DRMS NEWS

DRMS NEWS

...किसान मिटटी का परीक्षण अवश्य करवाएं- विधायक जैतपुर…

..किसान कोदो, कुटकी की खेती कर बनाए अलग पहचान - विधायक जयसिंहनगर…

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 31 जनवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल किसान कल्याण तथा विकास विभाग शहडोल द्वारा आज जिला मुख्यालय के टेक्निकल ग्राउंड में 2 फरवरी 2024 तक किसान विज्ञान मेला का आयोजन किया जा रहा है।

कृषि विज्ञान में का शुभारंभ विधायक जयसिंह नगर श्रीमती मनीषा सिंह ने भगवान बलराम की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया।  

कृषि विज्ञान मेला को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि कृषि जीवन का मुख्य आधार है, किसान आधुनिक खेती को अपनाकर अधिक से अधिक उत्पादन करे और खेती को लाभ का धंधा बनाए। 

उन्होंने कहा कि गेंहू, धान के आलावा कोदो, कुटकी की भी खेती करे और जिले को एक अलग पहचान दे। उन्होंने कहा कि किसानों को केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खेती के लिए 12 हजार रूपए की राशि प्रदान  की जा रही हैं इसका लाभ सभी किसान ले। 

...किसान मिटटी का परीक्षण अवश्य करवाएं- विधायक जैतपुर…

         विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है इनका लाभ किसानों को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन को बढावा दे। 

उन्होंने किसानों  को सम्बोंधित करते हुए कहा कि किसान अपने खेत की मिटटी का परीक्षण जिला कृषि विज्ञान केंद्र में अवश्य करवाए जिससे मिटटी की उर्वरक क्षमता  में आई कमी को दूर करने सकने के प्रयास किये जा सकें। 

.…किसान जैविक खेती को अपनाकर कोदो, कुटकी की फसल लगाए…..

        कृषि विज्ञान मेला को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने कहा कि किसान सबसे मूल्यवान व्यक्ति होता है, किसान कड़ी मेहनत करके अनाज का उत्पादन करता है। 

किसान खेती साथ साथ पशुपालन व अन्य कार्य करे। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती को अपनाकर कोदो, कुटकी की फसल लगाए। 

उन्होंने कहा कि किसान फसल काटने के बाद नरवाई को खेत में न जलाए क्युकी मिट्टी की उर्वरक क्षमता नष्ट होती है। उन्होेंने कहा कि किसानों को कस्टर हायरिंग सेंटर से कृषि उपकरण भी प्रदान किये जाते है। 

     इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि जी.एस. पेंद्राम, उपसंचालक कृषि आर.पी. झरिया ने भी  खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु आवश्यक जानकारियों से किसानों को अवगत कराया। 

…कृषि विज्ञान मेला का विधायक ने शुभारंभ…

कृषि विज्ञान मेले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला आजीविका स्व-सहायता समूह, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए।  

साथ  ही किसान लल्लू सिंह ग्राम खेतौली, अंबिका प्रसाद ग्राम जल्दीटोला सहित अन्य किसानों को खेती के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर  कृषि विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष रविकरण त्रिपाठी, समाजसेवी हरीलाल कोल, अजय सिंह बघेल सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व काफी संख्या में किसानगण उपस्थित थें।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

समेकित बाल संरक्षण योजनाओं की दी गई जानकारी

DRMS NEWS शहडोल अधीक्षक बालिका सम्प्रेक्षण गृह शहडोल ने जानकारी दी है आज बालिका सम्प्रेक्षण गृह शहडोल आंगनबाड़ी कार्यकताओं को समेकित बाल संरक्षण योजनाओं की जानकारी पाक्सो एक्ट एवं वन टॉप सेंटर द्वारा प्रदाय किये जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।  

साथ ही बताया गया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर में प्रदाय किये जाने वाली चिकित्सीय सहायता, मनो सहयोग परामर्श, विधिक सहायता एवं परामर्श, 6 दिवस की आश्रय आदि उपलब्ध कराया जाता है। बैठक में सहायक संचालक श्रीमती संगीता भगत, पर्यवेक्षक श्रीमती वर्षा पाण्डेय, परामर्श दाता श्रीमती सपना पाण्डेय, उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

पशु कल्याण समिति की बैठक 5 फरवरी को

DRMS NEWS शहडोल उप संचालक पशुपालन विभाग ने जानकारी दी है कि जिला पशु कल्याण समिति कार्यकारिणी की बैठक 5 फरवरी को टीएल बैठक के बाद कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ