कार और दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 05 लोग घायल
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 21 फरवरी 2024
DRMS NEWS ग्वालियर। थाना उटीला के अंतर्गत भोगीराम का पुरा, के पास एक कार और दो मोटर साईकिल का एक्सीडेंट हो जाने से 05 लोग घायल हो गए थे।
पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल ग्वालियर जिले के उटीला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कार और दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 05 घायलों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय ग्वालियर मे भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
सीधी से डिण्डौरी जा रहे यात्री की कार थाना शहपुरा के अंतर्गत जबलपुर रोड़ पर रात्रि में हुई खराब
DRMS NEWS डिण्डौरी । थाना शहपुरा के अंतर्गत जबलपुर रोड पर एक यात्री परिवार की कार जंगल क्षेत्र में खराब हो गई थी । यात्री अभय कुमार गुप्ता ने पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि सूचना मिलने पर तत्काल डिण्डौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुरेन्द्र पटेल एवं पायलेट दिनेश ने मौके पर पहुँचकर बताया कि सीधी से डिण्डौरी जा रहे परिवार की कार में सुनसान क्षेत्र में खराब हो गयी थी। रात्रि में आसपास से कोई मदद नहीं मिलने पर परिवार ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल 112/100 सेवा द्वारा परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया । यात्री द्वारा डायल 112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
करीरात गाँव के पास ट्राला और डंपर के आमने-सामने की टक्कर में एक घायल
DRMS NEWS सिवनी। थाना लखनवाड़ा के अंतर्गत करीरात गाँव के पास दो ट्रक आपस में टकराने से 01 व्यक्ति घायल हो गया था । चिकित्सा वाहन व्यस्त होने से घायल को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुधीर एवं पायलेट ज्योतिष घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्राला और डंपर के आपस में टकरा जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को अस्पताल पहुँचाया गया । अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
बगवानी गाँव के पास मोटर साइकिल अनियंत्रित हो जाने से सड़क पर गिरकर युवक घायल
DRMS NEWS श्योपुर। थाना गसवानी के अंतर्गत बगवानी गाँव के पास एक व्यक्ति मोटर साइकिल से गिरकर घायल हो गया था। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल श्योपुर जिले के गसवानी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-100 स्टाफ आरक्षक राम लखन धाकड़ एवं पायलेट अवधेश शर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से एक युवक मोटर साइकिल से गिर कर घायल हो गये थे। डायल-100 सेवा द्वारा घायल को शासकीय अस्पताल विजयपुर पहुँचाया गया ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
खरगापुर क्षेत्र में मोटर साइकिल डिवाइडर से टकराई युवक जख्मी
DRMS NEWS टीकमगढ़। थाना खरगापुर के अंतर्गत एक मोटर साइकिल का दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक गनपत सिंह एवं पायलेट सोनू रजक ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से एक युवक घायल हो गया था। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को शासकीय अस्पताल खरगापुर पहुँचाया गया ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
मोटर साईकिल चालक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर वाहन चालक सहित दो घायल
DRMS NEWS रायसेन। थाना बम्होरी के अंतर्गत कुंडली गाँव में मोटर साईकिल चालक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। घटना में घायल हुए चालक एवं बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल रायसेन जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल चालक ने पैदल बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी ,जिसमे घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति एवं चालक को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर बम्होरी अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ