DRMS NEWS

DRMS NEWS

हितग्राही ने राशन कार्ड बनाकर, राशन पात्रता पर्ची प्रदान कराने की मांग

  
जनसुनवाई में बीमार पत्नी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने का पति ने किया आग्रह 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 27 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल।  कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में साप्ताहिक आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आये हुए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। समस्याएं एवं शिकायतों के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। 

हितग्राही ने राशन कार्ड बनाकर, राशन पात्रता पर्ची प्रदान कराने की मांग 

आयोजित जनसुनवाई में गोविन्द कुशवाहा पिता स्व0 छोटू प्रसाद कुशवाहा निवासी ग्राम पोस्ट सिंहपुर जिला शहडोल ने आवेदन देकर बाताया कि मैं शासन के मापदण्डों के अनुसार राशन कार्ड के पात्र हितग्राही की श्रेणी में आता हूं। मैने राशन कार्ड बनवाने हेतु कई बार आवेदन किया है, लेकिन मेरा राशन कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है। उनका कहना था कि उनका राशन कार्ड बना कर उन्हे राशन पात्रता पर्ची प्रदान की जाय। 

जिस पर  कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने प्रकरण के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

हृदय रोगी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता की लगाई गुहार 

इसी प्रकार शिव कुमार गुप्ता पिता राम विशाल गुप्ता निवासी वार्ड नं. 27 शहडोल ने आवेदन देकर बताया कि प्रार्थी की पत्नी श्रीमती सरस्वती गुप्ता हार्ट की बिमारी से ग्रसित है। उन्होनें बताया कि मेरे घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मै अपनी पत्नी का उचित ईलाज नहीं करवा पा रहा हूं। 

उनका कहना था कि उनको पत्नी के इलाज हेतु अनुदान सहायता राशि दिलायी जाय, जिससे उन्हें पत्नी का उचित इलाज करवाने में सहायता मिल सके। जिस पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने प्रकरण के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 

आयोजित जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, जिला कोषालय अधिकारी राममिलन सिंह, जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल, प्राचार्य डाईट आर.एस.गौतम सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

संयुक्त आयुक्त के पास पहुंची शिकायत ग्राम करकट में 06 माह से पंप खराब होने के कारण पूरे गांव में जल संकट

DRMS NEWS शहडोल कमिश्नर कार्यालय शहडोल में साप्ताहिक आयोजित जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी तथा  निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिए। 

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

जनसुनवाई में गणेश सिंह निवासी ग्राम करकट विकास खण्ड गोहपारू जिला शहडोल ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम करकट ग्राम पंचायत विशनपुरवा जिला शहडोल में नल जल योजना के तहत प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन दिया गया था। 

उन्होंने बताया कि विगत 06 माह से पंप खराब होने के कारण पूरे गांव में पानी आना बंद हो गया है जिसके कारण से गांव में पानी की समस्या हो रही है। उनका कहना था कि पम्प की मरम्मत करा दिया जाय जिससे पानी की समस्या का निदान हो सके। 

जिस पर संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने उनके प्रकरण को गम्भीरता में लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करें। 

अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कराने की मांग 

इसी प्रकार अवनीश कुमार द्विवेदी पिता स्व0 श्री राम राज द्विवेदी निवासी ग्राम पोस्ट खरपा तह. ब्यौहारी जिला शहडोल ने आवेदन देकर बताया कि उनके पिता शिक्षक वर्ग 03 के पद पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय हरजन बस्ती देवराव जनपद पंचायत ब्यौहारी में पदस्थ थे। 

उन्होने बताया कि उनके पिता स्व. श्री राम राज द्विवेदी की मृत्यु बीमारी के कारण 29 अप्रैल 2017 में हो गई थी। उनका कहना था कि उन्हें उनके पिता के मृत्योपरांत मिलने वाली अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाये। जिस पर संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करें। इसी प्रकार संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने अन्य शिकायतें सुनी एवं शिकायत के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मरीजों को उपचारार्थ  3 लाख 50 हजार एवं अन्त्येष्टि हेतु 8 हजार रूपये  आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

DRMS NEWS शहडोल।  कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से श्रीमती मीना पाित बिजेंद्र प्रजापति निवासी वार्ड नं.16 पटेलनगर को उपचार हेतु 60 हजार रूपये, शिव नारायण सिंह गौड निवासी बिनेका तहसील जयसिहंनगर को उपचार हेतु 1 लाख रूपये, शिवभान गोंड निवासी वार्ड नं.7 गाजर तिखवा तहसील ब्यौहारी को उपचार हेतु 65 हजार रूपये, बाबूलाल गुप्ता निवासी बस स्टैंड खन्नौधी गोहपारू को उपचार हेतु 1 लाख रूपये, राहुल गौतम निवासी वार्ड नं. 6 पाण्डव नगर शहडोल को उपचार हेतु 25 हजार रूपये एवं  बैजनाथ शर्मा निवासी गोल बाजार धनपुरी को अन्त्येष्टि सहायता हेतु 8 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ