DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्राम पंचायत गोबरी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाई गई गोली से एक व्यक्ति घायल


गोली लगने से घायल व्यक्ति से मिले मंत्री दिलीप जायसवाल, बेहतर उपचार मुहैया कराने के दिए निर्देश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 23 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल मध्य प्रदेश के कुटीर एवं गामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल आज प्रातः मेडीकल कालेज शहडोल पहुंचकर कल देर शाम अनूपपुर जिले के जैतहरी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबरी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाई गई गोली से घायल व्यक्ति से मिले तथा उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए आश्वासन दिया। 

इस दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्हें समुचित उपचार मुहैया कराया जाएगा। आपको किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार आपके साथ है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने मौके पर उपस्थित डीन को निर्देश दिए कि गोली लगने से घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए। 

इस अवसर पर एडीजीपी डीसी. सागर, डीन मेडिकल कालेज, मिलिंद सिरालकर, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीकक्ष सुश्री अुजंलता पटले, सहित अन्य मेडिकल कालेज के डाक्टर भी उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

मेडिकल काॅलेज से मरीज खुश होकर जाएं- मंत्री  दिलीप जायसवाल

DRMS NEWS शहडोल मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने आज मेडिकल कालेज शहडोल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में समुचित साफ-सफाई नहीं रहने पर मंत्री दिलीप जासवाल ने नाराजगी व्यक्त की तथा मेडिकल काॅलेज प्रबंधन को निर्देश दिए कि मेडिकल काॅलेज में समुचित साफ-सफाई रखी जाए तथा मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए। 

उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज में मरीज अपनी बीमारी का उपचार कराने आते है। मेडिकल काॅलेज प्रबंधन द्वारा उनके साथ संवेदनशीलता के साथ अच्छा व्यवहार और संवाद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज से मरीज खुश होकर जाए, निरोगी होकर जाए, हंसते हुए जाएं, ऐसे प्रयास मेडिकल काॅलेज प्रबंधन का होना चाहिए। 

इस दौरान डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ मिलिंद सिरालकर ने प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री को मेडिकल काॅलेज की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

रेल्वे स्टेशनों के पुनर्विकास का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री

DRMS NEWS शहडोल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी 2024 को प्रातः 10ः45 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 554 रेल्वे स्टशनों के पुनर्विकास का शुभारंभ एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज, अंडरपास का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। शहडोल जिले में रेलवे स्टेशन शहडोल, रेलवे फाटक उधिया एवं रेलवे फाटक पिपरतरा, में कार्यक्रम आयाजित होंगे ।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 03 मार्च 

DRMS NEWS शहडोल जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन 23 फरवरी से 03 मार्च तक आॅनलाइन आवेदन किया जायेगा। आॅनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदक 24 फरवरी से 05 मार्च तक पावती डाउनलोड कर मूल दस्तावेजों का केंद्रों में सत्यापन करा सकेंगें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 मार्च 2024 को पारदर्शी रेंडम पद्धिति से आॅनलाइन लाटरी आयोजित कर आवेदकों को स्कूल का आवंटन किया जायेगा। चयनित आवेदक 11 मार्च से 19 मार्च 2024 के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड करके आवंटित स्कूल में प्रवेश करा सकेंगे। 

इसी प्रकार द्वतीय चरण में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू की जायेगी और रिक्त सीटों को 21 मार्च को पोर्टल पर प्रदर्शित किया जायेगा। द्वितीय चरण में 22 मार्च से 26 मार्च तक स्कूलों की चाॅइस अपडेट की जा सकेगी।

28 मार्च को द्वितीय चरण की आनलाइन लाॅटरी द्वारा स्कूलों का आबंटन किया जायेगा। द्वितीय चरण में लाॅटरी में चयनित आवेदन 30 मार्च से 05 अप्रैल 2024 के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड करके आवंटित स्कूल में प्रवेश ले सकेंगें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सरी में प्रवेश हेतु आवेदक की आयु न्यूनतम 03 वर्ष, केजी 1 में प्रवेश हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 04, केजी 2 में प्रवेश हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 05 वर्ष, एवं कक्षा 1 मे प्रवेश हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 06 वर्ष रखी गयी है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु लगेंगे शिविर

DRMS NEWS शहडोल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत जिले के दिव्यांगजनों को कृत्रिम, अंग एवं सहायक  उपकरण प्रदाय करने के लिए प्रत्येक जनपद पंचायत कार्यालयों में शिविर लगाए जायेंगे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत व्यौहारी  में 26 फरवरी को, जनपद पंचायत जैसिंहनगर  में 27 फरवरी को, जनपद पंचायत गोहपारू में 28 फरवरी को, जनपद पंचायत सोहागपुर  में 29 फरवरी एवं जनपद पंचायत बुढ़ार  में 01 मार्च को शिविर का आयोजन किया जायेगा।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ