DRMS NEWS

DRMS NEWS

खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही

अवैध रेत उत्खनन पर लगातार दूसरे दिन की गई कार्यवाही लाखों रुपए की अवैध रेत जप्त 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 25 नवम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से  शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील के अंतर्गत आज ग्राम बुढ़वा, सथनी, बरहाई में रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण की शिकायत पर अलग-अलग जगहों से भंडारित रेत 17 हाइवा लगभग 250  घनमीटर को जप्त कर समीप के ग्राम मऊ में स्थानीय व्यक्ति की सुपुर्दगी में सूरक्षार्थ रखवाया गया है एवं जप्त सुधा रेत की कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए है। कार्यवाही में एसडीएम ब्यौहारी, खनिज अधिकारी शाहडोल, नायब तहसीलदार  ब्यौहारी एवं थाना देव लोंद  एवं ब्यौहारी पुलिस द्वारा कार्यवाहियां की गई।

इसी प्रकार ग्राम बुढ़वा, सथनी, बरहाई में रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण की शिकायत पर अलग-अलग जगहों से भंडारित रेत 15 हाइवा लगभग 225 घनमीटर को जप्त कर समीप के ग्राम मऊ में स्थानीय व्यक्ति की सुपुर्दगी में सूरक्षार्थ रखवाया गया है जप्तसुधा रेत की कीमत लगभग 1 लाख रुपए है।

इसी तरह गुरुवार को तहसील बुढ़ार के ग्राम बटलीघाट में खनिज, राजस्व अमले के द्वारा अवैध उत्खनन की शिकायत कि जाँच कि गई, बाटली घाट में पानी भरा होने के कारण अवैध उत्खनन बंद पाया हुआ, पूर्व में उक्त क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया हुआ था। 

इस संबंध में रेत की शिकायत प्राप्त होने पर जप्त सुद्ध रेत को उठवाकर तहसील परिसर बुढ़ार में सुरक्षित रखवाया गया है। भंडारित रेत, जिसकी मात्रा लगभग 10 ट्रेक्टर ट्रॉली घन को विभिन्न वाहनों एवं जेसीबी मशीन के माध्यम से रेत को ले जाया जाकर, तहसील बुढ़ार के परिसर में सुरक्षार्थ रखवाया गया।

============================

सीलिंग हेतु लगाए गए कर्मचारियों का प्रशिक्षण 27 नवंबर को

DRMS NEWS शहडोल अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि  विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 3 दिसंबर को मतगणना कार्य किया जावेगा, मतगणना पश्चात ईवीएम, वीवीपीएटी सीलिंग कार्य किया जाना है, जिसके लिए लगाये गये कर्मचारियों का प्रशिक्षण  27 नवम्बर 2023 समय दोपहर 02:00 बजे से कार्यालय कलेक्टर के विराट सभागर में आयोजित किया गया है। साथ ही सीलिंग कार्य हेतु लगाये गये कर्मचारियों को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

============================

दागना कुप्रथा को रोकने करें प्रभावी कार्यवाही- सीईओ जिला पंचायत

DRMS NEWS शहडोल बच्चों को दागे जाने जैसी घटनाओं की रोकथाम एवं अंर्तविभागीय समन्वय से जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने हेतु गठित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दागना कुप्रथा को रोकने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं, स्व-सहायता समूह की महिलाओ का सहयोग लिया जाए एवं दागना कुप्रथा रोकने के संबंध में पम्पलेट, निमोनिया थीम बनाए व गांव-गांव मुनादी कराई जाए। 

जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिया निर्देश 

उन्होंने कहा कि 0 से 7 वर्ष के बच्चों को चिन्हित करें और ग्रामीण स्तर पर गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं की ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता के द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाए। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु गृह भेंट के दौरान बच्चों को नही दागे जाने की समझाईस देें, बच्चों को सर्दी, जुकाम, ठंड लगने या पेट फूलने की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मेें ले जाकर ईलाज कराने की समझाइश दें। 

उन्होंने कहा कि मैदानी अधिकारियों द्वारा गांव-गांव भ्रमण कर लोगों (दाईयों) को दागना कुप्रथा रोकने के संबंध में समझाईश दे व बताए कि बच्चों को दागने पर संबंधितो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

 बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजूलता पटले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी मनोज लारोकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थें।

============================

बालिकाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

DRMS NEWS शहडोलअधीक्षक बालिका सम्प्रेषण गृह शहडोल श्रीमती संजीता भगत ने जानकारी दी है कि बालिका सम्प्रेषण गृह शहडोल में निवासरत बालिकाओं एवं कर्मचारियों का शुगर जांच, हिपेटाइटिस, बीसी एवं एचआईवी का परीक्षण किया गया।

===========================

धान उपार्जन का कार्य 1 दिसम्बर से 19 जनवरी तक

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में समर्थन मूल्य  पर धान उपार्जन नीति के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि खरीदी केंद्रों में धान उपार्जन हेतु बिजली, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। 

बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा खरीफ विपणन मौसम 2023-24 के लिए औसत अच्छी गुणवत्ता के धान का समर्थन मूल्य धान कॉमन हेतु 2183 रूपये समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। 

बैठक में जिलाआपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल ने बताया कि समर्थन  मूल्य पर धान का उपार्जन 1 दिसम्बर से 19 जनवरी 2024 तक किया  जाएगा, कृषकों के धान उपार्जन कार्य सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार) को प्रातः 8 बजे से शाम 8 बजे तक किया जाएगा। 

धान उपार्जन नीति के संबंध में बैठक में लिया निर्णय 

कृषक तौल पर्ची सांय 6 बजे तक जारी की जाएगी, जिन कृषकों की उपज की तौल अपरिहार्य कारणवश सोमवार से शुक्रवार तक नही हो सकेगी उसकी तौल शनिवार को की जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार एवं रविवार को शेष स्कंध का परिवहन, भण्डारण, लेखा का मिलान तथा अस्वीकृत स्कंध का अपग्रेडेशन, वापसी की कार्यवाही की जाएगी। 

बैठक में बताया गया कि गोदाम, केप स्तर पर गुणवत्ता परीक्षण में पाए जाने वाले नॉन एफक्यू स्कंध का भंडारण उपार्जन समिति द्वारा गोदाम, केप पर नही किया जाएगा, विशेष परिस्थिति में 5 दिवस से अधिक गोदाम, केप पर भंडारण नही किया जाएगा। बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल, सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक, केंद्र प्रभारी सहित अन्य संबंधी अधिकारी उपस्थित थें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ