
सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के सीमान्तर्गत सोन एवं बनास नदी के आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर, अवैध रेत भंडारण पर की गई कार्यवाही
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 28 नवम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन में खनिज अमला शहडोल तथा थाना देवलोंद के पुलिस दल द्वारा ब्यौहारी तहसील अंतर्गत बुड़वा एवं अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया, साथ में जिला सीधी, सतना का खनिज अमला एवं रीवा उड़नदस्ता के साथ संयुक्त रूप से सोन एवं बनास नदी के आस-पास के क्षेत्रों का (जो कि सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के सीमान्तर्गत हैं) जहाँ से रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की शिकायत वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया। मौक़े पर कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन उत्खनन/ परिवहन करते नहीं पाया गया।
ग्राम जनकपुर में रिंकू सिंह बघेल पिता सुग्रीव सिंह बघेल द्वारा अपने स्वयं के मकान के सामने ७५ घन मीटर रेत का भंडारण पाया गया, जिसे मौक़े पर जप्त किया गया। सोन एवं बनास नदी के किनारे लगभग १५ स्थानों पर मौका निरीक्षण किया गया, जहाँ अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधि बंद होना पाया गया।
===========================
मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक एवं माईक्रो अर्ब्जबर का प्रशिक्षण 02 दिसम्बर को
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो ने आदेश जारी किया है कि विधान सभा निर्वाचन 2023 के मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक एवं माईक्रो अर्ब्जबर का प्रशिक्षण 02 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12ः00 बजे से शासकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय शहडोल के मतगणना कक्ष में विधानसभा बार दिया जाना है।
जारी आदेश के अनुसार मास्टर ट्रेनर्स डॉ. प्रमोद पाण्डेय प्राध्यापक पं.शम्भूनाथ शुक्ला वि. वि. शहडोल, डॉ. के. कुमार प्राध्यापक पं.शम्भूनाथ शुक्ला वि. वि. शहडोल, डॉ. अमित निगम प्राध्यापक पं. शम्भूनाथ शुक्ला वि. वि. शहडोल, अनिल श्रीवास्तव वरिष्ठ व्याख्याता डाइट शहडोल, आर.सी. त्रिपाठी प्राध्यापक शा. महा. वि. ब्यौहारी, बी. पी. तिवारी प्राचार्य शा. कन्या उ. मा. वि. पुराना शहडोल, डॉ. एम. के. भटनागर प्राध्यापक पं. शम्भूनाथ शुक्ला वि. वि. शहडोल, पी. के. सालवार व्याख्याता शा. पालीटेक्निक कालेज शहडोल, डॉ. सी. एम. पी. मिश्रा सहा. प्राध्यापक शा. इंदिरा गांधी क. महा. वि. शहडोल, बी. एम. तिवारी प्राचार्य शा. क. उ. मा. वि. शहडोल प्रशिक्षण स्थल में उपस्थित होकर प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करेंगे।
===========================
मतगणना स्थल शासकीय पालीटेक्निक कालेज पांडव नगर शहडोल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु पत्र जारी
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो ने कार्यपालन अभियंता म. प्र. पू. क्षेत्र विद्युत वितरण कं. लि. शहडोल एवं अनुविभागीय अधिकारी विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग लोक निर्माण विभाग शहडोल कोेे पत्र जारी कर कहा है कि विधान सभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत शासकीय पालीटेक्निक कालेज पांडव नगर शहडोल में 03 दिसम्बर 2023 को मतगणना होना है। जिसके लिए मतगणना स्थल में बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से चलती रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
0 टिप्पणियाँ