भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के तहत आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 21 जनवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित होने जा रही है। भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन राम तालाब के श्रीराम मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने 21 श्रीराम मंदिर परिसर का भ्रमण कर की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा मंदिर संचालकों एवं पुजारियों से चर्चा भी की।
निरीक्षण के दौरान भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे ने बताया कि 22 जनवरी को संभागीय मुख्यालय के मोहन राम तालाब में स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्य कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से आर्केस्ट्रा एवं संगीत, भजन, कीर्तन, भंडारे एवं अयोध्या में आयोजित भगवान श्रीराम जी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को श्री राम मंदिर परिसर में शाम 7 बजे से रामायण मंचन व अन्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, लवकुश शास्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नोडल अधिकारी ने जिलेवासियों से सहभागिता निभाने की अपील की
DRMS NEWS शहडोल। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित होने जा रही है। भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन राम तालाब के श्रीराम मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के तहत आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को संभागीय मुख्यालय के मोहन राम तालाब में स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्य कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से आर्केस्ट्रा एवं संगीत, भजन, कीर्तन, भंडारे एवं अयोध्या में आयोजित भगवान श्रीराम जी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा एवं 22 जनवरी को श्री राम मंदिर परिसर में शाम 7 बजे से रामायण मंचन व अन्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का कार्य भी किया जाएगा।
नोडल अधिकारी विवेक पांडे ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, प्रबुद्ध जन, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के संवाददाता सहित जिले के अन्य लोगो से अपील करते हुए कहा है कि उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता अवश्य निभाए।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
राम जानकी मंदिर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
DRMS NEWS शहडोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर शहडोल जिले के अति प्राचीन मंदिर राम जानकी मंदिर सोहागपुर मंदिर में मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री दर्जा अध्यक्ष महिला विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, संतोष लोहानी, सुनील गौतम, सुरेश चतुर्वेदी, विश्व भूषण पांडेय, रवींद्र मिश्रा, शोभित वर्मा, नरेंद्र शेखर त्रिपाठी, सूर्यकांत निराला, वार्ड पार्षद श्रीमती गौतम, गोपाल शर्मा, राजेश सोनी सहित सोहागपुर के अन्य लोग उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
प्रदेश के सभी विद्यालयों में 22 जनवरी को रहेगा अवकाश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
DRMS NEWS शहडोल। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी विद्यालयों में सोमवार 22 जनवरी, 2024 को अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए घोषित किया गया है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह नगरीय विकास विभाग ने जारी किये निर्देश
DRMS NEWS शहडोल। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, माँस-मछली की दुकाने बंद रहेंगी। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद को निर्देश जारी किये हैं।
नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय की अपील
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिये हैं।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते आधे दिवस का अवकाश घोषित
DRMS NEWS शहडोल। राज्य शासन द्वारा अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में 22 जनवरी 2024 (सोमवार) को आधे दिवस का (अपरान्ह 2:30 बजे तक) अवकाश घोषित किया गया है।
==
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========




0 टिप्पणियाँ