घर की राह भटके आठ साल के बालक को डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 24 नवम्बर 2023
DRMS NEWS धार। थाना धामनोद के अंतर्गत लोहारी गाँव में एक व्यक्ति को आठ साल का एक बालक मिला, जो अपने घर का रास्ता भटक गया था। पुलिस सहायता के लिए उसने इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल धार जिले के थाना धामनोद क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुमित मुजाल्दे एवं पायलेट सतीश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लेकर बालक से पूछताछ की, बालक ने बताया की वह वड़िया गाँव का रहने वाला है और अपने पिता जी के साथ सुंदरेली गाँव बाजार में आया था, बालक ने बताया की उसका साथ पिता जी से छूट गया है। डायल-112/100 स्टाफ एफ़आरवी वाहन से बालक को अपने साथ लेकर वड़िया गाँव पहुँचे और सत्यापन उपरांत बालक को परिजन के सुपुर्द किया गया ।
===========================
खंबारा गाँव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल राहगीर युवक
DRMS NEWS बैतूल । थाना मुलताई के अंतर्गत खंबारा गाँव के पास एक एक्सीडेंट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल सूचना मिलने पर तत्काल बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक नरेश तुमराम एवं पायलेट आनन्द कुमार ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात बाइक की टक्कर से राहगीर युवक घायल हो गया था । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल मुलताई पहुँचाया गया ।
===========================
रेलिंग से टकराकर मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त एक घायल
DRMS NEWS सिवनी। थाना अरी के अंतर्गत कटंगी रोड पर मोटर साईकिल रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सिवनी जिले के अरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कटंगी रोड पर मोटर साईकिल रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हुए व्यक्ति को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय सिवनी मे भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
===========================
हरनामपुर गाँव के पास एक कार डिवाइडर से टकराई तीन घायल
DRMS NEWS सतना । थाना मैहर के अंतर्गत हरनामपुर गाँव के पास एक कार डिवाइडर से टकराने से तीन व्यक्ति घायल हो गये थी। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक गणेश रावत और पायलेट रजनीश पटेल ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी थी जिससे तीन व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलो को शासकीय अस्पताल मैहर पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।
===========================
पलकी गाँव में सवारी ऑटो पलट जाने से दो बच्चियों घायल
DRMS NEWS डिण्डौरी के थाना शाहपुर के अंतर्गत पलकी गाँव में एक ऑटो पलटने से दो बच्चियाँ घायल हो गई थी । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल डिण्डौरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक छोटे लाल एवं पायलेट आबाद अली ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि सवारी ऑटो के अनियंत्रित हो जाने से 02 बच्चियाँ घायल हो गयी थी। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलो को जिला अस्पताल पहुँचाया गया ।
===========================
बगदोना गाँव में दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर में दो जख्मी
DRMS NEWS बैतूल। थाना सारणी के अंतर्गत बगदोना गाँव में दो मोटर साइकिल आपस में टकराने से दो व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।
डायल-112/100 स्टाफ सउनि के.के.तिवारी एवं पायलेट कैलाश पाण्डेय ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर से दो व्यक्ति घायल हो गये थे । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलो को शासकीय अस्पताल घोड़ा डोंगरी पहुँचाया गया
===========================
बिल्लौद और नाहरगढ़ के पास पुल पर दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 03 लोग घायल
DRMS NEWS मंदसौर के थाना नाहरगढ़ के अंतर्गत बिल्लौद और नाहरगढ़ के पास पुल पर दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 03 घायलों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर सीतामऊ अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ