DRMS NEWS

DRMS NEWS

राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा भोपाल डायरी


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 20 नवम्बर 2023

पपरेड़ी गाँव के पास रात्रि में ट्रक और मोटर साइकिल की आपसी टक्कर हो जाने से तीन लोग  घायल 

DRMS NEWS शहडोल। थाना ब्यौहारी के अंतर्गत पपरेड़ी गाँव के पास ट्रक और बाइक का एक्सीडेंट होने से तीन व्यक्ति घायल हो गये थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अहमद रजक एवं पायलेट भानू प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रक और बाइक के बीच एक्सीडेंट हो जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया था एवं ट्रक के पलट जाने से 02 व्यक्ति घायल हो गये थे । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलो को शासकीय अस्पताल ब्यौहारी पहुँचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है । अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।

============================

बरलाय गाँव के पास कार और बाइक की आपसी टक्कर में घायल  

DRMS NEWS खरगोन। थाना करही के अंतर्गत बरलाय गाँव के पास एक कार और बाइक के बीच एक्सीडेंट होने से एक व्यक्ति घायल। हो गया था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक नरेन्द्र मालवीय और पायलेट गोविन्द गौड़ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कार और बाइक के बीच एक्सीडेंट हो जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया था । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को शासकीय अस्पताल करही पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।

============================

पथारी गाँव के पास रात्रि में बोलेरो पलट जाने से 07 घायल

DRMS NEWS दतिया। थाना जिगना के अंतर्गत पथारी गाँव के पास एक बोलेरो वाहन पलटने से 07 व्यक्ति घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 10:51 बजे सूचना मिलने पर तत्काल दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक लक्ष्मी नारायण एवं पायलेट दीपक साहू ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोड़ पर बोलरो वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 07 व्यक्ति घायल हो गये थे। 03 घायलो को चिकित्सा वाहन द्वारा एवं 04 घायलों को डायल-112/100 सेवा द्वारा जिला पहुँचाया गया । अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।

     ============================

गोधनी गाँव में मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से गिरकर  दो जख्मी  

DRMS NEWS बैतूल । थाना मुलताई के अंतर्गत गोधनी गाँव में एक मोटर साइकिल का एक्सीडेंट होने से दो व्यक्ति जख्मी हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ  आरक्षक विवेक पँवार एवं पायलेट पंकज दोहरे ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गये थे । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को शासकीय अस्पताल पट्टन पहुँचाया गया । 

============================

बानमोर के अंतर्गत मनुकता में अनियंत्रित मोटर साईकिल से गिरकर घायल हुए व्यक्ति 

DRMS NEWS मुरैना। थाना बानमोर के अंतर्गत मनुकता में मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल मुरैना जिले के बानमोर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि हाइवे रोड पर मोटर साईकिल के अनियंत्रित हो जाने से घायल हुए व्यक्ति को डायल-112/100 सेवा ने शासकीय अस्पताल बानमोर पहुँचाया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ