
बाल एवं महिला हिंसा रोकथाम एवं जागरूकता हेतु भोपाल पुलिस चला रही विशेष अभियान
“सुरक्षा एवं समानता के लिए लगा बाल मेला”
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 26 नवम्बर 2023
DRMS NEWS भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु भोपाल पुलिस द्वारा विगत वर्ष से विभिन्न बस्तियों/क्षेत्रों में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान चला रही हैं।
बाल मेले में शहर से लगभग 450 बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में निभाई सहभागिता
इसी क्रम में "सुरक्षित शहर पहल" कार्यक्रम एवं बाल व महिला हिंसा रोकथाम एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत एस ओ एस बाल ग्राम स्थित शाला परिसर में बाल मेला आयोजित किया गया।
इस बाल मेले में शहर से लगभग 450 बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। बच्चों ने माटीकला, चित्रकला, कहानी वाचन तथा ऑरीगेमी की बारीकियों को सीख एवं प्रचलित अंधविश्वासों कि तास्तविकता को भी समझा।
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया जागरूक
बाल मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के द्वारा भी सुरक्षा एवं समानता के विषय पर कार्यक्रम किए। बाल मेले का उद्देश्य बच्चों को उनकी अभिव्यक्तियों के लिए प्रेरित करना और लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने हेतु बच्चों को समान अवसर एवं समानता के पहलुओं से जोड़ना था।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
देवास (इंडस्ट्रियल एरिया) के अंतर्गत घर की राह भटकी बालिका को डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया
DRMS NEWS देवास। थाना इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत रामचन्द्र नगर में एक बारह साल की बालिका मिली जो अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल देवास जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक नन्द किशोर पायलेट विनेश यादव ने मौके पर पहुँचकर बालिका को अपने संरक्षण में लेकर आसपास क्षेत्र में बालिका के बारे में जानकारी प्राप्त की, डायल-112/100 स्टाफ को जानकारी प्राप्त हुई की बालिका जय दुर्गे नगर की रहने वाली है। डायल-112/100 स्टाफ एफ़.आर.व्ही. वाहन से बालिका को अपने साथ लेकर जय दुर्गे नगर पहुँचे और सत्यापन उपरांत बालिका को परिजन के सुपुर्द किया गया ।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
सिवनी (अरी) के ताखला गाँव में रात्रि में 45 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
DRMS NEWS सिवनी। थाना अरी के अंतर्गत ताखला कलाँ गाँव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। चिकित्सा वाहन व्यस्त होने के कारण पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 08:08 बजे सूचना मिलने पर तत्काल सिवनी जिले के अरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक दिनेश मस्करे पायलेट राजीव चौधरी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 45 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला को परिजन के साथ शासकीय अस्पताल अरी पहुँचाया गया ।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
मुरैना के जौरा में दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर में व्यक्ति घायल
DRMS NEWS मुरैना। थाना जौरा के अंतर्गत दो मोटर साइकिल आपस में टकराने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को अस्पताल पहुँचाया गया ।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
झाबुआ (मेघनगर) के फुट तालाब गाँव के पास ट्रक और बाइक के बीच टक्कर से एक घायल
DRMS NEWS झाबुआ। थाना मेघनगर के अंतर्गत फुटतालाब गाँव के पास ट्रक और बाइक के बीच एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह पायलेट रतन गोस्वामी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रक और बाइक के बीच एक्सिडेंट हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को शासकीय अस्पताल मेघनगर पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।


0 टिप्पणियाँ