
13 को ब्यौहारी में, 14 को जयसिंहनगर में और 15 फरवरी को गोहपारू में आयोजित होंगे रोजगार मेले
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 12 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जानकारी दी है कि जिले में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के विकासखण्ड ब्यौहारी के ब्यौहारी जनपद परिसर में 13 फरवरी को, विकासखण्ड जनसिंहनगर के जयसिंहनगर जनपद परिसर में 14 फरवरी को,
विकासखण्ड गोहपारू के गोहपारू जनपद परिसर में 15 फरवरी को, विकासखण्ड बुढ़ार के बुढ़ार जनपद परिसर मेें 16 फरवरी को एवं विकासखण्ड सोहागपुर के सोहागपुर जनपद परिसर में 17 फरवरी 2024 को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती प्रबंधक के मोबाईल नम्बर 8707815095, 7509781949 में सम्पर्क कर सकते हैं।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
जवाहरलाल ने मछली पालन को बनाया लाभ का धंधा
DRMS NEWS शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल के नरसरहा निवासी जवाहर लाल सिंह ने मछली पालन को लाभ का धंधा बनाया है। श्री सिंह का कहना है कि मुझे मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के लिए अनुदान राशि प्रदान की गई थी।
मैं इस राशि से मछली के बीज लिया और अपने लगभग 14 एकड़ तालाब में बड़ी होने के लिए छोड़ देता हुं और जब मछली बड़ी हो जाती है तो उसे बाजार और लोगो को विक्रय करता हु इससे मुझे सालाना लाखों रुपए की आमदनी होती है ।
जब में मछली पालन का कार्य नहीं करता तो घर परिवार का पालन पोषण करने में काफी समस्याएं आती थी और अब मैं मछली का व्यवसाय करके जो आमदनी प्राप्त होती है उससे अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन पोषण कर रहा हूं और मैं अपने परिवार के साथ खुश हूं।
श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की अनुदान राशि हमें वरदान साबित हो रही है और इसका लाभ हर किसानों को लेना चाइए।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
लोक अदालत शिविर 24 फरवरी को
DRMS NEWS शहडोल। माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ जबलपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने पत्र जारी कर कहा है कि समाधान आपके द्वार योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से सांय 5 बजे तक समझौता समाधान शिविरों का आयेाजन किया जाएगा।
जारी पत्र के अनुसार तहसील सोहागपुर हेतु शिविर प्रभारी दिव्या सिंह, तहसील ब्यौहारी हेतु शिविर प्रभारी तहसीलदार रोहित, जयसिंहनगर हेतु शिविर प्रभारी दीपेंद्र तिवारी, जैतपुर हेतु शिविर प्रभारी एमपी विराट, बुढार हेतु शिविर प्रभारी भावना डेहरिया, गोहपारू हेतु शिविर प्रभारी लक्ष्मण पटेल होगें। लोक अदालत शिविर उक्त समस्त तहसील कार्यालय के कक्ष में 24 फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========



0 टिप्पणियाँ