
राष्ट्र संत परम् पूज्य आचार्य भगवन श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के समतापूर्वक समाधि पर सर्वधर्म “विनयांजली“ का आयोजन
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 22 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। सकल दिगम्बर जैन समाज शहडोल द्वारा राष्ट्र संत परम् पूज्य आचार्य भगवन श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के समतापूर्वक समाधि पर सर्वधर्म “विनयांजली“ का आयोजन 25 फरवरी 2024 रविवार को मानस भवन में दोपहर 1.00 बजे किया जा रहा है।
आयोजकों ने आग्रह किया है कि समाज के सभी वर्ग के लोग विनयांजली में पहुँच कर श्रद्धासुमन अर्पित करें। सकल दिगम्बर जैन समाज शहडोल के द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम स्थल नगर पालिका परिषद शहडोल परिसर स्थित “* मानस भवन *“ में 25 फरवरी 2024 रविवार को निर्धारित समय दोपहर 1.00 बजे “विनयांजली“ का आयोजन किया गया है।
आयोजक सकल दिगम्बर जैन समाज शहडोल के अनुसार विनयांजली ठीक 1.00 बजे शुरू हो जायेगी। विनयांजली कार्यक्रम के समय सकल जैन समाज शहडोल की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बन्द रहेंगी।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ