
कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण का पाठ
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 19 जनवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम घोरसा में आयोजित अनुभूति कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का सबसे बड़ा सहारा पर्यावरण है। इसे बचाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने होंगे।
उन्होंने कहा कि नदी, तालाब, भूमि, वायु पौधे, पशु-पक्षी आदि बनकर पर्यावरण का निर्माण करते हैं। प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। पर्यावरण सभी प्रकार के जैविक व अजैविक घटकों और घटनाओं से मिलकर बनता है।
पर्यावरण को बचाने ज्यादा से ज्यादा करें पौधरोपण
सभी मानवीय गतिविधियां पर्यावरण को बड़े स्तर पर प्रदूषित कर दिया है, अपने पर्यावरण को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधा लगाना चाहिए।
प्रकृति में हस्तक्षेप किए बिना इसे स्वच्छ रखने के लिए और हरा भरा रखने के लिए हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेन्द्र सिंह धुर्वें सहित वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन
शहडोल 19 जनवरी 2024- जिले के ग्राम पंचायत गिरुई खुर्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 19 जनवरी 2024 को किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के दौरान केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई।
आयोजन के दौरान विभिन्न विभाग के योजना संबंधी विभावार स्टाल एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया गया। साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं की दी जा रही जानकारी
DRMS NEWS शहडोल। जिले के ग्राम पंचायत बोकरा-बोकरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 19 जनवरी 2024 को किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के दौरान केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई।
आयोजन के दौरान विभिन्न विभाग के योजना संबंधी विभावार स्टाल एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया गया। साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
समाजसेवियों ने लोगो से 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की
DRMS NEWS शहडोल। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व मंदिर परिसरों में आयोजित किये जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत 19 जनवरी 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर के गणेश मंदिर में समाजसेवी संतोष लोहानी, सुनील गौतम, सुरेश चतुर्वेदी, गोपाल शर्मा, राजेश सोनी, विश्व भूषण पाण्डेय, रविंद्र मिश्रा, मुकेश द्विवेदी सहित अन्य लोगों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
समाजसेवियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी को जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करने हेतु हर्षाेल्लास के साथ दीपोत्सव मनाए।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
अमझोर में निकाली गई संगीतमय रामधुन प्रभात फेरी
DRMS NEWS शहडोल। जनमन की प्राण शक्ति भारत की संस्कृति समृद्धि के तिलक प्रभु श्री राम की अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश उल्लास में है। भक्ति भाव में सराबोर है इस शुभ अवसर पर शहडोल जिले में भी पूरे उत्साह के साथ इस पावन अवसर के लिए तैयार है।
इसी कड़ी में 19 जनवरी 2024 को कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय के निर्देशन में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का संदेश आम जन तक पहुंचाने के लिए जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत अमझोर में संगीतमय राम धुन प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में जन अभियान परिषद के मेंटर श्री पवन तिवारी एवं अन्य लोग शामिल हुए।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हेतु आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
DRMS NEWS शहडोल। भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हेतु शहडोल जिले के लिए नियुक्त नोड़ल अधिकारी विवेक पाण्डेय ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इसी कड़ी में 20 जनवरी को 2024 को सांय 6ः30 बजे से संभागीय मुख्यालय के गांधी चौक में एक शाम भगवान श्री रामजी के नाम पर भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी प्रकार 21 जनवरी को साय 6ः30 बजे से संभागीय मुख्यालय के गांधी चौक में आर्केस्ट्रा एवं संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नोडल अधिकारी विवेक पाण्डेय ने लोगों से उक्त कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जिले में विभिन्न गतिविधियों का किया जा रहा आयोजन
DRMS NEWS शहडोल। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसी तारतम्य में जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम बरहा में कलश यात्रा, पूजित अक्षत एवं पत्रक वितरण किया जा गया।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के प्रवीण दुबे, प्रस्फुटन समिति के आनंद द्विवेदी, शुभम नामदेव, अनीता गुप्ता, जगदीश सेन सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई। साथ ही ग्राम में पीले चावल और कैलेंडर और पेपर 22 तारीख घर-घर दीप जलाने की अपील भी की गई।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
कलेक्टर ने राममिलन सिंह को प्रवर श्रेणी वेतनमान मिलने पर दी बधाई
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिला कोषालय अधिकारी शहडोल राममिलन सिंह को संयुक्त संचालक पद का प्रवर श्रेणी वेतनमान मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ