संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 29 नवम्बर 2023
DRMS news अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के माननीय कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने प्रोफेसर रक्षा सिंह एवं तीन छात्राओं आर्ची अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल एवं श्रुति केशरवानी को बधाई देते हुए कहा की विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि यहां की छात्राएं रिजर्व बैंक द्वारा बनाई जा रही नीति निर्धारक तत्वों में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही छात्राओं के विचारों को स्थान देगा इनके विचार न सिर्फ भारतीय रिजर्व बैंक के लिए अपितु पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
ये छात्राएं न सिर्फ विश्वविद्यालय की बल्कि इस पूरे क्षेत्र का गौरव हैं। प्रोफेसर रक्षा सिंह के प्रयास और उनका मार्गदर्शन इनके लिए सर्वश्रेष्ठ साबित हुआ है। यह मार्गदर्शन आगे भी इन्हें सफलता के शिखर तक ले जाएगा ऐसा मुझे विश्वास है।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरबीआई पॉलिसी चैलेंज हेतु विश्वविद्यालय स्तर के छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर भोपाल में आयोजित किया गया था। जिसमें रीजन स्तर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक की तीन छात्राओं आर्ची अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल एवं श्रुति केसरवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इन्होंने प्रोफेसर रक्षा सिंह (प्राध्यापक अर्थशास्त्र) के मार्गदर्शन में 'डी ग्लोबलाइजेशन ऑपरच्युनिटी एंड चैलेंजेस' विषय पर निबंध लिखा था। इसके आधार पर इन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
अब इन तीन छात्राओं को जोनल लेवल पर पुणे के कॉलेज आफ एग्रीकल्चर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 6 दिसंबर को पुणे आमंत्रित किया गया है, जहां पर आरबीआई के समक्ष इन्हें अपना प्रेजेंटेशन देना होगा साथ में कुछ अलग-अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम से जीतने वाली टीम को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय कार्यालय मुंबई में फाइनल राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
================
श्री राम, मानव के रोम रोम में समाहित हैं...प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी
DRMS news अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित रामायण उत्सव 27-28 नवंबर, 2023 का सफल समापन हुआ।
इस दो दिवसीय आयोजन में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की नेशनल प्रेजेंस योजना अंतर्गत अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दशावतार नृत्य (प्रिंस डांस ग्रुप उड़ीसा) एवं सुश्री आकृति मेहरा, इंदौर द्वारा प्रस्तुत भजन के अतिरिक्त स्थानीय गुदुंब बाजा नृत्य (लक्ष्मीकांत मार्को एवं उनकी टीम) एवं करमा नृत्य (पद्मश्री से सम्मानित अर्जुन सिंह धुर्वे एवं उनकी टीम) ने पूरे विश्वविद्यालय परिवार को मंत्र मुक्त कर दिया।
राष्ट्रीय संगोष्ठी 'वनांचल में राम' आयोजित
इस सांस्कृतिक संध्या के समापन पश्चात राष्ट्रीय संगोष्ठी 'वनांचल में राम' का आयोजन हुआ, जिसमें मा. कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने श्री राम के विभिन्न प्रसंगों को संदर्भित किया, जो वन में घटित हुई जैसे केवट का प्रसंग, शबरी का प्रसंग, श्री हनुमान का प्रसंग, बानरों का प्रसंग, जटायु का प्रसंग आदि।
नई पीढ़ी को श्री राम के आचरण पर चलना चाहिए
कुलपति जी ने अपने व्याख्यान के माध्यम से श्री राम के आचरण को आत्मसात करने का मंत्र दिया। इस अवसर पर अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशक लव कुश द्विवेदी ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार माना और उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को श्री राम के आचरण पर चलना चाहिए।
स्वागत भाषण डॉ. संजीव बख्शी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रो. ज्ञानेंद्र बहादुर जौहरी ने प्रस्तुत की और कार्यक्रम के अंत में डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई।
================
आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे विधान सभा निर्वाचन के परिणाम
DRMS NEWS शहडोल। मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 17 नवम्बर 2023 को हुए मतदान की 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया 3 दिसम्बर 2023 को प्रात: 8 बजे से प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों में स्थापित मतगणना केन्द्रों में मतों की गिनती प्रारंभ होगी।
मतगणना के राउन्ड-वाइज परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे। सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी। इसके आधे घंटे बाद 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी।
पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के तत्काल बाद प्रत्येक उम्मीदवार को मिले डाक मत पत्रों की घोषणा की जाएगी। विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) पर देखे जा सकेंगे।
वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा https:// ceomadhya pradesh.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे।



0 टिप्पणियाँ