DRMS NEWS

DRMS NEWS

राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा भोपाल से खबरें

74 स्कूली छात्रों को राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम का भ्रमण कराकर डायल-100 सेवा की दी जानकारी 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 23 जनवरी 2024

DRMS NEWS भोपाल। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में बिल्लाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल के 74 छात्रों को भ्रमण कराया गया। 8 वीं कक्षा में अध्ययनरत इन छात्रों का ये भ्रमण कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग कार्यप्रणाली में सेफ स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत साइबर अपराध की जानकारी के लिए आयोजित किया गया था। 

23 जनवरी 2024 को इसी तारतम्य में इन छात्रों को राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-100 सेवा के बारे में जानकारी दी गई। डायल-100 की टीम द्वारा छात्रों को कॉल टेकर रूम, डिस्पेचर रूम आदि का भ्रमण कराया गया तथा उनमें होने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया ।

भ्रमण कार्यक्रम के समय उप पुलिस महानिरीक्षक सामुदायिक पुलिसिंग / पीएस ओ टू डीजीपी पुलिस मुख्यालय भोपाल विनीत कपूर, पुलिस अधीक्षक डायल-100 श्रीमति बीना सिंह, उप पुलिस अधीक्षक डायल-100 धर्मवीर सिंह, बिल्लाबोंग हाई इंटर नेशनल स्कूल के शिक्षकगण एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।  

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

उज्जैन से भुसावल जा रहे परिवार की कार (खण्डवा) बोरगांव बुजुर्ग के पास देर रात हुई खराब डायल-112/100 सेवा से मांगी सहायता

DRMS NEWS खंडवा। थाना पंधाना के अंतर्गत बोरगांव बुजुर्ग के पास एक यात्री परिवार की कार का टायर पंचर हो गया था। पुलिस सहायता के लिए यात्री ने इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना देने पर तत्काल खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बताया कि उज्जैन से भुसावल जा रहे यात्री की कार का टायर पंचर हो जाने पर आसपास से कोई सहायता नहीं मिलने पर यात्री ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी। 

पुलिस स्टाफ प्रधान आरक्षक केशर सिंह एवं पायलेट प्रकाश बराडे ने मौके पर पहुँचकर टायर को एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर पंचर बनवाकर कार मे फिट करवाकर परिवार को गंतव्य के लिए रवाना किया। परिवार के सदस्यो द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया ।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

बैतूल के भीमपुर गाँव के पास घाट पर एक ट्रक के पेड़ से टकरा जाने से दो घायल      

DRMS NEWS बैतूल। थाना चिचोली के अंतर्गत भीमपुर गाँव के पास एक ट्रक का एक्सीडेंट होने से दो व्यक्ति घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना देने पर तत्काल बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक मुकेश एवं पायलेट मनीष ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि घाट पर ट्रक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से दो व्यक्ति घायल हो गये थे । डायल 112/100 सेवा द्वारा घायलो को शासकीय अस्पताल भीमपुर पहुँचाया गया । 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

बस स्टैंड के पास एक ऑटो और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से महिला सहित दो घायल          

DRMS NEWS सागर। थाना केंट के अंतर्गत बस स्टैंड के पास ऑटो और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से एक महिला और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे ।  पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना देने पर तत्काल सागर जिले के केंट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ऑटो और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से घायल हुई महिला एवं पुरुष को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय सागर मे भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है, अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

जौरासी गाँव के पास मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो युवक जख्मी 

DRMS NEWS ग्वालियर। थाना आंतरी के अंतर्गत जौरासी गाँव के पास एक मोटर साइकिल का एक्सीडेंट होने से दो व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना देने पर तत्काल ग्वालियर जिले के अंतरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक रामअवतार एवं पायलेट धर्मेन्द्र यादव ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से दो युवक घायल हो गये थे । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को शासकीय अस्पताल जया आरोग्य हॉस्पिटल पहुँचाया गया । 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

छतरपुर के सागर रोड पर रात्रि में कंटेनर से पिकअप टकराई केबिन में फंसकर एक घायल  

DRMS NEWS छतरपुर। थाना मातगुवां के अंतर्गत सागर रोड पर एक ट्रक और पिकअप के बीच एक्सीडेंट हो गया था, पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक संतोष अहिरवार एवं पायलेट संजय सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से पिकअप के टकरा जाने से एक व्यक्ति पिकअप में फंसकर घायल हो गया था। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को पिकअप से निकाल कर अस्पताल पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

बैतूल के नबापुर गाँव में 25 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन

DRMS NEWS बैतूल। थाना भैंसदेही के अंतर्गत नबापुर गाँव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना देने पर तत्काल बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक भरत लाल पँवार एवं पायलेट सुधाकर सुजाने ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 25 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल 112/100 सेवा द्वारा युवक को परिजन के साथ शासकीय अस्पताल भैंसदेही पहुँचाया गया ।  

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

 महिला ने किसी वजह से जहरीले पदार्थ खाने के कारण हालत बिगड़ी 

DRMS NEWS भोपाल। थाना नजीराबाद के अंतर्गत एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, महिला को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना देने पर तत्काल भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली महिला को परिजनों के साथ डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर चिकित्सालय मे भर्ती करवाया, जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है, अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ