DRMS NEWS

DRMS NEWS

खण्डवा डाइट में 08 एवं 09 फरवरी 2024 को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बालीवाल बालक वर्ग व कबड्डी बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की टीम खण्डवा डाइट रवाना 

शहडोल। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल म.प्र. के आदेश क्रमांक/राशिक/शिशि/2024/33भोपाल दिनांक 04.01.2024 एवं कार्यालय प्राचार्य डाइट खण्डवा के पत्र क्रमांक/66 दिनांक 18.01.2024 के अनुक्रम में दिनांक 08 एवं 09 फरवरी 2024 को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएँ होनी है। 

इस प्रतियोगिता में शहडोल डाइट के बालीवाल बालक वर्ग व कबड्डी बालिका वर्ग के खिलाड़ी छात्राध्यापकों/ छात्राध्यापिकाओं को भाग लेने हेतु टीम खण्डवा के लिए दिनांक 07.02.2024 को प्रातः 05:00 बजे रवाना होगी। 

प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शहडोल (म.प्र.) ने इन खिलाड़ियों के टीम को प्रतियोगिता स्थल डाइट खण्डवा लाने ले जाने एवं प्रतियोगिता में सहभागिता कराने हेतु अधोलिखित डाइट शहडोल के अधिकारियों/कर्मचारियों की तत्काल प्रभाव से डियूटी लगाई जाती है।

बालिका वर्ग के लिए डॉ. अनामिका मिश्रा उ.मा. शिक्षक डाइट शहडोल, बालक वर्ग के लिए सुदर्शन मिश्रा जिला खेल एवं कल्याण निरीक्षक जे.डी. कार्यालय शहडोल व  बालक वर्ग के लिए धर्मेन्द्र सिंह सहायक ग्रेड-03 डाइट शहडोल को  निर्देशित किया जाता है कि संलग्न खिलाड़ी सूची अनुसार खिलाड़ियों को उक्त प्रतियोगिताओं में सहभागिता कराना सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शहडोल (म.प्र.) ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग शहडोल म.प्र. को संदर्भित पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल म.प्र. के आदेश क्रमांक/राशिके/शिशि/रा.स्त.प्रति./2024/255भोपाल दिनांक 30.01.2024 के अनुक्रम में सुदर्शन मिश्रा जिला खेल एवं कल्याण निरीक्षक को मुक्त करने के संबंध में लिखित पत्र दिया है।

इस पत्र में विषयांकित एवं संदर्भित पत्र के अनुक्रम में उल्लेख है कि संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल म.प्र. के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएँ जिला खण्डवा में 08, 09 फरवरी 2024 को आयोजित होनी है। जिसमें डाइट शहडोल के खिलाड़ी छात्र/छात्राओं का दल 07 फरवरी 2024 को खण्डवा के लिए प्रस्थान करेगा खिलाड़ी छात्राध्यापकों/छात्राध्यापिकाओं को प्रतियोगिता में सहभागिता कराने हेतु आपके अधीनस्थ पदस्थ लोक सेवक सुदर्शन मिश्रा के सहयोग की आवश्यकता है। इस लिए सुदर्शन मिश्रा को इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के सहयोग के लिए 06 फरवरी 2024 को पूर्वान्ह मुक्त करने का आग्रह किया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ