DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने लोगों का बदला जीवन

प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से गगन वर्मन की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 15 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोलप्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बिना ब्याज के ऋण प्राप्त कर शहडोल नगर के वार्ड क्रमांक 29 के गगन प्रसाद वर्मन ने चुड़ी, कंगन (जनरल स्टोर) से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर लिया है। 

 स आर्थिक समृध्दि से जहां वे नियमित रूप से अपने ऋण का भुगतान कर रहे हैं, वहीं अपने परिवार का भी अच्छी तरह से भरण-पोषण कर पा रहे हैं।

      गर के गगन वर्मन ने बताया कि मेरे द्वारा चुड़ी, कंगन (जनरल स्टोर) चला रहा हूं। मै प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रूपये, 20 हजार रूपये एवं 50 हजार रूपय का ऋण लिया था और ऋण राशि नियमित रूप से वापस जमा कर चुका हूं।    

 उनका कहना है कि इस लोन को लेकर मै अपनी दुकान में काफी उन्नति की और मुझे बेहतर आमदनी हो रही है तथा अपने घर-परिवार का भरण-पोषण भी बेहतर ढंग से कर रहा हूं।  

 गन वर्मन ने कहा कि मेरा व्यवसाय बहुत अच्छी तरह से चल रहा है। इस योजना का सही समय पर लाभ मिलने से गगन वर्मन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


मुकेश का हुआ निःशुल्क ईलाज, चेहरे में आई खुशी

DRMS NEWS शहडोल शहडोल जिले के धनपुरी निवासी मुकेश कुमार मांझी का ईलाज आयुष्मान कार्ड होने के कारण संभागीय मुख्यालय शहडोल के आदित्य हाॅस्पिटल में पैर का ईलाज निशुल्क हुआ हैं। 

  मुकेश कुमार मांझी का कहना है कि मेरा एक्सीटेंड होने के कारण पैर टूट गया था और मेरी आर्थिक स्थिति इतनी सही नही कि मै अच्छे अस्पताल में पैर का ईलाज करा संकू, पैर का ईलाज न होने से बहुत परेशान रहता था, किन्तु मेरे आयुष्मान कार्ड से शहडोल के आदित्य हाॅस्पिटल में पैर का ईलाज निशुल्क हुआ है और मुझे खुशी है कि पैर के ईलाज कराने में किसी भी प्रकार की समस्या नही आई और बेहतर ईलाज होने से चलने फिरने भी लगा हूं। 

  मुकेश मांझी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है जिनके माध्यम से उनका इलाज संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएं गरीबों की सहायक हैं और विपरीत परिस्थितियों में उनका संबल बनकर मदद करतीं हैं।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

मोटराईज्ड ट्रायसाईकिल एवं सुगम्य केन प्रदाय हेतु लगेंगे शिविर

DRMS NEWS शहडोल उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सुश्री प्रज्ञा मरावी ने जानकारी दी है कि जिले में दिव्यांग जनों को निःशुल्क मोटराईज्ड ट्रायसाईकिल एवं सुगम्य केन प्रदाय करने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

  प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत ब्योहारी के जनपद पंचायत कार्यालय में 15 फरवरी को, जनपद पंचायत सोहागपुर के पुराना टेक्निकल ग्राउंड में 16 फरवरी को एवं जनपद पंचायत बुढ़ार के जनपद पंचायत कार्यालय में 17 फरवरी को शिविर का आयोजन किया जायेगा।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

लोक सभा निर्वाचन के मद्देनजर नोडल अधिकारी नियुक्त, सौंपे गए दायित्व

DRMS NEWS शहडोललोक सभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर  नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।  

 जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन को निर्वाचन के समय स्वीप की गतिविधियों का संचालन कराएंगे।, 

अपर कलेक्टर रामोनुस टोप्पो को निर्वाचन के समय प्राप्त समस्त शिकायतों का निराकरण प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी प्रेषित करेंगे। अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था एवं संपत्ति विरूपण अभ्यर्थियों को वाहन परमिट देना, आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराएंगे।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी राम मिलन सिंह को जिला अन्तर्गत आने वाली 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के व्यय निगरानी समितियों के कार्यों की निगरानी की जांच करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा को मतदान कर्मिकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यपालन यंत्री जल संसाधन प्रतीक खरे, को ईव्हीएम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी, जिला खनिज अधिकारी देवेन्द्र पटले एवं जिला परिवहन अधिकारी  आषुतोष भदौरिया को निर्वाचन हेतु वाहन अधिग्रहण कराएंगे।

प्राचार्य डाईट रमाशंकर गौतम को प्रशिक्षण कराना, एसएलआर शिव शंकर मिश्रा को निर्वाचन सामग्री व्यवस्था, डिप्टी कलेक्टर श्रमती एन्टोनिया एक्का को डाकमत पत्रों की संपूर्ण कार्यवाही एवं डाक मतपत्रों की गणना कराएंगे।

एनआरएलएम विष्णुकांत विश्वकर्मा केा मतदान कर्मियों, मतगणना कर्मियों एवं अन्य निर्वाचन कार्य में लगे शासकीय सेवकों को प्राप्त जानकारी के आधार पर आईडी कार्ड प्रदान कराना, जिला आबकारी अधिकारी सतीष कश्यप, जिला अपूर्ति नियंत्रक  विपिन पटेल एवं बीईओ सोहागपुर एस.पी.एस को प्रेक्षकों की व्यवस्था करेंगे।

उप संचालक जनसम्पर्क जी.एस. मर्सकोले को मीडिया की मानीटरिंग करना, डी.ई.ओ. एन.आई.सी अरविंद कुमार चौधरी को कम्प्यूटर राईजशन का कार्य, डीपीसी, अमरनाथ सिंह को निर्वाचन गणना के दौरान कार्यवाही सुनिश्चित करना एवं कम्यूनिकेशन प्लान की कार्यवाही पूरी करेंगे।, 

समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगरीय क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की संपूर्ण व्यवस्था एवं मतदान केन्दों के पहुंच मार्ग सृदृढ़ कराना, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों की संपत्ति विरूपण अधिनियम केा पालन सुनिश्चित करेंगे।, 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ए.के.लाल को निर्वाचन कार्य में लगे समस्त शासकीय सेवकों की चिकित्सा व्यवस्था करना, कार्यपालन यंत्री लेाक निर्माण विभाग के.पी. कुजूर को स्ट्रांग रूम व्यवस्था सामग्री वितरण सामग्री परसंग्रहण एवं मतगणना केन्द्रों के बेरिकेटिंग लाईट, टेन्ट एवं माईक आदि की व्यवस्था करेंगे।

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल को मतदान कार्मियों को स्वल्पाहार, भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करना, प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री स्वप्निल जैन को विधानसभा निर्वाचन के दौरान उपयोग में आने वाले वेबकास्ट एवं सीसीटीव्ही कार्यों की निगरानी करना, एनआरएलएम विष्णुकांत विश्वकर्मा को कंट्रोल रूम स्थापित कराते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना एवं समय-समय पर मॉनीटरिंग करेंगे।

प्रभारी परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अक्षत बुन्देला को समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से प्रत्येक दिवस जानकारी प्राप्त कर संकलित दैनिक प्रतिवेदन आयोग को प्रेषित करेंगे।

जिला योजना अधिकारी योजना एवं सांख्यिकीय डी.के अहिरवार, को निर्वाचन से संबंधित जानकारी का संकलन एवं फोल्डर तैयार  कराकर प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराना दायित्व सौंपे गये हैं। 

जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त नोडल अधिकारी सौंपे गये दायित्वों की प्रगति से जिला निर्वाचन कार्यलय को समय-समय पर अवगत कराएंगे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

रोजगार मेले में 66 युवाओं का किया गया चयन

DRMS NEWS शहडोल शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के जनपद कार्यालय में ब्लाक प्रबंधक आजीविका मिशन कृष्णकुमार एवं एजेन्सी एजाइल सिक्योरिटी फोर्स के प्रबंधक की उपस्थिति में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान आज कुल 192 युवाओं ने रोजगार मेले में रोजगार हेतु आवेदन पत्र भरे, जिसमें से कुल 66 युवाओं का चयन किया गया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ