जनपद पंचायत जयसिंहनगर में सी०ई०ओ०, ए०ई० एवं कंप्यूटर कक्ष के सौन्दरीकरण कार्य का किया लोकार्पण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 31 जनवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर अशोक कुमार मरावी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद पंचायत जयसिहनगर के सभागार, में सी०ई०ओ०, ए०ई० एवं कंप्यूटर कक्ष का सौन्दरीकरण के कार्य का लोकार्पण किया गया।
साथ ही विधायक ब्यौहारी शरद जुगलाल कोल द्वारा खण्ड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियो की विभागीय समीक्षा की गई एवं शिक्षा, स्वास्थ एवं पेयजल सहित विभिन्न बिन्दुओं पर मैदानी अधिकारी कर्मचारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर तत्काल स्थिति में सुधार लाये जाने के साथ ही क्षेत्र में कोई भी ग्रामीण शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित न हो सभी विभाग यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती मालती सिंह जी अध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर तथा श्रीमती रक्षा सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिहनगर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, प्रकाश कुमार एस०डी०ओ०पी० पुलिस अनुविभाग ब्योहारी, दीपेन्द्र तिवारी तहसीलदार तहसील जयसिंहनगर श्रीमती मलेशिया सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष ज०पं० जयसिंहनगर, अरूण गौतम अध्यक्ष, अन्त्योदय समिति जनपद जयसिंहनगर, समाजसेवी सातिक तिवारी, रामनारायण पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, संजय गुप्ता, राजेश तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जयसिंहनगर, शिवेन्द्र प्रताप सिंह (शिब्बू) पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सहित अन्य जनप्रतिनिधि पत्रकार एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
रोल आब्जर्वर ने जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 की गतिविधियो की किया समीक्षा
DRMS NEWS शहडोल। लोकसभा-2024 को दृष्टिगत रखते हुए रोल आर्ब्जवर निर्वाचन ललित दाहिमा ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 की गतिविधियो की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान रोल आर्ब्जवर निर्वाचन ने विधानसभावार में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के संबंध में जानकारी ली तथा ईपिक कार्ड वितरण की भी समीक्षा करते हुए कहा कि पोस्ट आफिस के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ईपिक कार्ड का वितरण समय पर कराएं। उन्होंने एनजीआरएस पोर्टल में दर्ज निर्वाचन शिकायतों के संबंध मे जानकारी ली तथा मतदाता सूची में बेहतर कार्य होने पर सराहना भी की। इसी प्रकार निर्वाचन से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियां भी ली।
समीक्षा के दौरान अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, श्रीमती प्रगति वर्मा, निर्वाचन सुपरवाईजर संजय खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========



0 टिप्पणियाँ