DRMS NEWS

DRMS NEWS

खण्डवा में आयोजित राज्य स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बालाघाट को हराकर डाइट शहडोल की टीम विजेता बनी

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने डाइट शहडोल विजेता टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 15 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल राज्य स्तरीय वालीवाल में डाइट शहडोल के विजेता खिलाड़ियों  को कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने  खेल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

ज्ञातव्य है कि राज्य स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता 08 व 09 फरवरी 2024 को खण्डवा में आयोजित की गई थी, जिसके फाइनल मैच में बालाघाट को हराकर डाइट शहडोल की टीम विजेता बनी।

इस अवसर पर रमाशंकर गौतम प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शहडोल, सुदर्शन मिश्रा जिला खेल एवं कल्याण निरीक्षक सहित विजेता टीम के खिलाड़ियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

सीईओ जिला पंचायत ने किया उपयंत्री सुश्री ज्योति राठौर को निलंबित

DRMS NEWS शहडोल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने उपयंत्री जनपद पंचायत सोहागपुर सुश्री ज्योति राठौर को कार्यां में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। 

जारी आदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अन्तर्गत जिले में निवासरत पात्र बैगा परिवारों को स्वीकृत किये गये आवासों में निर्धारित अवधि में निर्माण पूर्ण कराने हेतु संबंधित उपयंत्रियों को आवास का ले-आउट देकर कार्य प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिये गये थें। 

सुश्री ज्योति राठौर उपयंत्री जनपद पंचायत सोहागपुर के सेक्टर में 1024 आवास स्वीकृत किये गये है, स्वीकृत आवासों में 31.01.2024 की स्थिति में केवल 295 आवासों में ही ले-आउट दिया जाना पाया गया। 

सेक्टर में यह प्रगति अत्यन्त कम होने की स्थिति में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाकर जवाब चाहा गया। सुश्री राठौर द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद ना होने की स्थिति में सुश्री ज्योति राठौर को निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा शहडोल नियत किया जाता है। सुश्री राठौर को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

उपयंत्री श्रीमती माडवी त्रिपाठी जनपद पंचायत गोहपारू की संविदा सेवा समाप्त

DRMS NEWS शहडोल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने आदेश जारी कर जनपद पंचायत गोहपारू श्रीमती माडवी त्रिपाठी उपयंत्री की संविदा सेवा समाप्त कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अन्तर्गत जिले में निवासरत पात्र बैगा परिवारों को स्वीकृत किये गये आवासों में निर्धारित अवधि में निर्माण पूर्ण कराने हेतु संबंधित उपयंत्रियों को समय-समय पर आवास का ले-आउट देकर कार्य प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिये गये थे। 

श्रीमती माडवी त्रिपाठी उपयंत्री जनपद पंचायत- गोहपारू के सेक्टर में 491 आवास स्वीकृत किये गये है स्वीकृत आवासों में केवल 140 आवासों में ही ले-आउट दिया जाना पाया गया। 

सेक्टर में यह प्रगति अत्यन्त कम होने की स्थिति में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाकर जवाब चाहा गया था। श्रीमती त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद ना होने की स्थिति में श्रीमती माडंवी त्रिपाठी की संविदा सेवा समाप्त की जाती है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

उपयंत्री हीरामणि सिंह जनपद पंचायत जयसिंहनगर की संविदा सेवा समाप्त

DRMS NEWS शहडोल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने आदेश जारी कर जनपद पंचायत जयसिंहनगर हीरामणी सिंह मरावी की संविदा सेवा समाप्त कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अन्तर्गत जिले में निवासरत पात्र बैगा परिवारों को स्वीकृत किये गये आवासों में निर्धारित अवधि में निर्माण पूर्ण कराने हेतु संबंधित उपयंत्रियों को समय-समय पर आवास का ले-आउट देकर कार्य प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिये गये थें। 

श्री हीरामणी सिंह मरावी उपयंत्री जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सेक्टर में 552 आवास स्वीकृत किये गये है स्वीकृत आवासों में से केवल 162 आवासों में ही ले-आउट दिया जाना पाया गया। सेक्टर में यह प्रगति अत्यन्त कम होने की स्थिति में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाकर जवाब चाहा गया था। श्री मरावी द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद न होने की स्थिति में हीरामणि सिह मरावी की संविदा सेवा समाप्त की जाती है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ