DRMS NEWS

DRMS NEWS

समयावधि पत्रों की हुई समीक्षा बैठक

शत-प्रतिशत पात्र लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनाएं- कलेक्टर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 4 मार्च 2024

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने सभी विभागों की विभागवार समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। 

बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले में जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु लगाए गए कैंपों की जानकारी ली एवं शत-प्रतिशत पात्र लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने जनजानतीय कार्य विभाग के अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शिक्षकों के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र से वंचित रह गये लोगों की सूची तैयार करें, एवं वंचित रह गये लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु कार्य करें। 

समयावधि पत्रों की हुई समीक्षा बैठक 

बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त विभाग के अधिकारी प्रत्येक सप्ताह में किए गए कार्याें की जानकारी कार्यालय में प्रेषित करें। उन्होने जिले के सांसद आदर्श ग्राम पंचायत केलमनिया की जानकारी भी ली। 

बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अपने विभाग में हो रहे निर्माण कार्याें का सतत निरीक्षण करें एवं निमार्ण हो चुके कार्याें की जानकारी एवं फोटोग्राफ्स भी कार्यालय में पृविष्ठ कराएं।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री रोमोनुस टोप्पों ने जानकारी दी की 05 मार्च 2024 को कर्मचारी चयन मंडल में चयनित शहडोल जिले में अभ्यर्थियों को मानस भवन शहडोल में नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। इस हेतु समस्त जिला स्तरीय अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग में नव नियुक्त होने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करें एंव जानकारी प्रेषित करें।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंदराय सिन्हा, जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल, प्राचार्य डाईट आर.एस. गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण कार्यक्रम 05 मार्च को 

DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल को पत्र जारी कर कहा है कि 05 मार्च 2024 को कर्मचारी चयन मंडल से चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण कार्यक्रम मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगरीय निकायों को स्वच्छता अवार्ड कार्यक्रम के साथ किया जाना है। 

सम्पूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समस्त नगरीय निकाय के मुख्यालय पर नगरीय प्रशासन द्वारा वेबकास्ट सुविधा के माध्यम से किया जाना है।  मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हेतु 05 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मानस भवन नगर पालिका परिसर शहडोल में सम्पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ