बागसेवनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने 04 अपहृत नाबालिग बच्चियों को चंद घंटों में इटारसी से किया दस्तयाब
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 8 दिसम्बर 2023
DRMS NEWS भोपाल । थाना बागसेवनिया क्षेत्र अन्तर्गत 08 दिसम्बर 2023 की रात्रि 00.53 बजे थाना बागसेवनिया में सूचना प्राप्त हुई कि 04 नाबालिक बच्चियों के बागसेवनिया से अचानक कहीं गायब हो गई है, इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एवं घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया एवं सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद रजनीश कश्यप कौल के निर्देशन में थाना प्रभारी बागसेवनिया इंचार्ज उनि संजय दुबे के नेतृत्व मे नाबालिग बच्चियों की तलाश हेतु पृथक–पृथक टीम का गठन किया गया, जिसके द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में नाबालिग बच्चियों की तलाश हेतु टीम रवाना कर बच्चियों को दस्तयाब किया गया।
तीन अलग-अलग स्थानों से नाबालिग बच्चियां गायब
घटना क्रमांक - 1. 08 दिसम्बर 2023 को फरियादिया नि. नवीन स्कूल के पीछे हैण्ड पम्प के पास अमराई बागसेवनिया ने थाना उपस्थित आकर सूचना दिया की 7 दिसम्बर 2023 को मै अपनी बड़ी नातिन के साथ आधार कार्ड बनवाने प्रात: करीबन 10:00 बजे आशिमा मिल गई थी, उस समय मेरी छोटी नातिन उम्र 12 साल व नाती उम्र- 06 वर्ष को घर पर ही छोड़कर गई थी, जब मैं अपने घर शाम करीबन 05:00 बजे घर वापस आई तो घर पर मेरी छोटी नातिन घर पर नही थी, मैने नाती से पूछा कि पूजा कहा है जिसने बताया कि पूजा घर से कही चली गई है, जिसकी तलाश मैने आसपास मुहल्ले में की, किंतु नातिन कोई पता नही चला रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 808/23 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
घटना क्रमांक - 2. 08 दिसम्बर 2023 को फरियादिया नि. राकेश परमार के मकान में किराये से, चक्की के पास पुरानी बस्ती बागसेवनिया भोपाल ने थाना उपस्थित आकर सूचना दिया की 07 दिसम्बर 2023 को मै प्रात: करीबन 08:00 बजे काम पर गई थी, तब घर पर मेरी बड़ी बेटी उम्र-19 वर्ष व छोटी बेटी पलक उम्र-14 वर्ष थी।
शाम को जब में काम करके घर वापस आयी तो मेरी बड़ी बेटी ने बताया कि बिना बताये घर से कही चली गई है, जिसकी तलाश मैने आसपास मुहल्ले में की, किंतु पलक का कोई पता नही चला रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 809/23 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
घटना क्रमांक - 3. 08 दिसम्बर 2023 को फरियादी निवासी पुरानी बस्ती बागसेवनिया भोपाल ने थाना उपस्थित आकर सूचना दिया 07 दिसम्बर 2023 को मै , मेरी पत्नी व मेरा बड़ा लड़का अपने-अपने काम से घर से गये हुये थे । मेरी दोनों बेटिया उम्र- 10 वर्ष निवासी सदर व उम्र- 06 वर्ष निवासी सदर घर पर ही थी। दोपहर को करीबन 04:00 बजे जब में डेयरी से काम करके घर वापस आया तो मेरी दोनों बेटिया घर पर थी। फिर मै काम पर चला गया ।
शाम को करीबन 07:00 बजे घर आया तो पड़ोस में रहने वाली बालिका ने बताया कि बच्चियां मार्केट की तरफ गई है फिर मैने मार्केट मे जाकर व अपने रिश्तेदारों के यहां तलाश किया जिसका कोई पता नही चला रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 810/23 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण कर सोशल मीडिया व्हआटस-एप, फेस बुक मे बच्चियों के फोटों तलाश हेतु अपलोड किये
विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया घटना स्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरो का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं तलाश हेतु सिटी कंट्रोल रूम के जरिये समस्त थानों को एवं आसपास के जिलों में प्रसारण कराया गया। सोशल मीडिया व्हआटस-एप, फेस बुक मे बच्चियों के फोटों तलाश हेतु अपलोड किये गए।
पृथक- पृथक पुलिस टीम बनाकर मोहल्ले में आसपास, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड में सघन तलाश कराई गई तथा ऑल इंडिया आर.पी.एफ एवं जी.आर.पी को नाबालिग बच्चियों के मुताबिक हुलिया तलाश वास्ते मैसेज कराया गया।
लगातार उनि संजय दुबे, उनि जसवंत सिंह, उनि कंचन राजपूत, सउनि रिपुसूदन सिंह, सउनि सुषमा सिंह, प्रआर सुषमा देशमुख, प्रआर मंशारम, प्रआर धीरेन्द्र सिंह, प्रआ रंजीत सिंह, आर. मुकेश पटेल, आर. सत्यभान गुर्जर, आर. नीतेश सोनी, आर, लक्ष्मी नाराय़ण सिंह, आर .अजीत कुमार, आर. सुमन कुमार, आर. खुशबू खान पुलिस टीम द्वारा तलाश हेतु हर संभव प्रयास एवं समस्त सूचना तंत्रों के कारण नाबालिग बच्चियों को जी.आर.पी. थाना इटारसी द्वारा इटारसी रेल्वे स्टेशन पर देखा गया, नाबालिग बच्चियों के मिलने की सूचना प्राप्त हुई, जिससे एक टीम इटारसी रवाना की गई तथा जीआरपी थाना इटारसी पहुंचकर चारो नाबालिग बच्चियों से पूछताछ एवं पहचान कर बच्चियों को दस्तयाब किया गया, उपरान्त बच्चियों को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में बच्चियां ने बताया कि वे सभी एक ही मोहल्ले की हैं एवं एक दूसरे से अच्छे से परिचित हैं। घर वाले हमेशा डाट फटकार लगाते रहते हैं, इसलिए घूमने के लिए चारों लाल बस में बैठकर रानी कमलापति स्टेशन गई वहां ट्रेन नहीं मिली फिर आटो में बैठकर भोपाल स्टेशन पहुची, वहां से ट्रेन में बैठकर चारो बच्चियां इटारसी पहुंच गई।
पुलिस की सतर्कता एवं सूचना तंत्र से बच्चियां सकुशल मिल गई एवं अनहोनी का शिकार होने से बच गई। इस कार्यवाही की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा काफी सराहना की गई है।
**************************************

साथ छूट जाने से रास्ता भटकी 05 वर्षीय बालिका कुदाना गांव में मिली
DRMS NEWS इंदौर। थाना सांवेर के अंतर्गत कुदाना गाँव में 05 वर्षीय बच्ची एक मिली जो घर का रास्ता भटक गई थी, पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण मे लिया। बच्ची को साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली।
डायल-112/100 स्टाफ ने बच्ची को एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर परिजन के पास पहुँचे, जहाँ बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
**************************************
जमुनिया गाँव में रात्रि में 45 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
DRMS NEWS छतरपुर । थाना पिपट के अंतर्गत जमुनिया गाँव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 10 बजे सूचना मिलने पर तत्काल छतरपुर जिले के पिपट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुनील मोरे और पायलेट दीपक जैन ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 45 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल 112/100 सेवा द्वारा व्यक्ति को परिजन के साथ शासकीय अस्पताल बिजावर पहुँचाया गया ।
**************************************
हरनभट्टा गाँव के पास एक मैजिक पलट जाने से चार बच्चे घायल
DRMS NEWS छिंदवाड़ा। थाना अमरवाड़ा के अंतर्गत हरन भट्टा गाँव के पास एक स्कूल वेन पलटने से चार बच्चे घायल हो गए थे, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ सउनि मर सिंह परते एवं पायलेट ललित बुनकर ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि स्कूल मैजिक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार बच्चे सामान्य रूप से घायल हो गये थे । डायल 112/100 सेवा द्वारा घायल बच्चों को शासकीय अस्पताल अमरवाड़ा पहुँचाया गया।
**************************************
पिलवास गाँव के पास एक ट्रक और कार की आपसी टक्कर में चार घायल
DRMS NEWS आगर मालवा। थाना नलखेड़ा के अंतर्गत पिलवास गाँव के पास ट्रक और कार के बीच एक्सीडेंट होने से चार व्यक्ति घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक तूफान सिंह दाँगी एवं पायलेट चंद्रपाल ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रक और कार गाड़ी की आपसी टक्कर हो जाने से चार व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल- 112/100 सेवा द्वारा घायलों अस्पताल पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।
**************************************
गरघटिया माल में ट्रक और पिकअप की टक्कर हो जाने से 05 लोग घायल
DRMS NEWS सिवनी । थाना धूमा के अंतर्गत गरघटिया माल में ट्रक और पिकअप का एक्सीडेंट हो जाने से 05 व्यक्ति घायल हो गए थे, पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल - 100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सिवनी जिले के धूमा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक राधेकृष्ण उपाध्याय एवं पायलेट अखलेश साहू ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रक और पिकअप की टक्कर हो जाने से 05 घायलों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर धूमा अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
**************************************
विदिशा से सतपाड़ा गाँव जा रहे परिवार की कार हुई खराब, डायल-112/100 से मांगी सहायता
DRMS NEWS विदिशा । थाना करारिया चौराहा के अंतर्गत एक यात्री परिवार की कार खराब हो गई थी, पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को मध्य रात्रि में सूचना मिलने पर तत्काल विदिशा जिले के करारिया चौराहा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ सउनि मान सिंह यादव एवं पायलेट राम स्वरूप ने मौके पर पहुँचकर बताया कि परिवार के साथ विदिशा से सतपाड़ा गाँव लौट रहे परिवार की कार मध्य रात्रि में करारिया चौराहा के पास खराब हो गयी थी, आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर यात्री ने डायल-112/100 सेवा से मदद मांगी थी।
डायल 100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही. वाहन से परिवार के सभी सदस्यों को सतपाड़ा गाँव पहुँचाया। परिवार के सभी सदस्यो ने डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया ।
0 टिप्पणियाँ