए इन्हें बच्ची को सुपुर्द किया गयाl 

इस तरह पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही कर गुमशुदा बच्ची को समय रहते सही सलामत उसके परिजनों तक पहुंचाया गया एवं समझाइश दी गई, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा काफी सराहना की गई l

=========== 000 ===========

थाना पिपलानी पुलिस ने नकबजनों को गिरफ्तार कर सवा 2 लाख रुपये का मशरूका किया बरामद विस्तृत समाचार प्रतिक्षित है।

=========== 000 ===========

अवधपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की घटना के महज 6 घन्टे में ही तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 

DRMS NEWS भोपाल। अवधपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की घटना के महज 6 घन्टे में ही तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार फरयादी निकाला लूट का सरगना। 

क्या है घटना …..?

21 नवम्बर 2023 को फरियादी राहुल नायक पिता मानसिंह नायक 24 साल निवासी सरकारी स्कूल के पास झुग्गी कान्हा सैय्यदना बिलखिरिया भोपाल ने थाना उपस्थित होकर बताया कि नजाकत खांन की आयसर गाड़ी नं. एम.पी. 04 जीए-4663 पर ड्रायवरी का काम करता हूं।  

18 नवम्बर 2023 को नजाकत खांन के ट्रांसपोट कान्हा सैय्यदना बिलखिरिया से आयसर गाड़ी में किसान पाईप भरकर चैरई जिला छिन्दवाड़ा गया था, वहां पर यश ट्रेडर्स पर 450 किसान पाईप गाड़ी से उतार कर दिये वहां से मुझे 1 लाख 97 हजार 100 रूपये मिले बाद वहां से चलकर बनगांव छिन्दवाड़ा पहुंचकर शिव इलेक्ट्रोनिक दुकान पर 450 किसान पाईप गाड़ी में से उतार कर दिये, वहां से 1 लाख 95 हजार 900 रूपये मुझे मिलने के बाद आयसर गाड़ी से भोपाल वापस आ रहा था कि  21 नवम्बर 2023 को रात्रि करीब 01.00 बजे  ग्राम झागरिया बायपास रोड पर पहुंचा तो एक मोटर सायकल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आयसर गाड़ी के आगे आकर मेरी गाड़ी को रोककर, डण्डे से गाड़ी के कांच पर मारा और गाड़ी का गेट खोलकर ऊपर आ गये और मुझे डण्डे से बाय हाथ की कलाई व दाहिने पैर के घुटने में मारा और ड्रायवर सीट के बगल में सफेद कलर के थैली में रखे 03 लाख 93 हजार रूपये व एक कीपेड मोबाईल एवं स्क्रीनटच मोबाईल जियो कंपनी बिना सिम का छीन कर काले रंग की मोटर सायकल से दोनों भाग गये की रिपोर्ट पर थाना अवधपुरी में अपराध क्रमांक 249/2023 धारा 394 भादवि. का अपराध अज्ञात मोटर सायकिल आरोपीयों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया । 

लूट की घटना को फरियादी द्वारा अपने साथी आरोपियों के साथ षडयंत्र रचकर घटना को दिया अंजाम 

घटित प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्रीमती श्रृद्धा तिवारी, अति. पुलिस उपायुक्त, जोन-02 महावीर सिंह मुजाल्दे एवं सहायक पुलिस आयुक्त गोविन्दपुरा दीपक नायक द्वारा उक्त प्रकरण में आरोपीयों की पतारसी कर अतिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया । 

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं प्रकरण में दिये गये निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरी.रोशनलाल भारती के नेतृत्व में आरोपीयों की तलाश व पतारसी हेतु एक टीम गठित की गई । 

थाना प्रभारी अवधपुरी 1. निरी. रोशनलाल भारती 2. उनि. संजय कुमार सिंह, 3. सउनि. साहेबलाल कुमरे, 4. सउनि. पे्रमसिंह ठाकुर, 5. प्र.आर.1309 शैलेन्द्र मेहरा, 6. आर. 41 रवि दांगी, 7. आर. 961 विष्णु तोमर, 8. आर. 3716 विपुल पांडे एवं 9. म.आर. 294 राखी तोमर गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की विवेचना पर फरियादी राहुल नायक से घटना के संबंध में पूछताछ पर फरियादी द्वारा सही तथ्य व जानकारी नहीं दिये जाने के सन्देह होने पर फरियादी राहुल नायक से घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ किये जाने पर फरियादी राहुल नायक ने स्वयं एवं उसके साथी दोस्त आरोपी अभिषेक ठाकुर व संजय नायक (भोपा) के साथ मिलकर पूर्व सुनियोजित तरीके से इस लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । 

लूट की घटना को अंजाम देने में आरोपी फरियादी व उसके दोनों साथी गिरफ्तार 

प्रकरण में लूटी गई राशि 3 लाख 93 हजार रूपये तीनों आरोपीयों से मेमोरेडम के मुताबिक बरामद की जाकर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर 1. राहुल नायक पिता मानसिंह नायक 24 साल निवासी-सरकारी स्कूल के पास झुग्गी कान्हा सैय्यदना बिलखिरिया भोपाल 2.अभिषेक ठाकुर पिता थानसिंह ठाकुर 21 साल निवासी-सरकारी स्कूल के पास झुग्गी कान्हा सैय्यदना बिलखिरिया भोपाल 3.संजय नायक (भोपा) पिता धरम सिंह नायक 20 साल निवासी-सीएपीटी गेट के बगल से सरकारी स्कूल के पास कान्हा सैय्यदना बिलखिरिया भोपाल तीनों आरोपीयों की गिरफ्तारी की गई । 

========= 000 =========

घर से लैपटाप, मोबाईल चोरी करने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर  2,32,900/- रूपए कीमती चोरी का माल किया बरामद

भोपाल। थाना पिपलानी भोपाल में 20 नवम्बर 2023 को फरियादी अंकुर कुमार ओझा पिता अनुज कुमार ओझा उम्र 21 साल निवासी टी 7 सी सेक्टर इन्द्रपुरी पिपलानी भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मैं अपने रुम पर सो रहा था, कि सुबह 4.30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे कमरे के अन्दर घुसकर रुम में रखा आसुस कंपनी का लैपटाप व मेरा आई फोन किमती 1,40,000/- रुपये का चोरी करके ले गया। 

इसी प्रकार 21 नवम्बर 2023 को फरियादी अंकित सिंह राजपूत पिता प्रेम सिंह राजपूत उम्र 34 साल निवासी 234 सी सेक्टर मोहनी विहार इन्द्रपुरी पिपलानी भोपाल ने रिपोर्ट किया कि 19 नवम्बर 2023 को करीबन दोपहर 12.00 बजे मैं अपने कमरे के बाहर दुकान पर नास्ता करने गया था, तभी कोई अज्ञात व्यक्ति रुम मे रखा मेरा एप्पल कंपनी का लैपटाप किमती 92,900/ रुपये का चोरी करके ले गया। कि रिपोर्ट पर थाना हाजा में अपराध क्रमांक 847/2023 धारा 454,380 भादवि व अपराध क्रमांक 850/2023 धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी तारतम्य में पुलिस उपायुक्त श्रीमति श्रद्धा तिवारी जोन -02, अति. पुलिस उपायुक्त महावीर मुजालदे जोन -02, सहायक पुलिस आयुक्त गोविन्दपुरा दीपक नायक के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी अनुराग लाल के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र अपराधों की रोकथाम एवं नकब्जनों की धरपकड़ की कड़ी में पुलिस टीम गठित  की गई ।

विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलानी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी । थाना प्रभारी पिपलानी निरीक्षक अनुराग लाल, उनि आनंद सिंह परिहार, प्रआर 354 विकास भदौरिया, प्रआर 3178 ब्रजेश सिंह, आर 1391 नरेन्द्र सिंह चौहान, आर 1559 दिव्यांशु पुलिस टीम के सतत प्रयासों के चलते घटना के 24 घण्टे के अंदर सीसीटीव्ही फुटेज व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कम्यूनिटी हॉल लेवर कॉलोनी पिपलानी के सामने से संदेही गौरव मालवीय एंव एक उसके साथी बाल अपचारी को पकड़ा गया, जिनसे प्रकरणो में चोरी गये लैपटॉप एवं मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त द्वारा घटना करना स्वीकार किया एवं चोरी के दो लैपटॉप एवं एक आईफोन मोबाईल पेश करने पर बरामद किया गया जिनके विरुद्ध विधी सम्मत कार्यवाही की गई।

पुलिस ने आरोपियों से 1. आसुस कंपनी का लैपटाप व आई फोन किमती 1,40,000/- रुपये, 2. एप्पल कंपनी का लैपटाप किमती 92,900/ रुपये कुल मशरुका 2,32,900 रुपये बरामद कर  आरोपियों 1. गौरव मालवीय पिता पतीराम मालवीय उम्र 19 वर्ष नि. झुग्गी क्रमांक 1511 लेबर कालोनी, 2. एक अन्य अपचारी बालक निवासी लेवर कालोनी थाना पिपलानी भोपाल गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

========= 000 =========

विधिक साक्षरता तथा जागरूकता शिविर आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 21 नवम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोलमध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं श्रीमती निशा विश्वकर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शासकीय मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल असवारी (गोहपारू) में विधिक साक्षरता तथा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। 

उक्त शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अमित शर्मा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को पास्को एक्ट से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही विद्यार्थियों को मोटरयान अधिनियम, चाइल्ड लेबर एक्ट, पास्को एक्ट से संबंधित जानकारी, संविधान के अंतर्गत प्रावधानित मूल कर्तव्य के पालन तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, शिक्षा का मूल अधिकार, बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं विद्यार्थियों को गुड टच-बेड टच के संबंध में जानकारी दी। 

उक्त शिविर में शासकीय मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल असवारी(गोहपारू) के प्राचार्य श्री शैल तिवारी, स्कूल के शिक्षकगण एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

========= 000 =========

जिला चिकित्सालय को मिला नेशनल मुस्कान सर्टिफिकेट

DRMS NEWS शहडोल।  सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शहडोल डॉ. जीएस परिहार ने जानकारी दी है कि जिला अस्पताल शहडोल के पीडियाट्रिक्स विभाग कोे भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेशनल मुस्कान सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।

गौरतलब है कि जिला अस्पताल शहडोल के पीडियाट्रिक्स विभाग के पीडियाट्रिक्स वार्ड, एनआरसी, एसएनसीयू, ओपीडी को भारत सरकार के मुस्कान गाईड लाइन के अनुरूप तैयार किया गया है। साथ ही मुस्कान प्रशिक्षण हेतु  सिविल सर्जन डॉ  जीएस परिहार को स्टेट ट्रेनर नियुक्त किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ