
युवा राष्ट्र निर्माण के सूत्रधार और वह ऐसी पीढ़ी का निर्माण करें जो युवा राष्ट्र के प्रति सजग रहे- कुलपति प्रोफेसर रमाशंकर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 15 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामशंकर ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण के सूत्रधार है। पंडित शंभू नाथ विश्वविद्यालय शहडोल के छात्रों का यह दायित्व है कि वह ऐसी पीढ़ी का निर्माण करे, जो राष्ट्र के प्रति सजग रहे, वंचितों के लिये कार्य करके देश एवं समाज में परिवर्तन लाये।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिये यह आवश्यक है कि नई शिक्षा नीति ऐसी हो, जिसमें युवाओं का स्किल डेवलपमेंट हो। उन्हें रोजगार के विभिन्न अवसर प्राप्त हो। विद्यार्थी अपनी पसन्द के क्षेत्र में ज्ञान अर्जित कर सकें।
कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाशंकर आज समाज शास्त्र विभाग के समाजशास्त्र परिषद गठन तथा बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सरस्वती पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
शिक्षण संस्थाएं हमेशा नये विचारों, नई प्रेरणाओं, नये प्रयोगों को शामिल करें
कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाशंकर कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, डिजिटल टेक्नालॉजी, संस्कृति आदि को शामिल किया गया है, जो युवाओं के लिये अनन्त संभावनाओं के द्वार खोलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाएं हमेशा नये विचारों, नई प्रेरणाओं, नये प्रयोगों को शामिल करें।
संभाग के लगभग 32 महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ, उन्हे अब रीवा के चक्कर नहीं लगाने होंगे
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से संभाग के सभी महाविद्यालयों की संबद्धता संबंधी विधेयक विधानसभा में पास हो गया है। राजपत्र में प्रकाशन के बाद इसकी आगे की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। इसका संभाग के लगभग 32 महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। उन्हे अब रीवा के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
युवा समाज और देश के सर्वांगीण विकास में योगदान दें
कुलसचिव प्रो. आशीष तिवारी ने कहा कि युवा समाज और देश के सर्वांगीण विकास में योगदान दें। देश में नई शिक्षा प्रणाली प्रारंभ की गई है। इस प्रणाली का उद्देश्य कॉलेज व स्कूलों में युवाओं को सस्ती एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलाना है। इसका विस्तार कॉलेज, स्कूलों में बेहतर ढंग से किया जाएगा।
उन्होने कहा कि आप कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाना पर लोगों के जीवन बदलने का कार्य करना, जीवन को एक बेहतर उद्देश्य देकर लोगों के हित के बारे में सोचना यह छात्र का दायित्व है। उन्होंने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दिया।
विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र परिषद का हुआ गठन एवं सरस्वती पूजन का हुआ आयोजन
विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र प्रोफेसर डॉ. तारामणि श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वसंत पंचमी के इस पावन दिन मां सरस्वती के आराधना व उपासना का दिन है।
विश्वविद्यालय के सभी छात्र आज के दिन सभी नकारात्मक चीजों को छोड़कर सकारात्मक चीजों की ओर अग्रसर हो। मां सरस्वती विद्या की देवी है, सभी छात्र बेहतर अध्ययन, अध्यापन कर अपने भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।
छात्र अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें
उन्होंने कहा कि आज समाजशास्त्र परिषद का गठन हुआ है। परिसर के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य मिलकर एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें तथा छात्र-छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें जिससे छात्र-छात्राओं का प्रतिभा निखार सके और वह अपना बेहतर भविष्य का मार्ग गढ़ सके।
कार्यक्रम में समाजशास्त्र परिषद का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष आकाश कुशवाहा, उपाध्यक्ष रेनू विश्वकर्मा, सह सचिव दिव्या सिंह, एवं कोषाध्यक्ष राहुल सिंह सहित अन्य सदस्यों का चयन कर उनका सम्मान एवं स्वागत किया गया तथा उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु शपथ भी दिलवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन माल्यार्पण तथा मंत्रोच्चारण के साथ सरस्वती वंदन कर किया गया।
छात्रों को सामाजिक दायित्व के संबंध में भी दी जानकारी
इस दौरान समाजशास्त्र की छात्रा प्रियंका कोरी, शिफा खान, दिव्या सोनी एवं स्वाती यादव के द्वारा संगीत एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में छात्रों को सामाजिक दायित्व के संबंध में भी जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. जितेंद्र सेन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति के महत्व के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष खेल विभाग प्रोफेसर डॉ. नीलिमा खरे, प्रोफेसर डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा, प्रोफेसर डॉ. राकेश मिश्रा, प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र सेन सहित विश्वविद्यालय के प्रमुख प्रोफेसर एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
जल जीवन मिशन योजना से घर-घर पहुंच रहा पानी
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम कुबरा के ग्रामवासी समृद्ध कृषक वर्ग से होकर उन्नत खेती किसानी का कार्य करते हैं। कुछ परिवार पशुपालन एवं मजदूरी से भी अपनी आजीविका का निर्वहन करते हैं, आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से संपन्न इस ग्राम में जन भागीदारी आधारित भी कई विकास कार्य हुए हैं।
ग्राम कुबरा में विगत वर्षों से गांव में पानी की समस्या रही है। ग्रीष्म काल के समय यह संकट बढ़ जाता था। इसी को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम वासियों की मांग पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन योजना का प्राक्कलन तैयार किया।
ग्रामवासियों के लिए पानी की समस्या का हुआ निदान
प्राक्कलन तैयार करने के पश्चात गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। पानी की टंकी का निर्माण हुआ और घर-घर नल कनेक्शन प्रदाय किया गया। अब ग्रामवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल गई और घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
कुबरा निवासी सरपंच शेषमणि पाल का कहना है कि पहले हमें पानी के लिये काफी दूर जाना पड़ता था लेकिन जब से घर पर ही पानी मिल रहा है तो हमें किसी भी प्रकार की समस्याएं नही होती है। बब्बू कोल ने कहा कि घर पर ही नल जल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराया जा रहा है इससे हमे समय की बचत होती है और हर काम समय पर हो रहा है अब हमें पानी की समस्या से निदान मिल चुका है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
फुटबाल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
DRMS NEWS शहडोल। पुलवामा शाहिद के स्मृति पर 14 फरवरी को ग्राम विचारपुर में स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल खेल मैदान में एक दिवसीय सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
फुटबाल प्रतियोगिता में फुटबॉल स्मॉल सेंटर विचारपुर के खिलाड़ी एवं ग्राम विचारपुर के जूनियर खिलाड़ी क्रीड़ा परिसर, शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय विचारपुर, कन्या परिसर कंचनपुर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में शामिल हुए तथा खिलाड़ियों को पुरूस्कृत भी किया गया।
इस अवसर समाज सेवी सफदर हुसैन बोहरा, गोपी पाल पीटीआई ज्ञानेंद्र सिंह सहित फुटबाल प्रेमी उपस्थित थें।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========




0 टिप्पणियाँ