
वोट डालना मतदाताओं का कर्तव्य और जिम्मेदारी : प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 21 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। जनपद पंचायत जयसिंहनगर के शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में मतदाता जागरूकता के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई।
मतदाता जागरूकता कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि लोकसभा के चुनाव हों या फिर विधानसभा, यह पांच साल के बाद आते हैं इसलिए चुनावों में वोट डालना बहुत जरूरी होता है। लोकतंत्र में वोट डालना मतदाताओं का कर्तव्य और जिम्मेदारी होती है कि वोट अवश्य डाले।
उन्होंने कार्यशाला में प्रथम मतदाता कैसे बना जाता है, क्या प्रक्रिया है, बीएलओ की क्या भूमिका है, गूगल ऑनलाइन से कैसे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, किसी भी रिकॉर्ड की आवश्यकता है, या नहीं इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं को बताया गया मतदान का महत्व,
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लवकुश दीपेंद्र ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में एक-एक वोट जरूरी होता है एक वोट से हार या जीत का फैसला होता हैै।
उन्होंने न नशे से, न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से जैसे मतदान के संबंध में अन्य स्लोगन के माध्यम से छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। इस अवसर डॉ. मंगल सिंह अहिरवार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, डॉ. ममता पांडे, डॉ. सतीश वर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
पटवारी भर्ती - 2022 में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 24 फरवरी को
DRMS NEWS शहडोल। कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 का परिणाम अंतिम रूप से जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के संबंध में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 24 फरवरी, 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर जयस्तभ चौक शहडोल में प्रातः 9 बजे से आयोजित की गई है।
अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों को पृथक से एसएमएस,मेल सूचना-पत्र द्वारा भी सूचित किया जा रहा है। इसके लिये काउंसलिंग संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश एमपी ऑनलाइन के पोर्टल https://prc-mponline- gov-in पर उपलब्ध हैं। इस लिंक पर जाकर अभ्यर्थी अपना प्रोफाइल क्रियेट कर अपने दस्तावेज अपलोड करें। अपर कलेक्टर ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज स्व-प्रमाणित 2 प्रतियों के साथ लेकर 24 फरवरी, 2024 को नियत समय पर आवंटित जिले में काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होना सुनुश्चित करें। यदि अभ्यर्थी निर्धारित काउंसलिंग दिनांक को उपस्थित नहीं होते है, तो उस पद को रिक्त मानी जायेगी।
उन्होंने बताया कि दस्तावेजों में पहचान पत्र आधार कार्ड, पेन कार्ड, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण पत्र, 10वी की मार्कशीट अथवा जन्म प्रमाण पत्र, स्नातक डिग्री, जाति प्रमाण पत्र, निःशक्तजनों हेतु निःशक्ता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों हेतु तत्संबंधी प्रमाण पत्र, बोनस अंक संबंधी प्रमाण पत्र, सीपीसीटी यदि उत्तीर्ण हो, संविदा कर्मी वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र, यदि आयु सीमा में कोई लाभ लिया गया है तो संबंधित प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
जरही बैगा को पीएम आवास हेतु भूमि आवंटित
DRMS NEWS शहडोल। जिला परियोजना अधिकारी जिला पंचायत ने जानकारी दी है कि श्रीमती जरही बैगा ग्राम पंचायत उधिया जनपद पंचायत सोहागपुर निवासी को प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के तहत स्वीकृत पीएम आवास निर्माण हेतु उपलब्ध शासकीय भूमि खसरा कं 1252 पर भूमि आवंटित कर दी गई है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ