DRMS NEWS

DRMS NEWS

भारत प्रेरणाओं वाला देश : प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी (कुलपति)

साहस और शौर्य का प्रतीक हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस ..... प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी (कुलपति)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 23 जनवरी 2024

DRMS NEWS पोड़की अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी के कुशल नेतृत्व में  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती विश्वविद्यालय में 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाई गई। 

कार्यक्रम में नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी ने सभी छात्रों और युवाओं को बताया कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र के जन्मदिन को प्रतिवर्ष 23 जनवरी को मनाया जाता है। 

उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह भारतीय राष्ट्रीय सेना (आजाद हिंद फौज) के प्रमुख थे। इसके साथ ही आज़ाद हिंद सरकार के संस्थापक प्रमुख थे। 

वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास दिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। 23 जनवरी 1897 को उडीसा के कटक में श्री जानकी नाथ बोस और श्रीमती प्रभा वती दत्त बोस के घर में जन्में बालक सुभाषचन्द्र बोस आज भी युवाओं के जोशीले नेताजी के रूप में भारत के तमाम नवयुवकों के हीरों हैं। जो जीवन की चुनौतियों को स्वीकारना जानते हैं। 

भारत प्रेरणाओं वाला देश

भारत प्रेरणाओं वाला देश है।  यहां की माटी में जन्में महापुरूषों ने न केवल भारत के नौजवानों के लिए उत्साहवर्धन का काम किया है अपितु दुनिया भर में साहस और शौर्य का प्रतीक बने हैं। 

युवाओं ने देश हित में कार्य करने की ली प्रतिज्ञा

भारत विविधताओं से भरी क्षमताओं वाला देश है। विपरीत परिस्थितियों से लड़कर जीत हासिल करने में पारंगत महापुरुषों में अग्रिणी नाम है नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने हमें समाज सेवा और राष्ट्र सेवा में एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने देश हित में कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। 

इस अवसर पर प्रोफेसर आलोक श्रोत्रिय (अधिष्ठाता अकादमिक), प्रोफेसर भूमिहार त्रिपाठी (छात्र कल्याण अधिष्ठाता), डॉक्टर संजीव सिंह सेंगर (सहायक कुलसचिव), डॉक्टर विजय नाथ मिश्रा (विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी), डॉक्टर पूनम पांडेय तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

अंग्रेजी विभाग में पांच दिवसीय अमेरिकन लिटरेचर पर वृहत व्याख्यानमाला आयोजित

DRMS NEWS पोड़की अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी के कुशल नेतृत्व में अंग्रेजी और विदेशी भाषा विभाग ने 13 जनवरी 2024 से अमेरिकन लिटरेचर पर पाँच दिवसीय व्याख्यान का आयोजन शुरू किया था। व्यख्यान देने के लिए महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर से डॉक्टर गायत्री को आमंत्रित किया गया था। 

व्याख्यान का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन 13 जनवरी को हुआ जिसमे विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णा सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर और डॉ. सन्तोष कुमार सोनकर ने समृति चिन्ह के रूप में हस्तनिर्मित फाइल देकर स्वागत किया। डॉ. गायत्री ने प्रथम व्याख्यान 15 जनवरी 2024 को दिया और उनका व्याख्यान लगातार 19 जनवरी 2024 तक चलता रहा। 

व्याख्यान का समापन धन्यवाद ज्ञापन समारोह के साथ हुआ जिसमें विभागध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णा सहित डॉ. संतोष कुमार सोनकर (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. दीपामोनी बोरुआ, डॉ. तौसीफ उर रहमान, डॉ. ऋतुराज त्रिवेदी ने व्याख्यान की प्रशंसा की। इस अवसर विभाग के छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहीं और उन्होंने इसका भरपूर लाभ उठाया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ