DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 29 फरवरी को वर्चुअल कार्यक्रम


मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 29 फरवरी के प्रस्तावित वर्चुअल कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 21 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने 21फरवरी 2024 को विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 29 फरवरी 2024 को प्रस्तावित वर्चुअल कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का 29 फरवरी का कार्यक्रम वर्चुअल कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 

कार्यकमों में विकास और निर्माण कार्यों का लेाकार्पण एवं भूमि पूजन किया जायेगा। जिसकी तैयारियां सभी कलेक्टर जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी कार्यक्रमों का आयेाजन उत्साह और उमंग के साथ हो तथा कार्यक्रमों की गरिमा बनी रहे यह सुनिश्चित करें। विडियो कांफ्रेंसिंग में विधायक जयसिंह मरावी, एडीजीपी. डी.सी.सागर, डीआईजी सुश्री सविता सोहाने, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, जिला अध्यक्ष बीजेपी कमल प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सोहागपुर शक्ति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

अचल संपत्तियों के मूल्यांकन हेतु बाजार मूल्य निर्धारण संबंधी बैठक आयोजित 

DRMS NEWS शहडोल वर्ष 2024 25 के लिए अचल संपत्तियों की मूल्यांकन हेतु बाजार मूल्य निर्धारण संबंधी बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में आयोजित की गई।

बैठक में जिला मूल्यांकन समिति के सदस्यों द्वारा जिले की उप जिला मूल्यांकन समितियों- सोहागपुर, ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर द्वारा अनुमोदन उपरान्त जिले की स्थावर संपत्तियों के बाजार मूल्य अवधारण के लिये प्रेषित प्रस्तावों एवं अन्य विभागों स्रोतों से प्राप्त सुझावों के विश्लेषण एवं अनुमोदन की कार्यवाही की गई। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ