DRMS NEWS

DRMS NEWS

कमिश्नर कार्यालय सभागार में नगरीय पुलिस भोपाल के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला

गम्भीर अपराधों के अनुसंधान  में व्यवसायिक दक्षता बढ़ाने सेमिनार का आयोजन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 29 नवम्बर

DRMS NEWS भोपाल। गंभीर अपराधों के अनुसंधान में अधिकारियों/ विवेचकों की व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में 29 नवम्बर 2023 को दोपहर कमिश्नर कार्यालय सभागार में नगरीय पुलिस भोपाल के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों हेतु एक दिवसीय Scene of crime पर अधिकारी प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। 

SCENE OF CRIME कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला/पुरुष संबंधी गंभीर अपराधों मे SCENE OF CRIME (अपराध स्थल/घटना स्थल) पर अनुसंधानकर्ता क्या-क्या evidence (साक्ष्य) मिल सकते हैं और अपराध स्थल का निरीक्षण करते समय क्या-क्या महत्वपूर्ण सावधानियां रखी जाएं, ताकि पीड़ित को न्याय एवं गुनाहगारों को सजा दिलाई जा सके।

कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक डॉ0 हर्ष शर्मा (Rtd. Director of State Forensic Science Laboratory, Madhya Pradesh) ने बताया कि एक अनुसंधानकर्ता को गंभीर अपराधों मे SCENE OF CRIME (अपराध स्थल/घटना स्थल) पर क्या-क्या evidence (साक्ष्य) मिल सकते हैं, उन्हें कब और कैसे संरक्षित करना है।

अपराध स्थल का निरीक्षण करते समय उन्हें संवेदनशीलता से एवं विवेकपूर्ण तरीके से क्या-क्या महत्वपूर्ण सावधानियां बरती जानी चाहिए, ताकि पीड़ित को न्याय एवं गुनाहगारों को सजा दिलाई जा सके। 

डॉ0 शर्मा ने हत्या, रेप, चोरी, लूट एवं डकैती समेत अनेक मामलों में विभिन्न तथ्यों एवं साक्ष्य के आधार में मामलों के पर्दाफाश करने तथा अपराधियों को सजा दिलाने में पुलिस को मिली सफ़लता के बारे मे व्यावहारिक उदाहरण दिए, साथ ही बताया कि उनके द्वारा 40 वर्ष की सेवा अवधि में लगभग 4 हजार केस साल्व किए, जिनमें केवल अपराध स्थल से मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर पीड़ित को न्याय एवं अपराधियों को दण्ड मिल सका। डॉ0 शर्मा प्रदेश में ही नहीं ब्लकि अन्य प्रदेशों एवं विदेशों में भी Forensic Science & scenes of crime पर प्रशिक्षण देते हैं।

इस अवसर पर सेमिनार में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा समस्त अधिकारियों को व्यावहारिक उदाहरण देते हुए उत्कृष्ठ अनुसंधानकर्ता बनने हेतु अपराध स्थल का गंभीरता एवं विवेकपूर्ण तरीके से निरीक्षण, साक्ष्य संरक्षण इत्यादि विषयों पर महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन दिया।

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

नाबालिक युवती से दुष्कर्म का आरोपी शेष प्राकृतिक जीवन तक जेल में रहेगा

DRMS NEWS शहडोल। माननीय न्यायालय श्रीमान संदीप कुमार सोनी, विशेष सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट जिला शहडोल के द्वारा थाना गोहपारू के अपराध क्रमांक 109/22 विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 52/22 में आरोपी मोहन यादव पिता बाल्मिक यादव उम्र 24 वर्ष निवासी बहेरहा को धारा 363 भादवि में 07 वर्ष का कठोर कारावास एवं 500 रूपये के अर्थदण्ड, 366 भादवि में 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं 500 रूपये के अर्थदण्ड धारा 5 (एल) सहपठित धारा 6 पाक्सो में आजीवन कारावास (शेष प्राकृतिक जीवन के लिए कारावास) एवं 500 रूपये के अर्थदण्ड, धारा 3 (1) (डब्ल्यू) (आई) अ0जा0/ अजजा0 अधिनियम 1989 में 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 500 रूपये के अर्थदण्ड, धारा 3(2) (व्ही‍) अ0जा0/ अजजा0 अधिनियम 1989 में आजीवन कारावास एवं 500 रूपये के अर्थदण्ड  से दण्डित किया गया।  शासन की ओर से इस प्रकरण में श्रीमति सुषमा सिंह ठाकुर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शहडोल द्वारा पैरवी की गई ।

अपहृता को आरोपी के साथ किया दस्तरयाब 

नवीन कुमार वर्मा dpro ने बताया कि  फरियादिया ने 05 मार्च 2022 को थाना गोहपारू में उप स्थित होकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 मार्च 2022 को रात 9 बजे उसकी लड़की और वह खाना पीना खाकर सो गई, सुबह करीब 6 बजे उठकर देखी तो वह कमरे में नहीं थी, आस पास मोहल्ला की पड़ोस में तलाश किए, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यसक्ति मेरी नाबालिक बेटी को बहला फुसला कर ले गया है। 

पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख की गई। अपराध पंजी‍बद्ध कर अपहृता की पता तलाश की गई। तलाश दौरान विवेचना 10 मार्च 2022 को अपहृता को आरोपी के साथ दस्तरयाब किया गया। विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन साक्ष्य उपरांत अभियोजन की ओर से श्रीमति सुषमा सिंह ठाकुर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शहडोल द्वारा माननीय न्यायालय समक्ष मौखिक तर्क प्रस्तुत किए, जिससे सहमत होकर माननीय न्याययालय ने आरोपी को वर्धित सम्पूर्ण दण्ड से दण्डित किया। 

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

पीपरी गाँव में रात्रि में अज्ञात कारणों से महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन

DRMS NEWS देवास। थाना उदयनगर के अंतर्गत पीपरी गाँव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 09:41 बजे सूचना मिलने पर तत्काल देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अरुण गौर पायलेट राजेश देवड़ा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 25 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । डायल-112/100 सेवा द्वारा महिला को परिजन के साथ शासकीय अस्पताल उदय नगर पहुँचाया गया । 

 ••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

कुरई में मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से सड़क पर गिरकर दो घायल 

DRMS NEWS सिवनी । थाना कुरई के अंतर्गत एक मोटर साइकिल का एक्सिडेंट हो गया है, दो व्यक्ति घायल हो गए है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अजय ऊईके पायलेट राहुल चोरागढ़े ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से दो व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल कुरई पहुँचाया गया ।  

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

पीपरई गाँव के पास कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से दंपति घायल

DRMS NEWS मुरैना। थाना सराईछोला के अंतर्गत पीपरई मे एक कार का एक्सिडेंट हो गया है, दो व्यक्ति घायल हो गए है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल मुरैना जिले के सराईछोला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक लखन प्रताप सिंह पायलेट संत राम गुर्जर ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से दंपति घायल हो गये थे । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलो को जिला अस्पताल मुरैना पहुँचाया गया ।  

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• 

मेतवाड़ा गाँव के पास हाइवे रोड पर मोटर साईकिल के टायर में साड़ी फँस जाने से गिरकर महिला घायल 

DRMS NEWS सीहोर। थाना जावर के अंतर्गत मेतवाड़ा गाँव के पास हाइवे रोड पर एक महिला मोटर साईकिल से गिर कर घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ सैनिक माखन पायलेट राहत अली ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल के टायर मे साड़ी फँस जाने से महिला गिरकर घायल हो गयी थी। डायल-112/100 सेवा द्वारा महिला को शासकीय अस्पताल जावर पहुँचाया गया । 

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

इतवारा रोड पर घर का रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक   मिला 

DRMS NEWS भिण्ड। थाना कोतवाली के अंतर्गत इतवारा रोड पर एक 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है पुलिस सहायता की आवश्यकता है कि सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल भिण्ड जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बालक को संरक्षण मे लिया। बालक दोस्तों के साथ भिण्ड आया हुआ था जो साथ छूट जाने से रास्ता भटक गया था डायल-112/100 स्टाफ ने बालक को देहात थाने लेकर आए, वहाँ जानकारी दी गयी और बालक से प्राप्त गाँव की जानकारी पर एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर पहचान व सत्यापन उपरांत माँ के सुपुर्द किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ