DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस भोपाल ऐशबाग

 पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को घटना के 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, कुल नगद 4,49,450/- रुपये किये बरामद

DRMS NEWS भोपाल।  थाना ऐशबाग अंतर्गत पीड़ित विक्रांत जैन पिता विनोद कुमार जैन उम्र 39 साल निवासी मकान नंबर 81/14 गीत अपार्टमेन्ट लाल लाजपत राय कालोनी पंजाबी बाग थाना अशोका गार्डन भोपाल नें 10 फरवरी 2024 को थाना में रिपोर्ट किया की अभिरूचि परिसर में यति ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से होल सेल का काम करता हूँ ।  

09 फरवरी 2024 को रात 09.00 बजे मेरे गोडाऊन पर काम करने वाले शेखर ने राजेश को कलेक्शन का पैसा लाकर दिया था, जिसे राजेश ने आलमारी में रखा। मेरे गोडाऊन में पूर्व से सीसीटीव्ही कैमरा लगा था। 

10 फरवरी 2024 को रात्रि 03.45 बजे मेरे काम करने वाले मैनेजर राजेश नागर ने मुझे फोन करके बताया कि भैया अपनी गोडाऊन अभिरुचि परिसर के ताले टूटे पड़े है, मैं राजेश नागर की सूचना पर तत्काल गोडाऊन पहुंचा। 

मैने व राजेश ने गोडाऊन के अन्दर जाकर देखा तो आलमारी का ताला टूटा हुआ पड़ा था एवं आलमारी खुली पड़ी थी, जो मार्केट कलेक्शन का जो पैसा आलमारी में रखा था, उस जगह पर नही मिला, फिर मेरी नजर मेरे गोडाऊन पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों की डीवीआर पर पड़ी डीवीआर वहाँ पर नही था, मेरा डीवीआर एवं आलमारी में रखा पैसा कोई अज्ञात चोर रात 01.00 बजे से 03.45 बजे के बीच चोरी करके ले गया। 

आल्मारी के दराज में कितने रूपये कहां-कहां से कलेक्शन होकर आये थे, मैं इसका हिसाब दुकान वालों व मैनेजर से लेकर सूची बनाकर पेश करूंगा  कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 59/24 धारा 457, 308 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस उपायुक्त जोन-01, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त सुनील श्रीवास्तव जहाँगीरावाद संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सप्रे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की धर पकड़ की गई।

सूचना पर निरीक्षक आशीष सप्रे, उनि गया प्रसाद, सउनि सतीष यादव, प्र.आर.1028 अतुल चौकसे, प्र.आर.38 लोकेन्द्र सिंह, प्र.आर.971 अजय शर्मा, प्र.आर. 2897 संतोष मंदरे, आरर.251 राधेश्याम आर. 3352 पुष्पेन्द्र भदौरिया पुलिस टीम द्वारा 10 फरवरी 2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की हरिराम की बगिया अभिरुचि परिसर के पास दीवार की आड़ मे दो लड़के आपस में पैसों का बटबारा कर रहे है की सूचना पर हरिराम का बाग ऐश बाग पहुँचे, जहां पर लड़के पुलिस को देखकर भागनें लगे, जिन्हे हिकमत अमली से घेराबंदी कर  पकड़ा, जिनसे नाम पता पूछा, जिसमें एक नें अपना नाम अनुराग सन्दरे पुत्र अशोक कुमार उम्र 20 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास हाउसिंग बोर्ड कालौनी ऐशवाग भोपाल हाल पता आदमपुर छावनी बिलखिरिया भोपाल तथा दूसरे नें अपना नाम फैजान खान पुत्र शफीक खान उम्र 18 साल निवासी मकान नंबर 92 नेहरु नगर झुग्गीन थाना पिपलानी भोपाल का बताया दोनों लड़कों की तलाशी ली गई, जिसमें फैजान के पास थैली से कुल 2, 24, 950 रुपये तथा अनुराग सुन्दरे से कुल 2, 24, 500/ रुपये रखे मिलें जिनसे गवाहों के समक्ष पुछताछ कर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरण्डम लिया जाकर प्रकरण का मशरुका कुल नगद पैसे 4, 49, 450 रुपये एवं CCTV की DVR एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड मोटर साईकिल होण्डा साईन क्रमांक MP-04- VF-3307 जप्त कर कब्जे पुलिस लिया। आरोपियों को पूर्व में भी थाना अवधपुरी में नकबजनी के अपराधों में गिरफ्तार किया गया है ।

……तरिका वारदात….

आरोपी अनुराग सुन्दरे पहले नौकरी की तलाश करता है तथा तथा नौकरी मिलनें पर रेकी कर अपनें साथी फैजान खान के साथ लोहे की राड से शटर/गेट का ताला तोड़कर CCTV कैमरे के तार काट कर एवं की DVR निकाल कर नगद एवं सोने चांदी के सामन चोरी करना।

पुलिस ने आरोपियों से कुल नगद 449450 रुपये एवं CCTV की DVR एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड एंव मोटर साईकिल होण्डा साईन क्रमांक MP-04- VF-3307 जप्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड

1- अनुराग सन्दरे पुत्र अशोक कुमार उम्र 20 साल नि.दुर्गा मंदिर के पास हाउसिंग बोर्ड कालौनी ऐशवाग भोपाल हाल पता आदमपुर छावनी बिलखिरिया भोपाल के खिलाफ 1. अपराध क्रमांक105/23 धारा 457, 380 भादवि थाना अवधपुरी, 2. 112/23 धारा 457, 380 भादवि थाना अवधपुरी, 3.115/23 धारा 457, 380 भादवि थाना अवधपुरी, 4. 123/23 धारा 457, 380 भादविथाना अवधपुरी, 5. 59/24 धारा 457, 380 भादवि थाना ऐशवाग दर्ज है।

2- नाम फैजान खान पुत्र शफीक खान उम्र 18 साल नि.म.न.92 नेहरु नगर झुग्गीन थाना पिपलानी भोपाल के विरूद्ध 1.अपराध क्रमांक 105/23 धारा 457, 380 भादवि थाना अवधपुरी, 2. अपराध क्रमांक 112/23 धारा 457, 380 भादवि थाना थाना अवधपुरी, 3. अपराध क्रमांक 59/24 धारा 457, 380 भादवि थाना ऐशबाग मामला कायम है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

वाहन चोर पुलिस गिरफ्त में, पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले शातिर गैंग का किया खुलासा,  1.60 लाख रुपए कीमती चोरी गये वाहन बरामद  

DRMS NEWS भोपाल। शहर मे चोरी नकबजनी पर नियंत्रण रखने तथा मुखबिर तंत्र विकसित कर शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अति.पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिये गये है।

उच्च अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 02 भोपाल श्रीमती श्रद्धा तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 02 भोपाल महावीर मुजालदे, सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद रजनीश कश्यप के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी मिसरोद उनि रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का किया खुलासा ।

वाहन चोर गिरोह द्वारा वारदात का तरीका 

शादी गार्डन की पार्किंग में खड़ी मोटर साईकिल की करते थे, रैकी मौका पाकर मास्टर चाबी से लाक खोलकर देते थे वारदात को अंजाम ।

वाहन चोर आरोपियों द्वारा थाना  मिसरोद सहित बागसेवनिया, मंडीदीप रायसेन थाना क्षेत्रांर्गत दे चुके है घटना को अंजाम। इन आरोपियो द्वारा पूर्व में भी चोरी, नकबजनी, लूट एवं मारपीट जैसे गंभीर वारदातों को दे चुके है अंजाम।

शादी गार्डन के बाहर खड़ी मोटर साईकिल की करते थे, रैकी मौका पाकर मास्टर चाबी से लाक खोलकर देते थे वारदात को अंजाम। घटना में प्रयुक्त मास्टर चाबी, आलाजरर पेचकस, प्लास जप्त किये ।

बताया गया है कि पहली घटित घटना 01. थाना मिसरोद में 08 फरवरी 2024 को फरियादी ने थाना में रिपोर्ट किया कि सिद्धि विनायक मैरिज गार्डेन मिसरोद के पास से मेरी होण्डा एक्सप्लेट मोटर साईकिल किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है  की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

दूसरी घटित घटना 02. थाना बागसेवनिया में 31 जनवरी 2024 को फरियादी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि एम्स अस्पताल की पार्किंग से मेरी होण्डा लीवो मोटर साईकिल किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है।  

अनुसंधान दौराने विवेचना थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में टीम गठित कर  थाना क्षेत्र के  कैमरों को चेक करने तथा तकनीकी संसाधनों का सूक्ष्मता से अवलोकन  उपरान्त मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की  08 फरवरी 2024 को सिद्धि विनायक मैरिज गार्डेन के पास से मोटर साईकिल चोरी की घटना के जो फुटेज प्राप्त हुए है, उसी हुलिया के एक व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर समरधा के पास खड़ा है एवं मोटर साईकिल बेचने की बात कर रहा है। 

मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिन्होने तुरंत टीम भेज कर तस्दीक करने हेतु निर्देशित किया गया। सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी मिसरोद रास बिहारी शर्मा , उनि केशांत शर्मा, सउनि भागीरथ राय,  प्र. आर. दीपक मालवीय, आर. सुभाष पटेल, आर. निरंजन सिंह, आर. पवन त्रिपाठी एवं अन्य थाना स्टाफ की टीम रवाना की गई। 

मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया का व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसको घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने अपना नाम सौरभ साहू पिता रामस्वरूप साहू निवासी मंडीदीप रायसेन बताया जिससे उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने घटना घटित करना बताया तथा अपने अन्य दो साथी के बारे में बताया, आरोपी के बताये अनुसार मंडीदीप रायसेन पहुंचा दोनों साथी घर पर मिले पहले साथी से नाम पता पूछने पर राज कुमार उर्फ हल्ला पिता कुबेर सिंह निवासी मंडीदीप रायसेन व दूसरे साथी ने आकाश शर्मा पिता चरनजीव अशोक शर्मा निवासी मंडीदीप रायसेन बताया जिसको मंडीदीप से गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटर साईकिल बरामद किया आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

पुलिस ने 01. सौरभ साहू पिता रामस्वरूप साहू निवासी मंडीदीप रायसेन,  02. राजकुमार उर्फ हल्ला पिता कुबेर सिंह निवासी मंडीदीप रायसेन, 03. आकाश शर्मा पिता चरनजीव अशोक शर्मा निवासी मंडीदीप रायसेन को गिरफ्तार कर दो मोटर साईकिल कीमती लगभग 1.60 लाख रुपये मशरूका बरामद किया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ