प्रधानमंत्री ने 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का किया वर्चुअल शुभारंभ
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 26 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अतंर्गत देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिजों एवं अंडरपास कार्योे का वर्चुअल सिलान्यास किया।
यात्रियों को अच्छी सुुविधाएं मिलेंगी
कार्यकम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 41 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात देश को दे रहे हैं इससे देश के 554 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा।
शहडोल रेलवे स्टेशन, उधिया एवं पीपरतरा रेलवे फाटक का होगा पुनर्विकास
उन्होनें कहा कि यह देश के लोगो के लिए एक अच्छी सौगात हैं उन्होने कहा कि शहडोल रेलवे स्टेशन भी इस कायाकल्प योजना में शामिल है । शहडोल रेलवे स्टेशन का अधोसंरचनात्मक विकास होने से यहां के लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलेगी। इससे शहडोल रेलवे स्टेशन, उधिया एवं पीपरतरा रेलवे फाटक का पुनर्विकास होगा।
उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकशित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है वह सराहनीय कदम है हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहे है।
संभागीय मुख्यालय शहडोल के रेलवे स्टेशन शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, सीनियर जी.एम. दीपक आहूजा, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कमल प्रताप सिंह, संतोष लोहानी, मनोज गुप्ता, शक्ति लक्षकार, पार्षद रजनी सिंह एवं अन्य गणमनान्य नागरिक उपस्थित थे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त हो सुनिश्चित करें अधिकारी- सी.ई.ओ. जिला पंचायत
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन की उपस्थिति में आज समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने कार्यों की समीक्षा विभागवार की।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश ने जिले मे हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी निर्माण का काम गुणवत्ताविहीन न हो, विभागीय अधिकारी हो रहे कार्याें में गुणवत्ता की जांच करें।
समायावधि पत्रों की समीक्षा बैठक
उन्होंने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में प्रत्येक माह शत-प्रतिशत लोगों तक खाद्यान्न मुहैया हो सके इसके लिए खाद्य विभाग अपने कार्याें में प्रगति लाए एवं इसकी जानकारी कार्यालय में प्रेषित करे।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने विटनरी विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों में घूम रहे आवारा पशुओं को जिले में निर्मित गौशालाओं में सुरक्षित रूप से प्रवेश कराएं। जिससे मवेशियों की वजह से होने वाली दुर्घटनों को कम किया जा सकता है।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने समस्त संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि 29 फरवरी तक माह फरवरी का वेतन भुगतान जनरेट कर देयक बिल जिला कोषालय अधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करें।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रगति वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनन्द राय सिन्हा, जिला कोषालय अधिकारी राममिलन सिंह, कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग दिनेश कुमार तिवारी, प्रचार्य डाईट आर,एस. गौतम उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ