आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान चलाएं - सीईओ जिला पंचायत
शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन की उपस्थिति में आज समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में ऐसे हितग्राही जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक किसी कारण वस नहीं बन पाया है, उनके आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएं।
समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जिले के समस्त अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाएं एवं वंचित रह गये हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे मृत्यु एवं जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जो काफी समय से कार्यालय में लंबित हैं उन आवेदनों पर काम कर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर आवेदक को सूचित करें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने राजस्व महा अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि राजस्व महा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ कराना सुनिश्चित करे तथा कोई भी राजस्व से संबंधी आवेदन लंबित न रहे। बैठक में उन्होंने राजस्व अभियान के तहत नक्शा तरमीम, नामांतरण हेतु किये गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे पूरे जिले में विद्युत विभाग का सर्वे कराएं एवं ऐसे ग्राम पंचायत, मोहल्ले एवं घर जिनमें किसी कारणवश विद्युत कनेक्शन प्रदाय नहीं किया गया है, उन्हें चिन्हित कर विद्युत कनेक्शन प्रदाय करें।
बैठक सीईओ जिला पंचायत ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए खाद्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में ऐसे हितग्राही जिनका राशन पर्ची की मशीन में फिंगरप्रिंट नहीं लग रहा है, एवं उनके परिवार में कोई ऐसा नहीं है, जिनका फिंगरप्रिंट लग रहा है।
उनसे खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए उनके इच्छानुसार चिन्हित व्यक्ति का नाम नामनी में जुडवायें जिनका फिगरप्रिंट मशीन में लग जाये। जिससे उन्हे खाद्यान्न उपलब्ध होने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभागों के अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ कराना सुनिश्चित करें जिससे ग्रेडिंग में सुधार हो सकें।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री रोमोनुस टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, संयुक्त आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, जिला कोषालय अधिकारी राममिलन सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.के.लाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु गुरूवार एवं शनिवार को लगेंगे कैंप
शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने आदेश जारी किया है कि आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु समस्त विकासखण्डों में चिन्हांकित 15-15 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार को कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।
विकासखण्ड स्तर पर कैंप आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहगपुर श्रीमती ममता मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढ़ार एम.पी. सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू प्रशान्त लगरखा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर अशोक कुमार मरावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी नरेन्द्र धुर्वे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त नोडल अधिकारी प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार क्रमशः दिनांक 8,10,15,17,22,14, एवं 29 फरवरी 2024 को कैंप आयोजन से दो दिवस पूर्व मुनादी करवा कर हितग्राहियों को दस्तावेज आधार तथा समग्र के साथ आने के लिए सूचित करना एवं आधार तथा समग्र आईडी. संबंधित समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना, कार्य योजना संलग्न सूची अनुसार कर्मचारियों की उपस्थिति कराना सुनिश्चित करेंगे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन आनलाईन
शहडोल। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शहडोल ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को विश्वकर्मा के रूप में मान्यता देना, उनके कौशल को निखारने/कौशल उन्नयन प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना भारत सरकार द्वारा संचालित की गई है।
जिसमें 18 तरह के कारीगर कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राज मिस्त्री, डलिया चटाई, झाडू बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले सम्मिलित है।
इस योजना में आवेदक का उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होना आवश्यक है। आवेदक आधार कार्ड, पैन कार्ड, समग्र आई.डी. मोबाईल नम्बर, बैंक खाता पासबुक के साथ आनलाईन सी.एस.सी. सेंटर के माध्यम से बेवसाईट-https://pmvishwakarma.gov.in में रजिस्ट्रेशन कराये।
योजना का लाभ- 1. मान्यता प्रमाण पत्र और आई.डी. के माध्यम से विश्वकर्मा के रूप में पहचान 2. प्रशिक्षण के दौरान 500 रूपयें के मान प्रतिदिन वजीफा 3. प्रशिक्षण के उपरांत टूलकिट प्रोत्साहन 15,000 रूपसें अनुदान के रूप में सहायता एवं केडिट सहायता संपाश्विक मुक्त उद्यम विकास ऋण 1 लाख रूपयें (18 महीने के पुनर्भुगतान के लिये पहल किश्त) और 2 लाख रूपयें (30 महीने के पुनर्भुगतान के लिये दूसरी किश्त) एवं ब्याज की रियायती दर-लाभार्थियों को 5 प्रतिशत की ब्याज दर में छूट दिया जायेगा।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========



0 टिप्पणियाँ