DRMS NEWS

DRMS NEWS

जिले के जरवाही,पथरहटा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में जन जागरण

लोकगीतों के माध्यम से दगना कुप्रथा रोकने किया गया जागरूक

DRMS NEWS शहडोल दगना कुप्रथा रोकने के लिए शहडोल जिले में लोक गीतों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के जरवाही,पथरहटा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में महिलाओं को दगना कुप्रथा को रोकने के लिए लोकगीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया । 

लोगों को बताया गया कि  बच्चों को दागना कानूनन अपराध है, बच्चों को दागने पर संबंधितों के विरूद्व 1 लाख रूपये का जुर्माना और 3 साल की सजा हो सकती है, ठंड के मौसम में निमोनिया की बीमारी छोटे बच्चों को होती है, निमोनिया होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराएं।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

राजवती बैगा को मुख्यमंत्री कृषि कल्याण योजना के तहत प्रदान की गई राशि

DRMS NEWS शहडोल डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनियो एक्का ने राजवती बैगा पति स्व. राकेश बैगा निवासी खमरिया कला तहसील सोहागपुर को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 4 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान किया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

शहडोल जिले में 7 लाख 84 हजार 217 मतदाता, 26 हजार 552 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गए

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 12 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के मददेनजर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया गया। शहडोल जिले में 26, 552 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गए है, जिससे जिले में कुल मतदाताओ की संख्या 7,84,214 हो गई है, जनवरी 2023 में मतदाताओ की संख्या 7,57,662 थी। 

लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया गया था, इस समय जिले की तीन विधान सभाओं में 7,84,214 मतदाता है। इनमें 3,99,351 पुरूष है तथा महिला मतदाताओं की संख्या 3,84,854 है। अन्य मतदाता 9 है। 

18-19 आयु वर्ग के 22,611 है। पीडब्ल्यूडी मतदाता 14,711 हैं। मतदाता सूची में युवा समेत हर वर्ग के नए मतदाता जुड़े हैं। 80 वर्ष के अधिक उम्र के 7,890 मतदाता हैं। 

जेंडर रेशियों पहले 950.77 था जो अब बढ़कर 963.69 हो गया है। इसी प्रकार ईपी रेशियों 63.97 था जो अब बढ़कर 64.27 हो गया है। जिले की तीन विधानसभाओं में 966 मतदान केन्द्र है। इसमें मतदाताओं की संख्या से लेकर इपिक कार्ड की डिलीवरी, उनकी प्रिंटिंग, 1950 टोल फ्री नंबर आदि के बारे में जानकारी दी गई।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

दागना कुप्रथा को रोकने ग्रामों में चलाएं जन जागरूकता अभियान- कलेक्टर

DRMS NEWS शहडोल दागना कुप्रथा रोकने संबंधी कलेक्टर कार्यायल के विराट सभागार में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में हुई बैठक। 

बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि दागना कुप्रथा को रोकने के हेतु महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में ऐसे ग्राम पंचायतों को चिन्हित करें, जहां ज्यादातर संख्या में बच्चों को दागा गया है, 

उन चिन्हित ग्राम पंचायतों में दागना कुप्रथा को रोकने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाएं एवं बच्चों को दागने से होने वाली शारीरिक कमजोरियों के बारे में बताएं। 

उन्होनें कहा कि जिले के समस्त सरकारी एवं निजी डिलिवरी केन्द्रों में जन्म हुए बच्चों के परिवार वालों से यह वचन पत्र भरवाएं कि बच्चों को दागना एक कुप्रथा है। 

दागना कुप्रथा रोकने संबंधी हुई बैठक 

बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक गांव में दागना कुप्रथा को रोकने हेतु दादी, नानी, ओझा एवं ऐसे व्यक्ति जिनके माध्यम से बच्चों को दागा जाता है उनसे स्वास्थ्य विभाग एवं बाल कल्याण विभाग एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष बैठके आयेाजित करें एवं उन्हें बताये कि दागना एक अपराध है, दागने वाले एवं संबंधितो के लिए दण्ड का भी प्रावधान है। 

उन्हे दागने से होने वाली शारीरिक कमजोरी के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि दागना कुप्रथा को रोकथाम हेतु रैली, लोकगीतों एवं पंपलेट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करें। 

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एल. के. लाल,  महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, पत्रकार गण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ