
राजस्व महा अभियान में प्राप्त आवेदनों का करें निराकरण- कलेक्टर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 23 जनवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में आज समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देश दिए कि नक्शा तरमीम के सभी प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।
समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
उन्होंने कहा कि राजस्व महाअभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करना, नये राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करना तथा नक्शे पर तरमीम करना है।
नक्शा तरमीम तथा खसरे में सुधार के सभी आवेदनों का अनिवार्य रूप से करें निराकरण
अभियान के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि के सभी लंबित प्रकरणों में समग्र का आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग की जाएगी तथा हितग्राहियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा की सभी एसडीएम अभियान के दौरान नक्शा तरमीम तथा खसरे में सुधार के सभी आवेदनों का अनिवार्य रूप से निराकरण करें।
पी.एम.जनमन योजना के तहत जनजातीय बसाहटों में पुनः घर-घर सर्वे कर दिलायें योजनाओं का लाभ
बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देश दिए कि पी.एम.जनमन योजना के तहत जनजातीय बसाहटों में पुनः घर-घर सर्वे करें तथा सभी पात्र हितग्राहियों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत जिन हितग्राहियों के आयुष्यमान कार्ड अभी तक किसी कारण से नही बने है उन्हें चिन्हित कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाए।
बैठक में कलेक्टर श्रमती वंदना वैद्य ने सीएम.हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में कोई भी लंबित प्रकरण न रहें प्राथमिकता के साथ निराकरण कराएं।
संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के आयोजन में तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
बैठक में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के आयोजन के तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, श्रीमती ज्योति परस्ते, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गईं। जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याए एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
संबल योजना के तहत अनुग्रह राशि का भुगतान अभी तक नही मिला
आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के जनपद पंचायत बुढ़ार की श्रीमती द्रिवजी यादव पति स्व0 श्री कीर्तन यादव ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में एक वर्ष पहले हो गई थी। उनका संबल कार्ड बना हुआ था, लेकिन संबल योजना के तहत अनुग्रह राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया।
उनका कहना था कि उनको संबल योजना के तहत अनुग्रह राशि का भुगतान कराया जाए। जिस पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
जल-भराव से नाले का गंदा पानी रिसकर आ रहा घर के अंदर
इसी प्रकार वार्ड नं. 23 शहडोल निवासी तरूण नागरथ ने आवेदन देकर बताया कि उनके मकान के बगल में पुलिया का निर्माण किया गया है जिसकी गहराई बहुत कम रखी गई है जिसके फलस्वरूप जल-भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसके फलस्वरूप नाले का गंदा पानी उनके घर के अंदर रिसकर आ रहा है।
उनका कहना था कि नाली की गहराई को और बढ़ा दिया जाए। जिससे जल-भराव की समस्या न पैदा हो। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वस्तुस्थित की जांच कर उचित कार्यावाही करें। इसी प्रकार जनसुनवाई में अन्य आवेदनों की भी सुनवाई की गई व निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनिया एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
सरपंच कृष्ण कुमार सिंह का वित्तीय अधिकार समाप्त… सेक्टर पंचायत समन्वय अधिकारी परदेसी राम आर्यों को मिला वित्तीय अधिकार
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने आदेश जारी कर जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत पसौड सरपंच कृष्ण कुमार सिंह का वित्तीय अधिकार समाप्त कर दिया है तथा वित्तीय अधिकार सेक्टर पंचायत समन्वय अधिकारी परदेसी राम आर्माें को आगामी आदेश तक सौंपा है।
जारी आदेश में कहा है कि सरपंच, ग्राम पंचायत, सभा की बैठक में भाग लेंगे, लेकिन कोई भी निर्णय स्वयं नही लेंगे। पंचायत समन्वय अधिकारी परदेसी राम आर्माें उक्त सभी मीटिंग में उपस्थित होंगे एवं ग्राम पंचायत, सभा के समस्त सदस्यों के सामूहिक निर्णयानुसार कार्य करेंगे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
सामाजिक अंकक्षेण कार्य हेतु तिथि निर्धारित
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेष जारी कर कहा है कि जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यां के समाजिक अंकक्षेण 1 अपै्रल 2021 से 31 मार्च 2022 एवं 1 अप्रैल 2022 से31 मार्च 2023 तक की अवधि का कार्य किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत छूंदा, टिहकी, गिरूई बड़ी, लपरी, नवाटोला में 27 जनवरी से 1 फरवरी 2024, ग्राम पंचायत तेंदुआढ़, गिरूईखुर्द, देवरी,छपरा टोला जगडा में 5 फरवरी से 10 फरवरी तक किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत देवरी, पलसउ, मदवाही, बोचकी में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक, ग्राम पंचायत चुहिरी, खन्नौधी, दुलादर, देवरी 6 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत पोंगरी,पतखई, देवगंवा नवीन, देवगंवा, मड़वा मे 31 जनवरी से 5 फरवरी तक एवं ग्राम पंचायत मैकी, खन्नाथ, खैरहा, धनपुरा पंचगावं, में 7 फरवरी से 12 फरवरी तक किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत चाका,मजीरा, खांडा, राघोपुर, छतैई, बरगंवा-24 मे 27 जनवरी से 1 फरवरी तक एवं ग्राम पंचायत हर्री, मलया कुण्ड, झिरिया, कमता, रमना कन्हेर, भरूहा में 4 फरवरी से 9 फरवरी तक किया जाएगा।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ