शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर ने आभार व्यक्त किया
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 21 नवम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर सभी मतदाताओं, चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी, सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षा कर्मी, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के संवाददाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा है कि जिले के जागरूक मतदाताओं, चुनाव कार्य में लगे सरकारी अमले एवं मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग एवं परिश्रम के कारण शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने में मदद मिली है।
गौरतलब है कि 17 नवंबर को शहडोल जिले के व्यवहारी, जैतपुर एवं जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 966 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।

0 टिप्पणियाँ