DRMS NEWS

DRMS NEWS

एडीजीपी एसपी ग्राम बगडुमरा पहुंचे और घटना स्थल का किया निरीक्षण/पर्यवेक्षण

पुलिस न्‍याय की कसौटी पर खरी उतरे : एडीजीपी डी.सी.सागर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 1 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल।  पीड़िता गणेशिया मरावी निवासी ग्राम बगडुमरा थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर, डी. सी. सागर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शहडोल जोन के कार्यालय में 31 जनवरी 2024 को अपने छोटे से बच्चे और परिजन के साथ उपस्थित हुई और एडीजीपी को अपनी व्यथा बताते हुए शिकायत पत्र दिया। 

साहब मेरे पति को मारा गया है ….

पीड़िता ने बताया कि उसका पति लखन उर्फ लल्लू मरावी ग्राम बगडुमरा में 09 जून 2023 को अपने घर में मृत पाया गया था, जिस पर थाना भालूमाड़ा में मर्ग कायम हुआ था। फरियादिया का आरोप था कि उसके पति को मारा गया है और पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। 

एडीजीपी एसपी ग्राम बगडुमरा पहुंचे और घटना स्थल का किया निरीक्षण/पर्यवेक्षण

ह शिकायत पत्र एवं पीएम रिपोर्ट एडीजीपी डी.सी. सागर के संज्ञान में आने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को सूचना दी और घटना स्थल पहुंचने को कहा गया। इसके बाद एडीजीपी डी.सी. सागर पुलिस अधीक्षक के साथ घटना स्थल ग्राम बगडुमरा पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण/पर्यवेक्षण किया। 

इसके साथ ही थाना भालूमाड़ा में दर्ज मर्ग 36/2023 की डायरी का अवलोकन किया, जिसमें डॉक्टर द्वारा मृतक के पीएम रिपोर्ट में चोटों का उल्लेख करना पाया गया। 

अपराध की गहनता से विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के लिए विशेष जांच टीम गठित

डीजीपी डी.सी. सागर द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को पीएम रिपोर्ट के आधार पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध करने, अपराध की गहनता से विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के लिए विशेष जांच टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। 

अज्ञात आरोपियों की सूचना देने या गिरफ्तार करने में मदद करवाने वाले व्य‍क्ति को तीस हजार रुपये ईनाम देने की उद्घोषणा

इसके उपरांत थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 302 भादवि 31 जनवरी 2024 को पंजीबद्ध किया गया। एडीजीपी डी.सी. सागर द्वारा हत्या  में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की सूचना देने या गिरफ्तार करने में मदद करवाने वाले व्य‍क्ति को तीस हजार रुपये ईनाम देने का उद्घोषणा आदेश जारी किया गया है। 

एडीजीपी डी.सी. सागर द्वारा जोन के पुलिस अधीक्षकों को प्रतिदिन उनके क्षेत्र में दर्ज हुए मर्ग की डायरी और पीएम रिपोर्ट का अवलोकन कर तथ्यों के आधार पर थाना प्रभारी को वैधानिक कार्यवाही करने का मार्गदर्शन देने हेतु निर्देशित किया गया है।  

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


वृद्ध महिला ने कहा - ’’तोहरे कस साहब मोहीं इंडिया मा नहीं मिला....

DRMS NEWS शहडोल एक असहाय वृद्ध महिला छोटी बाई निवासी ग्राम अटरिया तहसील जयसिंहनगर जिला शहडोल  30 जनवरी 2024 को डी.सी. सागर का पता पूछते हुए एडीजीपी कार्यालय शहडोल पहुंची और कार्यालय परिसर के अंदर जमीन पर बैठ गई, जहां पर उपस्थित आरक्षक प्रशांत द्विवेदी, स्‍टेनो मनोज कुमार साहू, मनोज लारोकर जिला कार्यक्रम अधिकारी व परिवीक्षा अधिकारी श्रीराज द्विवेदी द्वारा इसकी जानकारी एडीजीपी शहडोल को दी गई।

एडीजीपी शहडोल डी.सी. सागर ने जमीन पर बैठकर वृद्धा की समस्‍या सुनी

एडीजीपी शहडोल डी.सी. सागर तत्‍काल अपने कक्ष से बाहर आकर फरियादिया से मिले और वहीं जमीन पर बैठकर उसकी समस्‍या सुनी। उसने बताया कि उसकी जमीन में लगे पानी के बोर से दामोदर कुशवाहा मारपीट कर जबरजस्‍ती अपना खेत सींचता है। 

नातिन-बहू बेला ने घर, बगीचा व बोर पर पूरा कब्‍जा कर लिया है, घर फोड़ दिया है, उसका बीना हुआ महुआ बेंच दिया है जिसका वो पैसा भी नहीं दे रही है। नाती सत्‍यराम कुशवाहा द्वारा उसे बोर से पानी लेने से रोका जाता है और पानी देने के एवज में 15,000/-  रुपये की मांग कर प्रताड़ित किया जाता है।

भूखे वृद्धा को कराया भोजन और बस से घर जाने के लिए दिया 500 रूपए 

स संबंध में एडीजीपी शहडोल ने तत्‍काल पुलिस अधीक्षक शहडोल को वृद्ध महिला की समस्‍या के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान महिला द्वारा भावुक होकर अपनी पीड़ा बताते हुए स्‍वयं के भूखे होने की बात बताई, तब एडीजीपी शहडोल द्वारा स्‍वयं के पैसे से भोजन मंगाकर महिला को भोजन कराया और बस से जाने के लिए 500/- रुपये की सहायता की। 

अपने शासकीय वाहन से बस स्‍टैण्‍ड पहुंचवाकर सकुशल बस में बैठाया

एडीजीपी शहडोल से मिली आत्‍मीयता से द्रवित होकर वृद्ध असहाय महिला द्वारा आशीर्वाद देते हुए कहा गया – ’’तोहरे कस साहब मोहीं इंडिया मा नहीं मिला....’’ तत्‍पश्‍चात एडीजीपी शहडोल ने वृद्ध महिला को गांव वापस जाने के लिए अपने शासकीय वाहन से बस स्‍टैण्‍ड पहुंचवाकर सकुशल बस में बैठाया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ