रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप की कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। जिले में रेत के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर वंदना वैद्य आदेशानुसार आज खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से जांच किया गया ग्राम बिजौरी तहसील सोहागपुर जिला शहडोल में सोन नदी से रेत का उत्खनन कर नदी के किनारे पर शासकीय भूमि में रेत का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया।
जांच दल को देखकर अवैध भण्डारणकर्ता मौके से भाग निकले मौके पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया तथा जिले के वैध ठेकेदार मेसर्स सहकार ग्लोबल लिमिटेड मुंबई को 9 डग्गी रेत (45 घन मीटर) सुपुर्दगी में देकर सुरक्षार्थ उठवाकर रखवाया गया।
जिले के स्वीकृत रेत खदान ग्राम चाका घाट में रेत के अवैध उत्खनन/नियमों के उल्लंघन के सम्बन्ध में शिकायत की जांच की गई जांच दौरान रेत का नियम विरुद्ध उत्खनन होते नहीं पाया गया|
पेयजल समस्या एवं व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय पेयजल प्रकोष्ठ गठित
शहडोल। कार्यपालन यांत्रिकी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड शहडोल ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में ग्रीष्म ऋतु में जनजनित बीमारियों एवं संभावित पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण नियंत्रण एवं रोकथाम एवं पेयजल व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय पेयजल प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जिला स्तरीय प्रकोष्ठ का दूरभाष क्रमांक 07652-240307 है।
जिला स्तरीय पेयजल प्रकोष्ठ का दूरभाष क्रमांक 07652-240307
जिला स्तरीय प्रकोष्ठ में यू.के. सोनी प्रकोष्ठ प्रभारी जिनका मोबाइल नंबर 9575560216, मनोज सिंह प्रकोष्ठ रजिस्टर प्रभारी जिनका मोबाइल नंबर 9755925322, किरतार सिंह जिनका मोबाइल नंबर 9584650631, दुर्गेश मिश्रा जिनका मोबाइल नंबर 6268467392 शामिल है।
उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड शहडोल हेतु वी. केसरवानी प्रभारी सहायक यंत्री, वी. एन. पटेल उप यंत्री, श्रीमती अनुपमा प्रकाश उपयंत्री, दीप नारायण त्रिपाठी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड बुढार हेतु वी. केशरवानी प्रभारी सहायक यंत्री, अजय कुमार श्रीवास्तव उप यंत्री, रोहिणी गुप्ता विकासखंड समन्वयक एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड ब्यौहारी हेतु अफजाल अमानु उल्ला सहायक यंत्री वी. एन. पटेल उप यंत्री को शामिल किया गया है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
भांग दुकानों के निष्पादन हेतु तिथियां निर्धारित
शहडोल। जिले में वर्ष 2024-25 की अवधि 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए भांग दुकानों के लायसेंस निष्पादन की कार्यवाही 01 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजे से कलेक्टर कार्यालय शहडोल में की जायेगी।
जिला आबकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निष्पादन हेतु टेण्डर प्रपत्र क्रय करने एवं टेण्डर प्रपत्र जमा करने की तिथि 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 रखी गई है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ