
रक्षित केंद्र नेहरू नगर में हुआ जनरल परेड का हुआ आयोजन
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 24 नवम्बर 2023
DRMS NEWS भोपाल। रक्षित केंद्र, नेहरू नगर में शुक्रवार 24 नवम्बर 2023 को प्रात: जनरल परेड का आयोजन किया गया, जिसमें रक्षित केंद्र, यातायात, थाने समेत लगभग 400 अधिकारी / कर्मचारी सम्मिलित रहे। रक्षित केंद्र परेड ग्राउंड में आयोजित जनरल परेड की सलामी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय आर.एस. प्रजापति द्वारा ली गई, उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया एवं अधिकारी / कर्मचारियों की वेशभूषा / गणवेश चेक की गई, जिसमें साफ सुथरी वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया। उपरांत टोलीवार परेड ड्रिल करवाई गई।
======================
मोटर व्हीकल एक्ट नियमों का पालन करने के संबंध में एडवायजरी जारी
DRMS NEWS भोपाल। मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन संबंध में एडवायजरी माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिका क्र. W/P 7436/21 ऐश्वर्या शांडिल्य विरूद्ध म0प्र0 शासन एवं अन्य में सुनवाई के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के सभी प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन हेतु निर्देशित किया है। वाहन दुघर्टनाओं में होनी वाली अकाल मृत्यु व दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आम जनता में जागरूकता उत्पन्न करने के लिये सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार-प्रसार के माध्यम से दो-पहिया वाहन चालक एवं पिलियन रायडर को हेलमेट धारण करने व चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट प्रयोग करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
माननीय उच्च न्यायालय व पुलिस मुख्यालय द्वारा इस हेतु 21 नवम्बर 2023 से 10 जनवरी 2024 तक विशेष अभियान संचालित करने हेतु आवश्यक रूप से निर्देशित किया है। नगरीय पुलिस यातायात भोपाल द्वारा इस निर्देश के तारतम्य में 21 नवम्बर 2023 से 10 जनवरी 2024 तक विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। 24 नवम्बर 2023 को कार्यवाही की गई हैं और यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
नगरीय यातायात पुलिस आमजनता से मोटर व्हीकल एक्ट को सभी प्रावधानों का स्वयं पालन करने का अनुरोध करती हैं।

0 टिप्पणियाँ